शहर

11, 12, 13 दिसंबर को खतरनाक मौसम का पूर्वानुमान, बर्फबारी-शीतलहर से लुढ़केगा तापमान; बारिश का अलर्ट

Kal Ka Mausam, 11 December 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि अगले 72 घंटों में उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान तेजी के साथ गिरेगा और दिन में शीतलहर की रफ्तार बढ़ेगी। वहीं, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होने से गलन वाली सर्दी पड़ेगी और कोहरे से पहाड़ियां ढकी नजर आएंगी। वहीं, दक्षिण भारत के तमिलनाडु, लक्ष्यद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में आकाशीय बिजली चमकने, मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : देशभर में मौसम परिवर्तनशील है। पहाड़ी राज्यों में बर्फीली हवाएं जान ले रही हैं तो दक्षिण में बादलों की गरज बरकरार है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान अंडमान निकोबार एवं द्वीप समूह, लक्ष्यद्वीप, तमिलनाडु में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश और आकाशीय बिजली कड़कने की आवाजें आएंगी। खासकर, निचले इलाकों में जलभराव की समस्याएं हो सकती हैं। इधर, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अगले सप्ताह से एक नए पश्चिमी विक्षोभ की फिर से एंट्री हो सकती है, जिसके प्रभाव से तेज बर्फबारी और हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि, पिछले सप्ताह से ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है और पहाड़ियां कोहरे से ढकी नजर आ रही हैं। आईएमडी ने उत्तर भारतीय राज्यों के मौसम का पूर्वानुमान जताते हुए बताया कि 11, 12 और 13 दिसंबर को शीतलहर चलेगी और सुबह-शाम घना कोहरा छाया नजर आएगा, जिससे कड़ाके की सर्दी का एहसास होगा। कमोबेश ऐसा ही मौसम पूर्वोत्तर के राज्यों रहने का अनुमान है।

महाराष्ट्र में सर्दी का सितम

राजस्थान और मध्य प्रदेश में शीतलहर ने मौसम को बेहद सर्द बना रखा है। दिनभर बह रहीं ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन महसूस हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 से 3 दिन में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। इसका असर महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों पर दिखाई देगा। पुणे, नासिक और सोलापुर समेत कई शहरों में दिन में सर्द हवाएं परेशान करेंगी। वहीं, विदर्भ, नागपुर में तापमान गिरकर 8°C, गोंदिया 8.4°C, यवतमाल 8.8°C, वर्धा 9.5°C और वाशिम में 4.3°C कम तापमान दर्ज किया गया। उधर, गुजरात में भी पारा गिरता जा रहा है। अहमदाबाद में 7 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच गया है।

दिल्ली-एनसीआर कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर के लिए मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार 11 दिसंबर को तापमान 7 डिग्री तक गिरेगा और दिन में, शीतलहर चलेगी। अगले कुछ दिनों तक हल्का कोहरा और ठंड बढ़ने की संभावना है। 12 दिसंबर तक नोएडा-गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 23 से 24 डिग्री सेल्सियस की संभावना है। इस दौरान एक्यूआई खराब” श्रेणी में बनी रहेगी। सीपीसीबी के मुताबिक, नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई ऑरेंज और रेड के बीच है। लोनी में अभी भी एक्यूआई रेड जोन में ही है। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में 249, संजय नगर में 231, लोनी में 319 एक्यूआई दर्ज किया गया। दिल्ली के अलीपुर में 263, आनंद विहार में 297, अशोक विहार में 287, अया नगर में 183 और बवाना में एक्यूआई 320 दर्ज हुआ है।

बिहार का मौसम कैसा है

बिहार में सर्दी के बीच मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलता जा रहा है। तेज ठंडी पछुआ हवा और घने कोहरे के दोहरे असर ने राज्य में ठिठुरन बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, भागलपुर और गोपालगंज समेत कई स्थानों पर घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई, जिसकी वजह से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ती दिख रही है। कोहरे के प्रभाव से कई ट्रेनें विलंब से संचालित हो रही हैं। बिहार मौसम विभाग ने अनुमान व्यक्त किया है कि अगले कुछ दिन में कोहरा और घना हो सकता है। इस दौरान पछुआ हवाओं की गति 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी, जिससे तापमान में गिरावट जारी रहेगी और ठंड में इजाफा हो सकता है। आईएमडी का अनुमान है कि अगले 72 घंटों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। पटना में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस , मुजफ्फरपुर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और गोपालगंज, सिवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, अरवल, जहानाबाद, पटना, गया, नालंदा और नवादा जिलों में सबसे ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना है, जहां न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

शहर का नाम न्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली9°C24°C
मुंबई21°C31°C
पटना11°C24°C
लखनऊ11°C23°C
कोलकाता14°C26°C
जयपुर11°C26°C
भोपाल12°C26°C
चंडीगढ़9°C22°C
देहरादून7°C18°C
शिमला6°C17°C
कश्मीर4°C13°C

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर के घाटियां सर्द हवाओं के घेरे में हैं। रात का तापमान हिमांक बिंदु से नीचे दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा में यह शून्य से 4 डिग्री सेल्सियस, कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस , पहलगाम में शून्य से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया जा रहा है। गुलमर्ग में तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस, बारामूला में तापमान शून्य से 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग ने 12 दिसंबर तक मौसम के आमतौर पर शुष्क रहने का अनुमान जताया है। साथ ही विभाग ने बताया कि 13 से 15 दिसंबर के बीच उत्तरी और मध्य कश्मीर के कुछ ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।

तमिलनाडु में बारिश

तमिलनाडु के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की जा रही है, जिससे चेन्नई के आसपास जलाशयों का स्तर तेजी से बढ़ गया है। निचले और तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने बारिश की संभावना को देखते हुए नहरों, नदी के किनारों और निचले तटीय इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra Kumar
Pushpendra Kumar author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ... और देखें

End of Article