कल का मौसम 16 February 2025: दिल्ली-यूपी में बढ़ता पारा-घटती सर्दी, हिमाचल में बारिश-बर्फबारी से बढ़ी ठंड, इन राज्यों में कल घने कोहरे का अलर्ट
Kal Ka Mausam, 16 February 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग के अनुसार आज हिमाचल के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई। वहीं जम्मू कश्मीर में फिलहाल कोई खास बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है। दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई मैदानी राज्यों में तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी होने के साथ ही सर्दी का असर कम होता जा रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि 17 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिससे कई राज्यों का मौसम प्रभावित हो सकता है।

कल का मौसम
Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा): दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार समेत उत्तर भारत के अधिकतम राज्यों में धीरे-धीरे सर्दी का असर कम होता जा रहा है। साथ ही धूप की तल्खी में बढ़ोत्तरी महसूस हो रही है। जिससे दिन के तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। हालांकि पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल रही है। आज हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई। जम्मू कश्मीर में अभी चिल्लई खुर्द का दौर चल रहा है जो 19 फरवरी को खत्म हो जाएगा। इस 20 दिन की अवधि के दौरान ठंड थोड़ी कम हो जाती है। वहीं असम, मेघालय, नागालैंड आदि राज्यों में बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ 17 फरवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। जिससे कई राज्यों के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। आईएमडी के अनुसार कल ओडिशा, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। वहीं अरुणाचल प्रदेश में मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है।
दिल्ली में कल का मौसम
दिल्ली में कल यानी रविवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। सुबह के स्मॉग या कुहासा भी छाया रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तपमान 11 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया। आज के मौसम की बात करें तो आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 19 और 20 फरवरी को दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई गई है।
यूपी में कल का मौसम
उत्तर प्रदेश में शनिवार को सबसे अधिक तापमान झांसी में 30.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे ठंडा शहर अयोध्या रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार कल यूपी के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान सुबह और देर रात के समय कहीं-कहीं पर कुहासा या छिछला कोहरा छाया रह सकता है। इस अवधि में बारिश या घने कोहरे की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
बिहार में कल का मौसम
बिहार में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। कल भी प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहने वाला है। इस दौरान घने कोहरे या बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बिहार में कल अधिकतम तापमान 24 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। बिहार में अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले 48 घंटो में धीरे-धीरे तापमान बढ़ेगा। वहीं अधिकतम तापमान अगले 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
राजस्थान में कल मौसम का हाल
राजस्थान में आज मौसम मुख्यत शुष्क रहा। इस दौरान सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सबसे कम पारा करौली में 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। राजस्थान में कल भी मौसम शुष्क रहने की सांवना है। आगामी 48 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री का इजाफा होने का भी पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसर आगामी दिनों में राजस्थान में कमजोर पश्चिम विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिल सकता है। जिससे 17 से 20 फरवरी के दौरान प्रदेश के उत्तरी और पश्चिमी भागों में बादलों की आवाजाही हो सकती है। साथ ही कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की भी संभावना है।
हिमाचल और जम्मू कश्मीर का मौसम
जम्मू-कश्मीर में भी कठिन सर्दियों का दौर खत्म हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार 16 से 20 फरवरी के दौरान घाटी के मौसम में कोई खास बदलाव आने की संभावना नहीं है। वहीं हिमाचल प्रदेश के मौसम में आज बदलाव देखने को मिला। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में आज बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई। 16 और 17 फरवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 17 फरवरी को भी हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के अनुसार आज कई पहाड़ी शहरों में न्यूनतम तापमान जीरो डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। इस दौरान लेह का न्यूनतम तापमान माइनस 6 डिग्री, लद्दाख के स्कर्दू का माइनस 3.4 डिग्री, गुलमर्म का माइनस 3 डिग्री, गिलगिल का माइनस 2 डिग्री और पहलगाम का माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
आगामी दिनों में तापमान का पूर्वानुमान
- उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानों और उत्तर भारत में 15 से 18 फरवरी के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान मे 2-5 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।
- एक नया पश्चिमी विक्षोभ 17 फरवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत में अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट होने की संभावना है। जिसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है।
- उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों के दौरान अधिकमत तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्यिस की बढ़ोत्तरी हो सकती है।
- पूर्वी भारत में अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं हैं। जिसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है।
- पश्चिमी भारत मे अगले 4 से 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है।
- तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने का अनुमान नहीं है। जिसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक बढ़ोत्तरी हो सकती है।
- उत्तर पश्चिम भारत में अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। जिसके बाद अगले 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं।
- उत्तर प्रदेश और मध्य भारत में अगले 4 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है।
- पूर्वी भारत में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने का पूर्वानुमान नहीं है। इसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है।
- पश्चिमी भारत मे अगले 4 से 5 दिनों में न्यूनतम पारा 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
पिछले 24 घंटों में मौसम का हाल
पिछले 24 घंटों में घने कोहरे की स्थिति असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम में देखने को मिली। इन जगहों पर कोहरे के कारण दृश्यता 50 से 199 मीटर के बीच दर्ज की गई। वहीं कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की गई है। इनमें असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
पूजा सितंबर 2023 से Timesnowhindi.com से जुड़ी हुई हैं। यहां बतौर कॉपी एडिटर सिटी न्यूज, मेट्रो- रेल और रोड इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, ...और देखें

Bihar Diwas: पटना के गांधी मैदान में 3D में लीजिए बिहार के प्रमुख स्थलों का अनुभव, IPRD ने लगाया स्टॉल

जयपुर के जय महल पैलेस होटल में विंटेज कार एग्जीबिशन, दिया कुमारी के हाथों कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

Nagpur Violence: 'दंगाइयों पर होगी कड़ी कार्रवाई, संपत्तियां होंगी कुर्क'; CM फडणवीस बोले- अब तक 104 गिरफ्तार

Nagpur Violence: 38 वर्षीय इरफान अंसारी की मौत; हिंसा के दौरान हुआ था घायल

कुरुक्षेत्र में चल रहे महायज्ञ के दौरान बवाल; गोली चलने से मची अफरा-तफरी, दो घायल; पुलिस ने संभाला मोर्चा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited