आज का मौसम 21 June 2025 : घनघोर घटाएं वीकेंड बनाएंगी कूल-कूल, आंधी के साथ बारिश होगी झूम-झूम; ओलावृष्टि-वज्रपात का अलर्ट
Aaj Ka Mausam, 22 June 2025, आज का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर भारत में अगले 24 घंटे मौसम के लिहाज से सुकून भरे होंगे। आईएमडी ने दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने का पूर्वानुमान जताते हुए दिल्ली-एनसीआर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा-पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तड़ित झंझा के साथ आसमानी बिजली गिरने का खतरा बताया है। कमोबेश इसी प्रकार का मौसम मुंबई, गुजरात, झारखंड, केरल, कर्नाटक, हैदराबाद, ओडिशा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल और मणिपुर में देखने को मिलेगा। इस दौरान भारी बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, जिससे बाढ़ जैसा हालात बन सकते हैं।

कल का मौसम
Aaj Ka Mausamm (आज का मौसम कैसा रहेगा) : मौसम के लिहाज से अगले कुछ दिन बेहद सुकून देने वाले हैं। खासकर, गर्मी से झुलस रहे उत्तर भारत में सुहावना मौसम देखने को मिलेगा। आईएमडी ने अगले 24 घंटे के दौरान उत्तरी राज्यों में मानसून के सक्रिय होने का पूर्वानुमान जताया है, जिसके प्रभाव से बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा-पंजाब, दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश दर्ज की जाएगी। इस दौरान आसमान में काले बादलों की आवाजाही के साथ वज्रपात और ओलावृष्टि के खतरे का भी अंदेशा है। लिहाजा, बिगड़ते मौसम के दौरान पेड़ों और खुले आसमान के नीचे ठहरने से परहेज करना होगा। इधर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। स्काईमेट के मुताबिक, पश्चिमी राज्य गोवा, गुजरात और महाराष्ट्र में मानसूनी बारिश जारी रहेगी, जिससे नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी संभव है। उधर, दक्षिण भारत के राज्यों कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इसके अतिरिक्त पूर्वोत्तर के राज्यों ओडिशा, सिक्किम, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल, झारखंड और मणिपुर के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भारी बारिश से बाढ़ जैसी स्थितियां बन सकती हैं, लिहाजा, तटीय क्षेत्रों में रह रहे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
शहर का नाम | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
मुंबई | 27 °C | 29 °C |
जयपुर | 28 °C | 26 °C |
भोपाल | 23 °C | 29 °C |
दिल्ली | 27 °C | 33 °C |
लखनऊ | 28 °C | 32 °C |
चेन्नई | 29 °C | 37 °C |
बेंगलुरु | 21 °C | 29 °C |
पटना | 28 °C | 31 °C |
शिमला | 19 °C | 23 °C |
देहरादून | 24 °C | 28 °C |
कश्मीर | 13 °C | 18 °C |
यूपी आज का मौसम
उत्तर प्रदेश में लोगों ने चिलचिलाती धूप और लू से राहत पाई है। मौसम के नर्म रहने से अत्यधिक गर्मी का दौर थम गया है। हालांकि, उमस परेशान कर रही है, लेकिन दक्षिण-पश्चिम मानसून के असर से 20 से 23 जून के बीच राज्य के अधिकतर हिस्सों में जोरदार बारिश की संभावना बन रही है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट है। मौसम विभाग ने आगरा, मथुरा, प्रयागराज, वाराणसी, फैजाबाद, मिर्जापुर, चित्रकूट, बांदा, महोबा, झांसी और ललितपुर समेत कई हिस्सों में तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया है, जिसके प्रभाव से कई डिग्री सेल्सियस तापमान गिर सकता है, जो गर्मी में राहत से कम नहीं होगा।
बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
बिहार में मौसम खुशनुमा हो चला है। मानसून के सक्रिय होने से पूरे प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों के दौरीन आरा, बक्सर, कैमूर, मधेपुरा, औरंगाबाद, रोहतास, अरवल, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार और अररिया समेत अन्य जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और तेज बारिश के साथ ठनका (वज्रपात) की संभावना जताई है, जबकि, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, पटना, मुंगेर, शेखपुरा, भागलपुर, गया, नवादा, खगड़िया, मधुबनी, पश्चिमी चंपारण, मुंगेर और बेगूसराय में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्लीवासियों के लिए मौसम विभाग ने बड़ी खुशखबरी दी है। अब दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में अगले 5 दिन झमाझम बारिश मौसम को सुहावना बना देगी। मौसम विभाग में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, 20 और 21 जून की शाम और रात को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। 20 से 25 जून तक आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी, जिससे सूरज के तेवर नर्म रहेंगे। कमोबेश यही हालात नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में देखने को मिलेंगे।
राजस्थान में बारिश का अलर्ट
राजस्थान में कई जगह भारी बारिश दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने दक्षिण पश्चिम मानसून के सक्रिय होने से प्रदेश में हल्की से भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। मानूसन के प्रभाव से उदयपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश मौसम का मिजाज नर्म कर सकती है। इस दौरान तेज हवाओं के झोंकों के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी है। लगातार तेज बारिश से अधिकतम तापमान में तेजी से गिरावट देखी जा रही है, जिससे लोगों को गर्मी से काफी निजात मिलेगी।
पंजाब का मौसम
मानसून की आहट से पहले ही पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। तापमान में गिरावट से लोंगो ने राहत की सांस ली है। पंजाब के पठानकोट, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और होशियारपुर में हल्की बारिश ने मौसम का मिजाज नर्म कर दिया। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के पंजाब में दस्तक दे सकता है। पंजाब में 20 और 24 जून को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, 21 और 23 जून को कई स्थानों पर, जबकि 22 और 25 जून को अधिकांश स्थानों पर बारिश होने का पूर्वानुमान है।
हरियाणा का मौसम
आईएमडी की मानें तो हरियाणा के रोहतक, फरीदाबाद और गुरुग्राम समेत कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में पहुंचने की संभावना है। वहीं, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी 20 जून को कई क्षेत्रों में, 21, 22, 23 और 25 जून को अधिकांश स्थानों पर, तथा 24 जून को कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है।
हिमाचल प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं सामने आईं। स्थानीय मौसम विज्ञान ने 22, 23, 25 और 26 जून को अत्याधिक भारी बारिश के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। भूस्खलन के कारण धर्मशाला-चतरो-गगल मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। आईएमडी ने आने वाले दिनों रविवार, सोमवार, बुधवार और गुरुवार को कुछ स्थानों पर अत्याधिक भारी बारिश के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। अगले दो से तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। कुछ इसी प्रकार का मौसम जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के तमाम हिस्सों में देखा जाएगा।
मध्य प्रदेश में मौसम का हाल
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में भी जोरदार बारिश की संभावना व्यक्त की है। अगले 24 घंटों के दौरान, ग्वालियर, गुना, अशोक नगर, भिंड, मुरैना, सीधी, दामोह, पन्ना, छतरपुर, सतना, रीवा, शिवपुरी, खंडवा समेत राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया है। कमोबेश यही हालात, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी देखे जाएंगे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
गंगा-यमुना के दोआब में बसे फतेहपुर जनपद से ताल्लुक रखते हैं। बचपन एक छोटे से गांव में बीता और शिक्षा-दीक्षा भी उसी परिवेश में हुई। साल 2018 में छत्रपत...और देखें

Aaj ka Mausam 14 July 2025 LIVE: मानसून का असर बरकरार, राजस्थान में भारी बारिश, कई जिलों में रेड अलर्ट

Delhi Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर, दोस्त ने दोस्त को मारा चाकू, दोनों की मौत

दिल्ली में बिगड़ा मौसम का मिजाज, एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी

राजस्थान का मौसम 14-July-2025: मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में रेड अलर्ट, प्रशासन ने की सावधानी बरतने की अपील

Delhi Firecracker Ban: दिल्ली में पटाखों पर पूरी तरह बैन, ऐसे करें नियम तोड़ने वालों की शिकायत
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited