कल का 16 May 2025 : मौसम रहेगा तूफानी, आंधी के साथ गिरेगा झमाझम पानी; IMD की बड़ी चेतावनी

Kal Ka Mausam, 16 May 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: प्री मानसून की गतिविधियां मौसम को सुहावना बनाती दिख रही हैं। आईएमडी ने दक्षिण भारत के राज्यों के साथ महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा-पंजाब और उत्तराखंड में धूल भरी आंधी के साथ कल बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान कई राज्यों के मौसम में बदलाव की गुंजाइश बताई है। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा-पंजाब और राजस्थान में तेज धूल भरी आंधी के साथ बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जो गर्मी से राहत देने में काफी मददगार साबित होगी। स्काईमेट के पूर्वानुमान के मुताबिक, पूर्वोत्तर के राज्यों में मौसमी गतिविधियां देखने को मिलेंगी। सिक्किम, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश भीषण गर्मी पर चोट करेगी। इसके अलावा छत्तीसगढ़, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और गोवा में भी गरज चमक के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। कमोबेश यही हालात पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, मौसमी गतिविधियां होने के बावजूद राजस्थान और मध्य प्रदेश के अधिकतम तापमान में वृद्धि हो सकती है।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली27 °C41 °C
मुंबई28 °C32 °C
भोपाल26 °C37 °C
जयपुर 29 °C39 °C
लखनऊ28 °C42 °C
पटना28 °C39 °C
कश्मीर8 °C20 °C
शिमला13 °C27 °C
देहरादून20 °C36 °C

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में बीच-बीच में हल्के बादल दिखाई दे रहे हैं, लेकिन गर्मी से खासी राहत नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, 16 मई की दोपहर या शाम को गरज चमक के साथ हल्की धूल भरी आंधी आ सकती है। हालांकि, वीकेंड शनिवार और रविवार को मौसमी गतिविधियां नहीं दिखाई देंगी। लेकिन, सप्ताह की शुरुआत से मौसम फिर से सक्रिय हो सकता है और तेज धूल भरी आंधी गरज चमक के साथ बारिश होगी। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। 16 मई को हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है। कमोबेश यही हालत एनसीआर के अन्य जिलों नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी देखने को मिलेंगे।

यूपी कल का मौसम

उत्तर प्रदेश में गर्मी का दौर जारी है। दिन में लू परेशान कर रही है। हालांकि, रात में मौसम थोड़ा नर्म समझ आ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। हालांकि, इसी बीच मौसमी में थोड़ा परिवर्तन गर्मी से राहत दे सकता है। कल कई जिलों में हल्के बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी और तेज आंधी आ सकती है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

राजस्थान का मौसम

राजस्थान के कई हिस्सों में आगामी दिनों में भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के मुताबिक, बीकानेर और गंगानगर जिलों में 15-17 मई को अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने व कहीं-कहीं 'लू' चलने की संभावना है। राज्य के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसी तरह 16 मई से ज्यादातर भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने व कोटा, उदयपुर संभाग में छिटपुट स्थानों पर दोपहर बाद बादलों की गरज के साथ आंधी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार और शुक्रवार को बीकानेर, उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद बादल गरजने तथा 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने तथा हल्की बारिश होने की संभावना है।

महाराष्ट्र का मौसम

महाराष्ट्र के कुछ भागों में प्री मानसून की गतिविधियां दिखाई देने लगी हैं। खासकर, मुंबई में सीजन की पहली बारिश शुरू हो गई है। मुंबई और उसके आसपास के शहरों में अगले सप्ताह भी बारिश का पूर्वानुमान है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। 20 से 23 मई के बीच तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar author

पुष्पेंद्र यादव यूपी के फतेहुपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। बचपन एक छोटे से गांव में बीता और शिक्षा-दीक्षा भी उसी परिवेश के साथ आगे बढ़ी। साल 2016 स...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited