कश्मीर घाटी में ठंड का प्रकोप, माइनस में पहुंचा श्रीनगर का न्यूनतम तापमान
Kashmir Weather: कश्मीर के श्रीनगर समेत कई इलाकों का तापमान गिरकर माइनस पहुंच गया है। यहां ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में बर्फबारी और बारिश से कश्मीर के तापमान में और कमी आएगी। बढ़ती ठंड को देखते हुए लोगों को खास ख्याल रखने की सलाह दी गई है।
कश्मीर घाटी में भीषण ठंड का प्रकोप
Kashmir Weather: कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर भी देखे को मिल रहा है। बर्फबारी और कहीं-कहीं हल्की बारिश से कश्मीर में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। यहां दिसंबर की शुरुआत के साथ भीषण सर्दियों की शुरुआत हो गई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, कश्मीर का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे यानी माइनस में पहुंच गया है। तापमान के इस तरह से कम होने के कारण घाटी के अधिकांश इलाकों में इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई।
कश्मीर में अभी तक की सबसे सर्द रात
अधिकारियों ने बताया कि शुष्क मौसम के कारण कश्मीर में रात का तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों के अनुसार इस मौसम में तापमान सामान्य से 1.2 से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है। बता दें कि श्रीनगर का आज का तापमान पिछली रात से भी दो डिग्री नीचे है।
काजीगुंड में भी न्यूनतम तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और यह इस मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल और वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान है। अधिकारियों के अनुसार, प्रसिद्ध स्की रिजॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे और कोकेरनाग में शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार तक मौसम के सामान्य तौर पर शुष्क रहने तथा रात के तापमान में और गिरावट होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
मौसम विभाग ने दी चेतावनी
मौसम विभाग ने स्थिति को देखते हुए आगामी दिनों में तापमान में और कमी आने की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में पहाड़ और ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो तापमान में और गिरावट होगी और ठंड का स्तर बड़ेगा। इस दौरान बुजुर्गों और बच्चों को अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचने के लिए और अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की सलाह दी है। अधिक से अधिक गर्म कपड़े पहने और तापमान से संबंधित खतरों से बचने के लिए स्वास्थ्य दिशानिर्देशों का पालन करें।
(इनपुट - भाषा)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं। नवबंर 2023 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं। वह इंफ्रा, डे...और देखें
Bareilly: रेलवे ट्रैक पर रखे पत्थर से टकराई ट्रेन, पैसेंजर गाड़ी पलटाने की बड़ी साजिश; इंजन का रेल गार्ड टेढ़ा
कल का मौसम 16 January 2025: दिल्ली-NCR को 'डिस्टर्ब' करेगा वेस्टर्न डिस्टर्ब, 2 दिन बारिश का अलर्ट; कोहरे-ठंड का होगा डबल अटैक
आज का मौसम, 14 January 2025 IMD Winter Weather Forecast: उत्तर भारत में मौसम ने ली करवट, कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी के आसार, भीषण ठंड का कहर बरकरार
Nashik News: नायलॉन मांझा बना काल, बाइक चालक की ली जान; परिवार में पसरा मातम
Delhi Bomb Threat: क्या छात्र ने 400 स्कूलों को भेजा था बम धमकी का मेल, अफ़ज़ल गुरु से क्या है कनेक्शन? BJP ने 'आप' पर लगाए गंभीर आरोप
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited