कल का मौसम 17 June 2025: यूपी में मूसलाधार बारिश के साथ आएगा तूफान, दिल्ली में भी बरसेंगे मेघ, जानें बिहार-राजस्थान में मौसम का हाल

Kal Ka Mausam, 17 June 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: यूपी में मानसून ने दस्तक दे दी है। प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। लेकिन दिल्ली और बिहार में मानसून की दस्तक अभी नहीं हुई है। इसलिए यहां लोग उमस भरी गर्मी का सामना कर रहे हैं। हल्की बारिश से यहां बीते दिनों गर्मी से कुछ राहत तो मिली, लेकिन फिर गर्मी का दौर शुरू हो गया।

Kal ka Mausam 17 June

यूपी में मूसलाधार बारिश के साथ आएगा तूफान

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर गर्मी बढ़ गई है। यहां रविवार सुबह हुई बारिश और तेज हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। इसका असर तापमान पर भी देखने को मिला था। लेकिन यानी सोमवार 16 जून को तापमान बढ़ने के साथ उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। रविवार की तुलना में दिल्ली का अधिकतम तापमान सोमवार को 9 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। यहां आर्द्रता 68 प्रतिशत दर्ज की गई है, जिससे गर्मी का अधिक महसूस हो रहा है और दिल्लीवासी पसीने में तरबतर नजर आ रहे हैं। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि दिल्ली में 24 घंटे से बारिश नहीं हुई है। लेकिन आगामी दिनों में फिर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। राजधानी दिल्ली के साथ उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो जा रहा है तो अगले दिन बारिश की कमी से उमस भरी गर्मी के साथ तापमान में तेजी से वृद्धि दर्ज की जा रही है। मानसून की दस्तक से पहले लोगों को गर्मी का सामना करना ही पड़ेगा। इस बीच आइए आपको बताएं कैसा रहेगा कल 17 जून 2025 को मौसम का हाल -

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में कल आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी। बताया जा रहा है कि यहां हवाओं की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी।

राजस्थान में कल बारिश का पूर्वानुमान

आईएमडी ने राजस्थान की राजधानी जयपुर समेत कई जिलों में कल (17 जून) को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां तेज हवाएं भी चलेंगी। बारिश और हवाओं से राजस्थान वासियों को प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी। इससे तापमान में भी कमी आएगी और मौसम सुहावन बना रहेगा। मानसून से पूर्व राजस्थान के लोगों को गर्मी से राहत मिल जाएगी।

यूपी में कैसा रहेगा कल मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक हो गई है। इससे शहर में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने लगी है। मौसम विभाग की मानें तो 16 जून से 22 जून तक प्रदेश में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश होगी और वज्रपात का अलर्ट भी जारी किया गया है। यहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

बिहार में आंधी-बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बिहार में आंधी-तूफान का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लेकिन कहीं भी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। प्रदेश में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। बता दें कि प्रदेश में आगामी 24 से 48 घंटों में पूर्णिया से होकर मानसून बिहार में प्रवेश करेगा। उसके बाद यहां झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा और लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी।

मुंबई में झमाझम बरसेंगे मेघ

मुंबई में मौसम विभाग ने मंगलवार को भी शहर में आधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कहीं हल्की तो कहीं झमाझम बारिश होगी। साथ ही आईएमडी ने बताया कि बुधवार से शहर में रुक-रुक कर बारिश होने की उम्मीद है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

varsha kushwaha author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं। नवबंर 2023 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं। वह इंफ्रा, डे...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited