IAS Officer Transfer: महाराष्ट्र सरकार ने नौकरशाही में किया बड़ा फेरबदल, 5 आईएएस अफसरों का हुआ ट्रांसफर
Maharashtra IAS Officer Transfer: महाराष्ट्र सरकार ने नौकरशाही में गुरुवार को बड़ा बदलाव किया है। यहां पांच आईएएस अधिकारियों के प्रमोशन और ट्रांसफर के आदेश जारी किए गए हैं। इस आदेश में किन अफसरों का नाम है आइए जानते हैं।

सांकेतिक फोटो
Maharashtra IAS Officer Transfer: महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को पांच आईएएस अधिकारियों के पदोन्नति और तबादले के आदेश जारी किए। इस आदेश के तहत विभिन्न विभागों और निगमों में प्रमुख पदों पर तैनात अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग की अपर मुख्य सचिव (सेवा) वी. राधा ने जारी किए।
इन अफसरों का हुआ ट्रांसफर
आदेश में राज्य के मछली पालन विकास निगम, मुंबई के प्रबंध निदेशक आईएएस पंकज कुमार को अब रूसा (आरयूएसए), उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, मंत्रालय, मुंबई में प्रोजेक्ट डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया है। महाराष्ट्र राज्य कृषि निगम, पुणे के प्रबंध निदेशक आईएएस किशोर तवाड़े को मुंबई में मछली पालन आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है।
ये भी पढ़ें - आ गई'अमृत' रफ्तार ! सिर्फ 8 घंटे में पहुंच जाएंगे दिल्ली से बिहार, स्पीड में गरीब रथ-संपूर्ण क्रांति नहीं पाएंगी पार
आईएएस नंदकुमार बेडसे को महाराष्ट्र राज्य कृषि निगम, पुणे के प्रबंध निदेशक के रूप में तैनात किया गया है। आईएएस अनीता मेश्राम को महाराष्ट्र राज्य मछली पालन विकास निगम, मुंबई के प्रबंध निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, आईएएस अधिकारी मनीषा अव्हाले जो पहले स्मार्ट सिटी पुणे की मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्यरत थीं, उन्हें अब उल्हासनगर नगर निगम में नगर आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है।
(इनपुट - IANS)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। मुंबई (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
पूजा सितंबर 2023 से Timesnowhindi.com से जुड़ी हुई हैं। यहां बतौर कॉपी एडिटर सिटी न्यूज, मेट्रो- रेल और रोड इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, ...और देखें

Prayagraj Mahakumbh Live: आज महाकुंभ का 38वां दिन, अब तक 55 करोड़ से अधिक लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी

Maha Kumbh 2025: महा रिकॉर्ड की ओर महाकुंभ, 55 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी; 8 दिन में आएंगे इतने लोग

धीरेंद्र शास्त्री से मिलेंगे पीएम मोदी! बागेश्वर धाम में करेंगे ये बड़ा काम; भक्तों के लिए किए गए खास इंतजाम

बिहार सरकार ने शुरू की ग्रामीण सड़कों के कायाकल्प की बड़ी पहल, राज्य के किसी भी सुदूर स्थल से महज 5 घंटे में पटना पहुंचना होगा सुनिश्चित

झारखंड में 15 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, मनी लॉन्ड्रिंग केस की आरोपी पूजा सिंघल बनीं IT- ई-गवर्नेंस
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited