शहर

कल का मौसम : 48 घंटे मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान, कोल्ड वेव-कड़क ठंड से रहें सावधान; कोहरा-बर्फबारी का अलर्ट

Kal Ka Mausam, 10 December 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग ने अगले 2 दिन के मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि केरल, तमिलनाडु और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में बारिश का अनुमान है। इधर, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण कड़क ठंड और शीतलहर चलने से मौसम गहराएगा, जिसके असर से राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में तेज सर्द हवाएं चलेगी व गलन वाली सर्दी महसूस होगी।

Tomorrow Weather

मौसम कल

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : उत्तर भारत में शीतलहर (Cold Wave) के कहर से कड़ाके की सर्दी चरम स्तर की ओर बढ़ रही है। दिनभर चल रहीं सर्द हवाओं ने धूप को भी बेअसर कर रखा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले सप्ताह से पहाड़ों पर एक बार फिर से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बादलों की आवाजाही एवं हल्की बूंदाबांदी के साथ बर्फबारी हो सकती है। इधर, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर, यूपी और बिहार समेत अन्य मध्य भारतीय राज्यों में घना कोहरे (Fog) और गलन वाली सर्दी का अलर्ट है। स्काईमेट ने अगले 24 घंटे के मौसम का अनुमान पेश करते हुए बताया है कि तमिलनाडु, केरल और अंडमान निकोबार द्वीप समूह हल्की बारिश की संभावना है। उधर, पूर्वोत्तर भारत के राज्यों की पहाड़ियां कोहरे की चादर ओढ़े नजर आएगी।

मध्य प्रदेश का मौसम

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ता जा रहा है। दिन में शीतलहर के चलने से कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है। आईएमडी के मुताबिक, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, शिवपुरी, पचमढ़ी, नौगांव, उमरिया, अंबिकापुर, डाल्टनगंज और फूलबनी में शीत लहर चलने और कोहरा छाने की संभावना है। अगले सप्ताह से मौसम और खराब होगा। दिन में भी कोहरा और धुंध छाई नजर आएगी।

दिल्ली कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मौसम काफी सर्द बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। अब दिन में कोहरे की संभावना और हल्की हवाएं चलने की संभावना है। मंगलवार और बुधवार को अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सीपीसीबी के अनुसार एक्यूआई 300 के करीब बना हुआ है, जो खतरनाक श्रेणी में बना हुआ है। आने वाले दिनों में सर्दी के साथ पॉल्यूशन का लेवल खराब रहेगा।

यूपी-बिहार में कल मौसम

उत्तर प्रदेश में कोहरे और शीतलहर की मौजूदगी से कड़ाके की सर्दी का सितम शुरू हो गया है। सर्द पछुआ हवाओं के झोंके से दिन में गुनगुनी धूप भी बेअसर हो रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि रात्रि के समय तापमान में और गिरावट होगी। खासकर, अयोध्या और कानपुर में कड़क सर्दी परेशान कर रही है तो लखनऊ, इटावा, मथुरा, गोरखपुर, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और बरेली में पहाड़ों की ओर से आ रहीं बर्फीली हवाएं असर डाल रही हैं। उधर, बिहार में मौसम काफी सिहरन वाला प्रतीत हो रहा है। शाम-सुबह कोहरा और दिन में शीतलहर के चलने से कड़ाके की सर्दी बनी हुई है।

राजस्थान में मौसम

राजस्थान के विभिन्न इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। आईएमडी ने चूरू, सीकर, झुंझुनू, डीडवाना-कुचामन और नागौर समेत पांच जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में तापमान में और भी गिरावट दर्ज होने की बात कही है। फतेहपुर में तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पूर्वी राजस्थान के सबसे ठंडे इलाकों में से एक बन गया, जबकि पश्चिम में नागौर में तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 10 से 14 दिसंबर तक राजस्थान में आसमान साफ रहने, मौसम सूखा रहने और सुबह और रात में तेज ठंड पड़ने की उम्मीद है।

हरियाणा और पंजाब का मौसम

हरियाणा और पंजाब में शीतलहर के चलने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दोनों ही राज्यों में रूपनगर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के मुताबिक, पंजाब में पठानकोट 5.6 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा 5.8 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट 3.8 डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 6.1 डिग्री सेल्सियस , लुधियाना में 9.2 और और पटियाला में 10.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। चंडीगढ़ में शीतलहर के बीच तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि हिसार में यह 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा। करनाल, नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमशः 9.3 डिग्री सेल्सियस, 5.8 डिग्री सेल्सियस, 9.4 डिग्री सेल्सियस, सात डिग्री सेल्सियस और 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली9°C22°C
जयपुर10°C23°C
भोपाल11°C25°C
मुंबई22°C31°C
लखनऊ10°C24°C
पटना12°C24°C
चंडीगढ़9°C21°C
चेन्नई23°C28°C
देहरादून8°C19°C
शिमला6°C16°C
कश्मीर2°C12°C

कश्मीर में मौसम का हाल

कश्मीर में तापमान जमाव बिंदु से नीचे पहुंच गया है और घाटी में रात का तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से 2.4 डिग्री तापमान नीचे से कम है। आईएमडी ने बताया कि काजीगुंड और कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि कोकेरनाग में शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में तापमान शून्य से 2, पुलवामा में शून्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस तापमान है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 13 दिसंबर से कुछ दिनों तक कश्मीर के ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी का अनुमान है। उधर, हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फ गिरने से मौसम काफी सर्द है और पहाड़ियां कोहरे से ढकी नजर आ रही हैं। न्यूनतम तापमान गिरने से नदी, नालों और पाइपलाइनें जमने से काफी परेशानी हो रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra Kumar
Pushpendra Kumar author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ... और देखें

End of Article