कल का मौसम 28 April 2025 : बादल डालेंगे डेरा, बारिश के साथ आंधी का खतरा; IMD ने ओलावृष्टि-वज्रपात की दी चेतावनी

Kal Ka Mausam, 28 April 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: भीषण गर्मी के बीच अगले 2 तक राहत भरी बूंदें गिर सकती हैं। स्काईमेट ने बताया कि उत्तर भारत के दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और झारखंड में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। उधर, पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

Kal Ka Mausam 28 April 2025

कल का मौसम

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : देशभर में मौसमी गतविधियां देखने को मिलने के संकेत हैं। प्री मानसून की एंट्री से खासकर, उत्तर भारत में पड़ रही गर्मी से राहत की उम्मीद है। स्काईमेट ने अगले 2 दिनों तक साइक्लोन सर्कुलेशन के प्रभाव के कारण यूपी, बिहार, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान और हरियाणा-पंजाब में बादलों की आवाजाही के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की है। हो सकता है इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो। बीच-बीच में मौसम सुहावना रहने का अनुमान जताया जा रहा है। स्काईमेट ने बताया कि अगले 4 दिन तक अरुणाचल प्रदेश, हावड़ा, कोलकाता, असम, मेघालय समेत कई राज्यों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिर सकती है। इधर, छत्तीसगढ़ और झारखंड के कुछ हिस्सों में मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। स्काईमेट के मुताबिक, 1 से 2 मई तक देशभर में एक बार फिर मौसम में बदलाव के संकेत हैं।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली24 °C41 °C
मुंबई27 °C33 °C
भोपाल23 °C37 °C
जयपुर 28 °C39 °C
पटना26 °C36 °C
लखनऊ25 °C37 °C
देहरादून19 °C34 °C
शिमला11 °C27 °C
कश्मीर4 °C19 °C

यूपी कल का मौसम

यूपी के कुछ हिस्सों में आंधी के साथ बूंदाबांदी की सभावना बन रही है। लखनऊ, कानपुर, औरैया, इटावा, कानपुर देहात, कांशीराम नगर, मैनपुरी और फर्रुखाबाद में आंधी की संभावना है। गोंडा, बस्ती, बहराइच, बलरामपुर, मऊ, बलिया, गाजीपुर, प्रतापगढ़, बाराबंकी, प्रयागराज, वाराणसी समेत कई जिलों में आंधी के साथ बादल छाए रहेंगे और बारिश भी हो सकती हो सकती है। कमोबेश यही हालत बिहार के कई जिलों में देखने को मिल सकते हैं। यहां भी आंधी और बारिश के संकेत हैं। अगर, बारिश होती है तो लोगों को भीषण गर्मी से मामूली राहत मिलेगी।

दिल्ली कल का मौसम

दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 3.4 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है। अगले 2 दिन में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी की संभावना व्यक्त की जा रही है। अगर, बौछारें गिरती हैं तो गर्मी से काफी राहत मिलेगी।

दिल्ली का प्रदूषण

सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे एक्यूआई 219 रहा जो खराब श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

राजस्थान का मौसम कैसा है?

राजस्थान में आगामी दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की संभावना है। उधर, जोधपुर संभाग में आज से ही लू चल सकती है तथा 28-29 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान में लू चलने तथा रातें गर्म रहने की संभावना है। इसके अलावा, 29-30 अप्रैल को पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर भीषण गर्मी झेलनी पड़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार मई के प्रथम सप्ताह में आंधी, तूफान व बारिश की गतिविधियों के कारण तापमान में गिरावट आने की प्रबल संभावना है। इसके अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में कुछ स्थानों पर आंधी व हल्की बारिश हुई तथा श्रीगंगानगर जिले में धूल भरी आंधी चली।

झारखंड में बारिश का अलर्ट

झारखंड में मौसमी गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। प्री मानसून के एक्टिव होने के संकेत हैं। आईएमडी ने 13 जिलों में रविवार से मंगलवार तक बादल छाए रहने और आंधी के साथ बारिश के साथ ओलावृष्टि का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। मौसम में बदलाव आने पर अत्यधिक गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। 27 अप्रैल को झारखंड के पूर्वोत्तर और मध्य भागों में मेघगर्जन और ओलावृष्टि देखी जा सकती है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। 13 जिलों-रांची, रामगढ़, बोकारो, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, साहिबगंज,दुमका, पाकुड़ और गोड्डा में मेघगर्जन होने, ओलावृष्टि पड़ने और तेज हवाएं चलने का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम कैसा रहेगा?

एनसीआर में 27 अप्रैल को आसमान में बादल छाए रहेंगे और अधिकतम पारा 41 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री बने रहने की संभावना जताई गई है। वहीं, 28 अप्रैल को भी अधिकतम पारा 41 डिग्री और न्यूनतम पारा 23 डिग्री रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इसके बाद 29 अप्रैल को दिन के बाद तेज गर्म हवाएं चलने की संभावना है। इस दिन अधिकतम पारा 2 डिग्री नीचे गिरने की संभावना भी है।

मौसम विभाग के मुताबिक 29 अप्रैल को अधिकतम पारा 39 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने जो एक हफ्ते के आंकड़े जारी किए हैं, उनके मुताबिक 29 अप्रैल से लेकर 2 मई तक लगातार अधिकतम पारा 39 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना जताई गई है। दिन के वक्त तेज गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगी।

कब आएगा प्री मॉनसून?

मध्य भारत के कुछ भागों में अप्रैल से प्री मॉनसून संकेत मिल रहे हैं। इनमें कर्नाटक, बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, एमपी का पूर्वी भाग, तेलंगाना और पूर्वी भारत में प्री मॉनसून एक्टिव हो सकता है। पहाड़ी राज्य कश्मीर, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से एक बार फिर बादलों की आवाजाही शुरू होगी, जिससे हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। जम्मू-कश्मीर में हल्की बर्फबारी हो सकती है। आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि इस साल जून से सितंबर तक चलने वाले चार महीने के मानसून सीजन में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। इस बार संचयी वर्षा दीर्घ अवधि औसत (एलपीए) 87 सेंटीमीटर का 105 प्रतिशत रहने का अनुमान है। यानी 2025 के मानसून सीजन में लगभग 87 सेंटीमीटर बारिश हो सकती है। यह सामान्य से अधिक बारिश का संकेत है, जो कृषि और जल संसाधनों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

सनबर्न क्या होता है?

गर्मियों के मौसम में सनबर्न का अलर्ट रहता है। सनबर्न त्वचा के लिहाज से काफी हानिकारक होती है। चिकित्सा की भाषा में इसे डर्माटाइटिस सोलारिस कहा जाता है। सनबर्न सूरज की यूवी किरणों के ज्यादा संपर्क में आने से होती है। इससे स्किन पर इरिटेशन होने लगती है, जिससे त्वचा में छाले, सूजन और लाल दाग पड़ने लगते हैं और दर्द होने लगता है। कुल मिलाकर स्किन झुलस जाती है, जिससे उसका कलर डार्क हो जाता है।

हीटवेव क्या है?

भीषण गर्मियों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया जाता है। हीटवेट तब होती है जब किसी खास जगह पर तीन दिन तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान असामान्य रूप से गर्म होता है। इसे उस क्षेत्र की स्थानीय जलवायु और पिछले मौसम के संबंध में माना जाता है। इस दौरान तापमान सामान्य औसत से अधिक पहुंच जाता है तो उसे हीटवेव कहा जाता है। खासकर, मार्च से जून के दौरान और कुछ दुर्लभ मामलों में जुलाई के महीने में ये स्थिति बनती है। हीटेवव के दौरान लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत होती है। आमतौर पर शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक होने पर पानी की कमी बुखार, उल्टी, दस्त, थकान, कमजोरी इत्यादि लक्षण दिखाई देते हैं।

हॉट डे क्या होता है?

हॉट डे की स्थिति तब होती है, जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहता है और न्यूनतम तापमान सामान्य औसत से 5 डिग्री सेल्सियस के बराबर या उससे भी अधिक होता है। इस दौरान अधिक सतर्क रहने की जरूरत होती है। आमतौर पर अप्रैल से जून के बीच ये स्थिति देखी जाती है। मौसम विभाग ऐसा तापमान देख हॉट डे घोषित कर देता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar author

पुष्पेंद्र यादव यूपी के फतेहुपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। बचपन एक छोटे से गांव में बीता और शिक्षा-दीक्षा भी उसी परिवेश के साथ आगे बढ़ी। साल 2016 स...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited