कल का मौसम 20 February 2025: आंधी-तूफान का बड़ा अलर्ट, झमाझम बारिश करेगी तरबतर! आकाशीय बिजली से रहें सतर्क

Kal Ka Mausam, 20 February 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: नॉर्थ ईस्ट और बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवती सर्कुलेशन के कारण 19 से 23 फरवरी तक देश के 15 राज्यों में आंधी और बारिश की संभावनाएं बन रही हैं। इसके अलावा उत्तर भारत के दिल्ली-एनसीआर, यूपी और राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश का पूर्वानुमान है। पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान कम होने का अनुमान है।

kal ka mausam 20 february 2025.

20 फरवरी का मौसम

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा): उत्तर भारत में मौसम में बड़े बदलाव के संकेत हैं। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 2 से 3 दिन यानी 20 से 21 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर, नोएडा, हरियाणा-पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कुछ आंधी की तरह तेज हवाओं के साथ कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश होने का अलर्ट है। फिलहाल, बादलों की आवाजाही का दौर शुरू हो चुका है। अगर, बारिश होती है तो तापमान में मामूली गिरावट आएगी, जिससे एक बार फिर सर्दी का एहसास होगा। स्काईमेट ने बताया कि तापमान में बढ़ोतरी के बाद फिर से गिरावट दर्ज की जा सकती है। उसका कारण है पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बर्फबारी और बारिश। इन राज्यों में 20 फरवरी को तेज हवाओं के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। उधर, चक्रवाती सर्कुलेशन के कारण नॉर्थ ईस्ट के अरुणाचल, मेघालय, असम, नागालैंड, मिजोरम, सिक्किम, मणिपुर और पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में चमक गरज के साथ भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हवाएं चलेंगी। वहीं, उत्तरी राज्यों में सुबह भीषण कोहरा परेशान कर सकता है।

उत्तर प्रदेश कल का मौसम

मध्य भारत और उत्तर भारत में मौसम बदलने के कारण यूपी का भी वेदर करवट लेने के मूड में है। आईएमडी के मुताबिक, अगले 2 दिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ बारिश हो सकती है। खासकर, नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद और बिजनौर में बारिश का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, झांसी, जौनपुर, गोरखपुर, वाराणसी और बरेली में सूरज लुकाछिपी का खेल खेलता नजर आएगा। हालांकि, दिन में धूप निकलने से ठंड का असर बहुत कम हो चला है। सिर्फ सुबह की ठंड का अधिक एहसास हो रहा है। सुबह कोहरा छाए रहने की संभावना बनी हुई है।

राजस्थान में कैसा है मौसम

राजस्थान में मौसम करवट ले चुका है। नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से राज्य के कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। कई क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की जा रही है। आईएमडी के मुताबिक, चौबीस घंटों के दौरान जयपुर में 1.6 मिलीमीटर, वनस्थली में 1.0 मिमी. और चूरू में 0.5 मिलीमीटर बारिश हुई थी। अगले 2 दिन के लिए आईएमडी ने कई जगह बादलों की आवाजाही के साथ कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। 20 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के पश्चिमी और उत्तरी भागों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। 20 फरवरी को जयपुर, कोटा, बीकानेर भरतपुर और पाकिस्तान से बॉर्डर वाले क्षेत्र समेत जोधपुर में हल्की बारिश हो सकती है।

हरियाणा-पंजाब में कैसा है मौसम

हरियाणा और पंजाब का मौसम करवट ले सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 19 से 21 फरवरी के बीच हरियाणा में पंजाब से सटे जिलों में तेज हवाओं के बीच बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। हरियाणा के 3 जिले सिरसा, हिसार और फतेहाबाद में बूंदाबांदी की संभावना है। लेकिन, ज्यादातर जिलों में हल्की धूप खिली नजर आएगी। आईएमडी चंडीगढ़ ने करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकुला, यमुनानगर और अंबाला क्षेत्र में आसमान में बादल छाए रहने और बारिश का येलो अलर्ट जारी है। इस दौरान तेज ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे ठंडक का एहसास बढ़ेगा। कुछ इसी प्रकार का मौसम पंजाब के ज्यादातर जिलों में देखने को मिल सकता है। सुबह कोहरे की चादर छाए रहने की संभावना है।

बिहार का मौसम

बिहार में वेस्टर्न डिसटरबेंस का प्रभाव देखने को मिल सकता है। पहाड़ों में बर्फबारी होने से बिहार के मैदानी इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है। 23 फरवरी से राज्य के 16 जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। सुपौल, अररिया, मधेपुरा, किशनगंज, कटिहार, मुंगेर, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, बेगूसराय, भागलपुर, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, गया और नवादा समेत कई इलाकों में एक दो जगह आकाशीय बिजली, मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट है। फिलहाल, दिन में धूप खिलने से सर्दी का असर तेजी से कम हो रहा है और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

दिल्ली में कल का मौसम

दिल्ली में इस मौसम का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान (13.3 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है। वहीं, अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा। आईएमडी ने आने वाले दिनों में बारिश और आंधी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। आईएमडी के अनुसार इससे पहले चार फरवरी को न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को नगर में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक है। आईएमडी के अनुसार बुधवार को आंधी और बारिश का अनुमान है। पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को भी अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

दिल्ली में प्रदूषण कितना है?

दिल्ली के लिए सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, एक्यूआई 209 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 संतोषजनक, 101 से 200 मध्यम, 201 से 300 खराब, 301 से 400 बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

नोएडा-एनसीआर का मौसम

एनसीआर में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आईएमडी ने 20 फरवरी को बारिश होने की संभावना जताई है, जिसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। 19 और 20 फरवरी को एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज बारिश और तूफान की संभावना भी मौसम विभाग ने व्यक्त की गई है।

20 फरवरी को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं, 21 फरवरी को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने की संभावना है। इसके बाद, 22 और 23 फरवरी को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। बारिश के बाद मौसम में नमी आएगी, जिसके कारण सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास और भी ज्यादा हो सकता है।

हिमाचल प्रदेश का मौसम कैसा है?

हिमाचल प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं सिर्फ बूंदाबांदी से मौसम का रुख बेईमान हो चला है। बर्फबारी तो कई दिनों से जारी है। लेकिन, आईएमडी ने गुरुवार को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। इसके बाद बारिश के साथ हिमपात की संभावना प्रबल है। जिस कारण तापमान में गिरावट भी होगी, जिससे कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रहेगी। राज्य के कांगड़ा, कुल्लू, मनाली और शिमला में न्यूनतम तापमान कहीं एक तो कहीं 2 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है। उधर, ताबो का न्यूनतम तापमान -8 डिग्री सेल्सियस, केलंग का -7 डिग्री सेल्सियस, कल्पा में -2.5 डिग्री सेल्सियस और कुकुमसेरी में -6 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

जम्मू-कश्मीर का मौसम कैसा है?

जम्मू-कश्मीर के कुछ भागों में शीतलहर जारी है, जिसमें सबसे अधिक श्रीनगर प्रभावित है। कड़ाके की ठंड के बावजूद डल झील के आसपास सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं। हालांकि, आईएमडी ने 20 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के असर राज्य के कई हिस्सों में बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है, जिसकी वजह से कोल्ड डे जैसी स्थिति है। लेकिन, 21 फरवरी से मौसम की स्थिति में सुधार की गुंजाइश बतायी जा रही है।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
कश्मीर -39
हिमाचल 719
ताबो-85
दिल्ली 1328
मुंबई2433
बेंगलुरु2032
चेन्नई2531
हैदराबाद2034
जयपुर1728
लखनऊ1429

कहां सबसे ज्यादा गर्मी?

दक्षिण भारत में अभी मार्च वाली गर्मी का एहसास होने लगा है। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और गुजरात में गर्मी का प्रकोप शुरु हो गया है। कुल मिलाकर सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया जा रहा है। उधर, केरल में भीषण गर्मी के मद्देनजर लू और सनबर्न का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

सनबर्न क्या होता है

गर्मियों के मौसम में सनबर्न का अलर्ट रहता है। सनबर्न त्वचा के लिहाज से काफी हानिकारक होती है। चिकित्सा की भाषा में इसे डर्माटाइटिस सोलारिस कहा जाता है। सनबर्न सूरज की यूवी किरणों के ज्यादा संपर्क में आने से होती है। इससे स्किन पर इरिटेशन होने लगती है, जिससे त्वचा में छाले, सूजन और लाल दाग पड़ने लगते हैं और दर्द होने लगता है। कुल मिलाकर स्किन झुलस जाती है, जिससे उसका कलर डार्क हो जाता है।

कोल्ड डे क्या है?

कश्मीर-हिमाचल प्रदेश में अभी भी कोल्ड के जैसी स्थिति है। लोग जानना चाहते हैं कि Cold Day क्या होता है? तो बता दें कि आईएमडी के मुताबिक, कोल्ड डे तब माना जाता है, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहे और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियत कम दर्ज किया जाए। उन दिनों को कोल्ड डे में काउंट करते हैं। इस दौरान दिन और रात के तापमान में अधिक अंतर नहीं होता है, लिहाजा लोगों को सर्दी से राहत की उम्मीद कम रहती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar author

पुष्पेंद्र यादव गंगा-यमुना के दोआब में बसे फतेहपुर जनपद से ताल्लुक रखते हैं। बचपन एक छोटे से गांव में बीता और शिक्षा-दीक्षा भी उसी परिवेश में हुई। ...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited