मुंबई

एक्टर अक्षय कुमार की एस्कॉर्ट कार एक्सीडेंट केस में पुलिस हिरासत में आरोपी, की जा रही पूछताछ

मुंबई में एक्टर अक्षय कुमार की एस्कॉर्ट कार एक्सीडेंट केस में जुहू पुलिस ने आरोपी राधेश्याम राय को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Actor Akshay Kumar's Escort Car Accident

एक्टर अक्षय कुमार की एस्कॉर्ट कार एक्सीडेंट केस में कार्रवाई

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की एस्कॉर्ट कार एक्सीडेंट केस में मुंबई की जुहू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अक्षय कुमार की एस्कॉर्ट कार एक्सीडेंट केस में केस दर्ज किया है। साथ ही जुहू पुलिस ने इस मामले में Innova कार ड्राइवर राधेश्याम राय के खिलाफ BNS की धारा 281, 125(A) और 125(B) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी राधेश्याम राय को जुहू पुलिस ने हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि सोमवार रात हुए इस हादसे में ऑटो में सवार ड्राइवर और एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता अक्षय कुमार के काफिले की सिक्योरिटी वैन की जुहू गांधीग्राम रोड पर एक ऑटो से टक्कर हो गई।

सिक्योरिटी वैन पलट गई

बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार शूटिंग खत्म कर घर लौट रहे थे और उनकी मर्सिडीज कार के आगे सिक्योरिटी वैन चल रही थी।हादसे में ऑटो चालक को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें तत्काल पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सिक्योरिटी वैन पलट गई।

अक्षय और ट्विंकल खन्ना काफिले से आगे एक अलग कार में यात्रा कर रहे थे

अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना काफिले से आगे एक अलग कार में यात्रा कर रहे थे, जिस पर मामूली असर पड़ा। बताया जा रहा है कि दोनों सुरक्षित हैं। सूचना मिलते ही जुहू पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को सीधा कराने में मदद की। इस पूरी घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें हादसे के बाद की स्थिति साफ देखी जा सकती है।

पर्सनल लाइफ की बात करें तो, अक्षय ने हाल ही में अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ अपनी 25वीं शादी की सालगिरह मनाई। इंस्टाग्राम पर, अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना का एक प्यारा सा वीडियो पोस्ट किया था।

अतुल सिंह
अतुल सिंह author

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now ... और देखें

End of Article