कल का मौसम 15 May 2025 : भारी बारिश का पूर्वानुमान, गर्मी पर मानसून लगाएगा ब्रेक; दिल्ली-NCR के लिए अलर्ट

Kal Ka Mausam, 15 May 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : मौसम के लिहाज से अगले कुछ दिन उतार-चढ़ाव के साथ गुजरेंगे। उत्तर भारत में बादलों की आवाजाही के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं दक्षिण-पश्चिमी राज्यों में मानसूनी गतिविधियां दिखाई देने लगी हैं। स्काईमेट के मुताबिक, अगले 3-4 दिनों तक दक्षिण और उत्तर अंडमान क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक मौसम बदलवा के दौर से गुजर रहा है। दक्षिण-पश्चिमी राज्यों में मानसूनी गतिविधियां दिखाई देने लगी हैं। स्काईमेट के मुताबिक, अगले 3-4 दिनों तक दक्षिण और उत्तर अंडमान क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है। इसमें अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पोर्ट ब्लेयर में भी लगातार भारी बारिश हो सकती है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में अगले 4 दिन तक बादलों की आवाजाही रहेगी। इस दौरान तेज हवाओं के बौछारें गिरेंगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार में कभी धूप तो कभी छांव का दौर जारी रहेगा। इस दौरान आंधी के साथ हल्की फुहारें बरसेंगी। हालांकि, गर्मी से राहत की उम्मीद कम है। मौसम विभाग की मानें तो अभी लू की स्थितियां बनी रहेंगी। उधर, पूर्वोत्तर के राज्यों में मौसम खराब होने की गुंजाइश है।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली27 °C39 °C
चेन्नई29 °C36 °C
बेंगलुरु22 °C31 °C
मुंबई28 °C33 °C
भोपाल26 °C36 °C
जयपुर 29 °C39 °C
पटना28 °C39 °C
लखनऊ28 °C40 °C
कश्मीर8 °C19 °C

यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश में फिलहाल लू की स्थिति है। कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। हालांकि, मौसम विभाग ने 16 से 20 मई के मध्य तराई वाले इलाकों में चक्रवाती तूफान जैसी संभावनाएं व्यक्त की है। इसके असर से तीन से चार मौसम में बदलाव होने से तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी के संकेत हैं।

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम

राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम है। आईएमडी ने दिन में तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया और दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की है।

दिल्ली में प्रदूषण

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर धीरे-धीर कम हो रहा है। सीपीसीबी के आंकड़े के अनुसार, एक्यूआई 126 रहा जो मध्यम श्रेणी में है। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

एनसीआर का मौसम कैसा रहेगा?

NCR की बात करें तो 17 मई से 20 मई तक मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन तापमान में विशेष गिरावट नहीं देखने को मिलेगी। 17 और 18 मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री, जबकि न्यूनतम 27-28 डिग्री रहेगा। 19 और 20 मई को हल्की गिरावट के साथ तापमान 38-39 डिग्री तक रहेगा। वहीं, ह्यूमिडिटी का स्तर भी बढ़ रहा है, जो गर्मी के असर को और अधिक खतरनाक बना रहा है। 14 मई को ह्यूमिडिटी 58 प्रतिशत रहेगी, जो 20 मई तक बढ़कर 75 प्रतिशत तक पहुंचने की संभावना है।

महाराष्ट्र का मौसम कैसा रहेगा

महाराष्ट्र में अगले एक सप्ताह तक प्री-मानसून मौसमी गतिविधि जारी रहने की संभावना है। विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र के भू-आबद्ध उपखंड मई के महीने में सबसे गर्म क्षेत्रों में से एक बन जाते हैं। विदर्भ और मराठवाड़ा मानसून के आगमन से पहले ओलावृष्टि सहित प्री-मानसून तूफानी गतिविधि देखने को मिल सकती है। मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ इलाकों में बिजली गिरने और ओलावृष्टि की का पूर्वानुमान है। 15 से 17 मई 2025 के बीच इसका असर अधिक दिखाई पड़ेगा। हालांकि, अगले दो दिन 18 और 19 मई को बारिश कम हो सकती है। 20 से 23 मई 2025 के बीच तूफानी स्थितियां फिर से बढ़ेंगी, जिससे बढ़ती गर्मी पर ब्रेक लगेगा।

राजस्थान में बारिश का अलर्ट

राजस्थान के कई इलाकों में भीषण गर्मी का नया दौर शुरू होने का अनुमान है। आगामी दिनों में जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही धूल भरी हवाएं चलने तथा तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है। राज्य के बीकानेर, गंगानगर जिलों में 15-17 मई को अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस रहने व कहीं-कहीं 'लू' का नया दौर शुरू होने की संभावना है। इसी तरह पूर्वी राजस्थान में 15 मई से ज्यादातर भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने व तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। भरतपुर व कोटा संभाग में छिटपुट स्थानों पर दोपहर बाद बादलों की गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

बीते चौबीस घंटे में राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बीकानेर में 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज बुधवार को भी एक बार फिर बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में बादलों की गरज के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने व हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar author

पुष्पेंद्र यादव यूपी के फतेहुपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। बचपन एक छोटे से गांव में बीता और शिक्षा-दीक्षा भी उसी परिवेश के साथ आगे बढ़ी। साल 2016 स...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited