मुंबई BMC मेयर का चुनाव 11 फरवरी को होगा, BJP और शिवसेना के बीच पावर शेयरिंग का फॉर्मूला लगभग तय: सूत्र
- Reported by: अतुल सिंहEdited by: Nitin Arora
- Updated Feb 7, 2026, 08:06 AM IST
Mumbai BMC Elections: शिवसेना (UBT) ने अपने सभी BMC कॉर्पोरेटर को 11 फरवरी को मेयर के चुनाव तक शहर में रहने के लिए व्हिप जारी किया है। BJP और शिवसेना के बीच पावर शेयरिंग का फॉर्मूला लगभग तय हो गया है।
मुंबई BMC मेयर का चुनाव 11 फरवरी को होगा (Photo-PTI)
Mumbai Mayor Chunav: मुंबई BMC मेयर का चुनाव 11 फरवरी को होगी। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। इस बार मेयर बिना किसी विरोध के नहीं चुना जाएगा। दरअसल, शिवसेना (UBT) मेयर के चुनाव के लिए अपना अलग कैंडिडेट खड़ा कर सकती है। शिवसेना UBT ने कांग्रेस से एकजुट महाविकास अघाड़ी (MVA) के तौर पर उनके कैंडिडेट को वोट देने की अपील की है। शिवसेना (UBT) BJP की महायुति के खिलाफ विपक्ष के लिए 100 से ज्यादा वोट जुटाने की कोशिश में जुट गई है।
227 सदस्यों वाले BMC हाउस में 108 विपक्षी कॉर्पोरेटर हैं। 65 कॉर्पोरेटर के साथ शिवसेना (UBT) BMC में BJP के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। कांग्रेस के 24 कॉर्पोरेटर हैं। BMC मेयर पद के लिए गुरुवार को मुंबई के मातोश्री में शिवसेना (UBT) के सीनियर अधिकारियों की एक मीटिंग हुई, जिसमें संभावित कैंडिडेट के नाम पर चर्चा हुई।
शिवसेना (UBT) ने अपने सभी BMC कॉर्पोरेटर को 11 फरवरी को मेयर के चुनाव तक शहर में रहने के लिए व्हिप जारी किया है।
BJP और शिवसेना में सब OK
दूसरी ओर सूत्रों ने यह भी जानकारी दी कि BJP और शिवसेना के बीच पावर शेयरिंग का फॉर्मूला लगभग तय हो गया है। फॉर्मूले के मुताबिक, BJP मेयर का पद और स्टैंडिंग कमेटी अध्यक्ष का पद अपने पास रखेगी, जबकि शिवसेना को इम्प्रूवमेंट, हेल्थ और BEST कमेटी का चेयरपर्सन के साथ डिप्टी मेयर का पद मिलेगा।
भाजपा की नीता ठाकरे नागपुर की महापौर चुनी गईं; लीला हातिबेद उप-महापौर
भारतीय जनता पार्टी की पार्षद नीता ठाकरे शुक्रवार को नागपुर की 55वीं महापौर चुनी गईं, जबकि उनकी पार्टी की सहयोगी लीला हातिबेद को उप महापौर चुना गया। नागपुर नगर निगम द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि चुनाव हाथ उठाकर किया गया।
ठाकरे को 104 वोट मिले जबकि कांग्रेस की स्नेहल ठाकरे को 36 वोट मिले। कुल 11 पार्षदों ने अपना वोट नहीं डाला। एक अधिकारी ने बताया, "पीठासीन अधिकारी और कलेक्टर विपिन इटांकर ने नीता ठाकरे को नागपुर नगर निगम का महापौर घोषित किया। उप महापौर पद के लिए हुए मतदान में हातिबेद को 104 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार विवेक निकोसे को 36 वोट मिले। यहां भी 11 सदस्यों ने मतदान नहीं किया।"
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
