कल का मौसम 08 February 2025: आंधी तूफान बारिश के साथ गिरेगी बिजली! दहलीज पर खड़ी है गर्मी; वीकेंड पर बर्फबारी कोहरे का अलर्ट
Kal Ka Mausam, 08 February 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: पूर्वोत्तर समेत बांग्लादेश में बन रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण असम के ऊपरी हिस्सों में गरज चमक के साथ आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण न्यूनतम तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है, जिससे वहां कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। आईएमडी ने 8 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के असर से हरियाणा-पंजाब, दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने और बारिश का पूर्वानुमान है।

कल का मौसम भारत
Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा): फरवरी में कई बार मौसम अपने तेवर बदल सकता है। अभी कई राज्य ठंड की चपेट में हैं। पछुआ हवाएं दिन में शीतलहर का एहसास करा रही हैं, जिससे लोग अभी स्वेटर और रजाई का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग ने 8 फरवरी को पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। अगले 24 घंटों में कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है, जिससे वहां न्यूनतम तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है, जिससे कोल्ड डे की स्थिति है। उधर, बांग्लादेश और असम के ऊपरी हिस्सों पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से पूर्वोत्तर में गरज चमक के साथ आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट है। मैदानी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से हरियाणा-पंजाब, दिल्ली-एनसीआर और यूपी के कुछ हिस्सों में बादलों के छाए रहने के साथ तेज हवाएं चलेंगी और बूंदाबांदी भी हो सकती है। अभी उत्तर भारत घना से मध्यम कोहरा सुबह शाम दिखाई देगा, जिससे रेल यातायात और हवाई यातायात प्रभावित रहेगा।
दिल्ली में कैसा रहेगा कल का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में 8 फरवरी को हल्की बारिश का अनुमान है, लेकिन कोहरे का स्तर बढ़ सकता है। आईएमडी ने अभी आंधी का भी अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में शुक्रवार को आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में तेज हवाएं चलने और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है। सीपीसीबी के मुताबिक, सुबह 9 बजे एक्यूआई 167 रहा जो मध्यम श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा , 51 से 100 संतोषजनक, 101 से 200 मध्यम , 201 से 300 खराब , 301 से 400 बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी में माना जाता है।
यूपी में कल का मौसम कैसा रहेगा
यूपी में मौसम विभाग ने आने वाले 8 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के असर से तेज हवाएं और बारिश की संभावना है। आईएमडी ने सहारनपुर और मुरादाबाद में बारिश की चेतावनी है। हालांकि, यूपी में अधिकतर इलाकों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। फिलहाल, कई हिस्सों में तेज हवाओं का असर है, लेकिन, दिन में अच्छी खासी धूप खिल रही है। 8 फरवरी को हिमालयी क्षेत्र को नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करेगा। उसके पहले ही यूपी में रात के समय गलन बढ़ गई है।
बिहार में कैसा रहेगा मौसम
बिहार में तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति है। दिन भर चल रहीं तेज पछुआ हवाओं के कारण सुबह-शाम हल्की ठंड का प्रभाव रहेगा। पटना मौसम विज्ञान के मुताबिक, अगले 48 घंटे में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। शनिवार को पश्चिमी हिमालयी को प्रभावित करने की संभावना है। इसके कारण तराई वाले इलाकों में घने कोहरे व पटना समेत दक्षिणी भागों में हल्के के साथ बादलों की आवाजाही बने रहने की संभावना है। मुजफ्फरपुर, गया, पटना, वैशाली, मधुबनी, शिवहर, किशनगंज, दरभंगा, अररिया, हाजीपुर, राजगीर समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा।
हरियाणा-पंजाब का मौसम
हरियाणा और पंजाब में 8 परवरी को पश्चिम विक्षोभ के कारण बादल छाए और बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। हालांकि, यह पूर्वानुमान कितना कारगर साबित होगा उसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। लेकिन, 9 से 11 फरवरी तक बारिश पंजाब-हरियाणा बॉर्डर की ओर शिफ्ट हो सकती है। 9 और 10 फरवरी को बादल छाए रहने की संभावना है। फिलहाल, दोनों राज्यों में दिन में धूप खिली रहेगी और तेज पछुआ हवाएं चलेंगी, जिससे सर्दी गर्मी दोनों का एहसास होगा।
राजस्थान में कितना तापमान है?
राजस्थान के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आईएमडी के जयपुर केंद्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि शेखावाटी क्षेत्र के फतेहपुर में बीती रात न्यूनतम तापमान सबसे कम 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करौली में यह 3.8 डिग्री, नागौर में 4.3 डिग्री, दौसा-चूरू में 5.6 डिग्री, बीकानेर के लूणकरणसर में 4.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ तथा पिलानी में 6.4 डिग्री, संगरिया में 6.6 डिग्री, सीकर में सात डिग्री और राज्य की राजधानी जयपुर में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 21 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। आगामी 48 घंटों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि अगले एक सप्ताह मौसम शुष्क रह सकता है।
हिमाचल में आंधी-तूफान का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और कुछ जिलों में आंधी और बिजली गिरने का 'येलो' अलर्ट है। पिछले दिनों में शिमला, कुल्लू, किन्नौर, लाहौल और स्पीति तथा चंबा जिलों में कुछ स्थानों पर हिमपात हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, कोठी में 33 सेमी, गोंदला में 11 सेमी, केलांग में 9 सेमी, कुकुमसेरी में 8.3 सेमी, भरमौर में 8 सेमी, मनाली में 7.4 सेमी, जोत में 6 सेमी, कल्पा में 5.1 सेमी और शिल्लारू तथा खद्राला में 5 सेमी हिमपात हुआ। शिमला शहर में ओलावृष्टि हुई। कई स्थानों पर सड़कें फिसलन भरी हो गई है। मौसम विभाग ने कुछ हिस्सों में आंधी और बिजली गिरने के लिए 'येलो' चेतावनी जारी की। शनिवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है।
कश्मीर में कैसा है मौसम
जम्मू-कश्मीर में तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। दिन में तेज हवाएं चलने से कोल्ड डे की स्थिति है। ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो रही है। पिछले दिनों डावर, कंजालवान, नीरू, बागतोर, तुलैल में चार इंच तक बर्फबारी दर्ज की गई थी। आगे आने वाले दिनों में आईएमडी ने पश्चिमी विक्षोभ से बादलों के छाए रहने और वर्षा की संभावना व्यक्त की है।
महाराष्ट्र में कैसा है मौसम
महाराष्ट्र में गर्मी की एंट्री हो चुकी है। नागपुर समेत कोल्हापुर, औरंगाबाद, जलगांव, ठाणे, पुणे, रत्नागिरी, रायगढ़, हिंगोली, बदलापुर, उल्लासनगर में तापमान बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाने अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने का अनुमान जताया है। न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता रहेग। आईएमडी ने मुंबई में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जारी किया है। फिलहाल, मुंबई में न्यूनतम तापमान 17°C और अधिकतम 33°C डिग्री सेल्सियस है। लेकिन, 15 फरवरी तक तेज गर्मी का एहसास होगा।
एमपी में कैसा है मौसम का हाल
मध्य प्रदेश में भी तेज हवाओं के चलने से गलन का एहसास हो रहा है। करीब 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। हालांकि, दिन में तेज धूप खिल रही है, जिससे कड़ाके की सर्दी से काफी राहत है। लेकिन, तापमान बढ़ने की बजाय कम हो रहा है। फरवरी में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। भोपाल, ग्वालियर, इंदौर समेत करीब 20 जिलों में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है, जिससे दिन में भी ठिठुरन महसूस हो रही है।
कोल्ड डे क्या है?
लोग जानना चाहते हैं कि Cold Day क्या होता है? तो बता दें कि आईएमडी के मुताबिक, कोल्ड डे तब माना जाता है, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहे और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियत कम दर्ज किया जाए। उन दिनों को कोल्ड डे में काउंट करते हैं। इस दौरान दिन और रात के तापमान में अधिक अंतर नहीं होता है, लिहाजा लोगों को सर्दी से राहत की उम्मीद कम रहती है। इसके अभी और जारी रहने के संकेत हैं। फिलहाल, कश्मीर-हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में कोल्ड डे जारी है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
पुष्पेंद्र यादव गंगा-यमुना के दोआब में बसे फतेहपुर जनपद से ताल्लुक रखते हैं। बचपन एक छोटे से गांव में बीता और शिक्षा-दीक्षा भी उसी परिवेश में हुई। ...और देखें

Delhi Budget: 'हमारी सरकार दिल्ली के दिल का बजट पेश करेगी, लोगों से ले रहे राय' बोलीं दिल्ली सीएम-Video

भगवंत मान ही रहेंगे पंजाब के सीएम या AAP करेगी बदलाव? केजरीवाल ने बताया आगे का प्लान

गुरुग्राम की सड़कें बनी रेसिंग ट्रैक, तेज रफ्तार कार ने टाटा हैरियर को मारी टक्कर; देखें CCTV Video

आज दिल्ली में बारिश और कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी के आसार, ओडिशा-सौराष्ट्र में हीटवेव का अलर्ट, जानें अपने शहर का मौसम

Bihar: सिवान में चंदा मांगने गए श्रद्धालुओं पर हमला, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, पांच लोग घायल
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited