कल का मौसम 18 May 2025 : झमाझम बारिश के साथ आएगा आंधी-तूफान, वज्रपात-ओलावृष्टि से रहें सावधान! IMD का ऑरेंज अलर्ट
Kal Ka Mausam, 18 May 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी इलाकों में आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर, बिहार, यूपी और हरियाणा-पंजाब में कल बारिश का पूर्वानुमान है। दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में मूसलाधार बारिश जारी रहेगी और पहाड़ों पर उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में 19 मई से हल्की बारिश शुरू हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी है।

कल का मौसम
Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी मौसम बदलाव के दौर से गुजर रहा है। समुद्री सर्कुलेशन और प्री मानसून की गतिविधियां देखी जा रही हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 19 और 20 मई को उत्तर भारत में मौसम बदल सकता है। दिल्ली , उत्तर प्रदेश और पंजाब, हरियाणा में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद है। उधर, महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के भी कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी है। दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में मूसलाधार बारिश जारी रहेगी और पहाड़ों पर उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में 19 मई से हल्की बारिश शुरू हो सकती है। अगर, पूर्वानुमान सही साबित होता है तो अगले कुछ दिन मौसम सुहावना बना रहेगा और गर्मी से मामूली राहत मिलेगी।
शहर का नाम | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
दिल्ली में कल का मौसम कैसा रहेगा | 28 °C | 41 °C |
मुंबई में कल का मौसम कैसा रहेगा | 28 °C | 32 °C |
लखनऊ में कल का मौसम कैसा रहेगा | 28 °C | 41 °C |
भोपाल में कल का मौसम कैसा रहेगा | 27 °C | 39 °C |
जयपुर में कल का मौसम कैसा रहेगा | 31 °C | 42 °C |
चंडीगढ़ में कल का मौसम कैसा रहेगा | 27 °C | 40 °C |
हैदराबाद में कल का मौसम कैसा रहेगा | 26 °C | 34 °C |
चेन्नई में कल का मौसम कैसा रहेगा | 28 °C | 33 °C |
शिमला में कल का मौसम कैसा रहेगा | 14 °C | 28 °C |
देहरादून में कल का मौसम कैसा रहेगा | 22 °C | 34 °C |
कश्मीर में कल का मौसम कैसा रहेगा | 9 °C | 21 °C |
यूपी में कल का मौसम कैसा रहेगाउत्तर प्रदेश में भी गर्मी कहर बरपा रही है। कई जिलों में अधिकतम तापमाम 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। हालांकि, कई जिलों में बादलों की आवाजाही भी देखी जा रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 19 मई को प्रदेश के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ बौछारें या हल्की बारिश हो सकती है, जिससे बढ़ती गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि, दिल्ली में बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया है, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिल रही है।
दिल्ली में कल का मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली में आसमान बादलों से घिरा हुआ और न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 2.2 डिग्री कम है। आईएमडी ने बारिश का पूर्वानुमान जताया है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
एनसीआर में कैसा है मौसम
एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। एक तरफ दिन के समय तेज धूप और भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं, तो वहीं सुबह और शाम के वक्त मौसम थोड़ा सुहावना हो रहा है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है। आईएमडी ने 17 मई और 18 मई को क्षेत्र में गरज के साथ बारिश और आंधी आने की संभावना जताई है। साथ ही धूल भरी हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। इन दिनों में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। 19 और 20 मई को भी तेज हवाएं चलेंगी। हालांकि, 21 और 22 मई को मौसम कुछ हद तक सामान्य रहने की संभावना जताई गई है।
दिल्ली में कितना प्रदूषण?
दिल्ली में कल हल्की बारिश के कारण प्रदूषण का स्तर कम हुआ है। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को एक्यूआई 183 रहा जो 'मध्यम श्रेणी' में आता है। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
मुंबई में बारिश
मुंबई के विभिन्न हिस्सों में शनिवार सुबह मेघ गर्जन के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। बीएमसी के अनुसार, दादर, माहिम, भायखला, बॉम्बे सेंट्रल, पवई, बांद्रा सहित कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। आईएमडी ने रविवार को भी हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जताया है। बारिश से पहले शहर में बादल छाए रहे, जिससे गर्मी और उमस बढ़ गई थी। हालांकि, बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया।
ओडिशा में आंधी-तूफान का अलर्ट
ओडिशा में आंधी-तूफान के बीच बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम खराब होनी की बात कही है। पूर्वानुमान के मुताबिक, कल भी बारिश के साथ आंधी का दौर जारी रह सकता है। शुक्रवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने से करीब 10 लोगों की मौत हो गई।
झारखंड में तूफान की संभावना
झारखंड के अधिकतर हिस्सों में रविवार को तेज हवाओं के साथ तूफान का पूर्वानुमान जताया गया है। 18 मई को राज्य के दक्षिणी, मध्य और उत्तर-पूर्वी भागों के करीब 20 जिलों में आंधी और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति की तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने शनिवार को कहा कि शनिवार से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। 21 मई तक राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
पुष्पेंद्र यादव यूपी के फतेहुपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। बचपन एक छोटे से गांव में बीता और शिक्षा-दीक्षा भी उसी परिवेश के साथ आगे बढ़ी। साल 2016 स...और देखें

सफदरजंग एन्क्लेव में गिरा 100 फीट लंबा मोबाइल टॉवर, प्रशासन की लापरवाही पर फूटा लोगों को गुस्सा

चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा पर लगी रोक, गौरीकुंड में हुए क्रैश के बाद लिया गया फैसला

अमेठी में दर्दनाक हादसा, एंबुलेंस और पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर, 5 लोगों की मौत

Nagpur Fire: नागपुर राजकमल कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, दो लोगों की मौत

दिल्ली में सर्किल रेट में होगा सुधार, CM रेखा गुप्ता ने कमेटी बनाने के दिए निर्देश
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited