कल का मौसम 14 May 2025 : गर्मी पर मानसून लगाएगा ब्रेक, 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनी

Kal Ka Mausam, 14 May 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार में अगले 4 दिन गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। कमोबेश यही हालत पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी रहेंगे, जिससे लोगों की बढ़ती गर्मी से राहत मिलेगी।

kal ka mausam 14 May 2025.

कल का मौसम

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : मौसम में अगले कुछ दिन परिवर्तन की संभावनाएं हैं। दक्षिण-पश्चिम के राज्यों में मानसून की झलक देखने को मिलने लगी है, जिसका कुछ असर उत्तर भारत के यूपी, बिहार, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में रहेगा। इस दौरान कभी धूप तो कभी छांव देखने मिलेगी। 13 से 17 मई तक सूरज लुका छिपी का खेल खेलेगा। इस दौरान गरज चमक के साथ आंधी और बारिश हो सकती है, जिससे बढ़ती गर्मी पर ब्रेक लगेगा और लोगों को राहत महसूस होगी। इसके अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में 16 मई तक तेज बारिश का पूर्वानुमान है। उधर, पश्चिम और दक्षिणी राज्यों में प्री मानसून की गतिविधियां दिखाई देने लगी हैं। गुजरात और सौराष्ट्र में गरज चमक के साथ छिटपुट बारिश दर्ज की जा रही है। गांधीनगर और अहमदाबाद में भी बादल भिगाने के लिए तैयार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 मई से राज्य में मौसमी गतिविधियां बढ़ने से लू पर थोड़ा ब्रेक लगेगा। स्काईमेट के मुताबिक, अगले 36 घंटों के दौरान मानसून दक्षिण अंडमान में एंट्री ले सकता है। 1 जून से पहले ही मानसून के केरल पहुंचने के आसार हैं। अगर, ऐसा होता है तो यह 2009 के बाद पहली पहली बार होगा, जब मानसून जल्द आगमन करेगा।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली26 °C39 °C
मुंबई28 °C33 °C
जयपुर29 °C38 °C
भोपाल26 °C37 °C
लखनऊ29 °C40 °C
पटना28 °C38 °C
देहरादून19 °C34 °C
शिमला12 °C26 °C
कश्मीर6 °C17 °C

यूपी कल का मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज अभी गर्म रहेगा। मौसम विभाग ने एक बार फिर 14 मई ले हीट वेव चलने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में अभी 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने की संभावना है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना कम है। प्रदेश का सबसे गर्म जिला बांदा रहा, जबकि सबसे कम तापमान मेरठ में 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में मंगलवार की सुबह न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। आईएमडी ने दिन में तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग ने कहा कि राजधानी में दिन में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली में प्रदूषण

दिल्ली में सीपीसीबी के आंकड़े के अनुसार, मंगलवार एक्यूआई 134 रहा जो ‘मध्यम’ श्रेणी में है। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

दिल्ली-एनसीआर में अगले 5 दिन का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में13 मई से तापमान में तेजी से वृद्धि होने की संभावना है। अनुमान लगाया गया है कि 13 मई को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जो सामान्य से काफी अधिक है। 13 मई से 19 मई के बीच का मौसम मिलाजुला रहेगा, लेकिन गर्म हवाओं और उमस की वजह से लोगों को खासा परेशान होना पड़ सकता है। 13, 14 और 15 मई को आसमान में बादल रहेंगे और सूरज की लुका-छुपी जारी रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस तक बने रहने की संभावना है।

16 मई को मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। इस दिन तेज सतही हवाएं और बिजली चमकने के साथ-साथ गरज के साथ बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। हालांकि, इससे तापमान में कुछ गिरावट की उम्मीद की जा सकती है, लेकिन उमस में इजाफा होने की पूरी संभावना है। 17 से 19 मई तक आसमान मुख्यतः साफ या आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा।

राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीते चौबीस घंटे में राजस्थान के अनेक इलाकों में आंधी चली तथा बारिश हुई। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, इस दौरान सीकर जिले में धूल भरी आंधी आई जबकि तथा राज्य में कहीं-कहीं बादलों की गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक, 37 मिलीमीटर बारिश सीकर में हुई। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बीकानेर में 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र के अनुसार, 13 मई से पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में आंधी-बारिश की गतिविधियों में कमी होने तथा तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में 14 मई से अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री दर्ज होने व कहीं-कहीं 'लू' का नया दौर शुरू होने की संभावना है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar author

पुष्पेंद्र यादव यूपी के फतेहुपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। बचपन एक छोटे से गांव में बीता और शिक्षा-दीक्षा भी उसी परिवेश के साथ आगे बढ़ी। साल 2016 स...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited