शहर

कल का मौसम 07 October 2025: बदला मौसमी सिस्टम लाएगा आंधी-बारिश, मैदानी इलाकों को मिलेगी ठंड की आहट, कई राज्यों में आए अलर्ट

Kal Ka Mausam, 07 October 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: आने वाले दिनों में भी देशभर में मौसम का मिजाज कुछ खास नहीं बदलने वाला है, यानी बारिश का दौर अभी चलेगा। बारिश की वजह से देश के अधिकांश हिस्सों में ठंडक का एहसास होने लगा है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह प्रणाली 10 अक्टूबर तक सक्रिय रह सकती है। दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, राजस्थान, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर इलाके में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा कल का मौसम।

kal ka mausam 7 october

कल का मौसम 7 अक्टूबर

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा): मानसून की विदाई के बाद उत्तर भारत में बने नए पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई दे रहा है। पिछले दिनों शक्ति चक्रवात और बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र के कारण खूब बरसात हुई। इसके बाद अब इस नए सिस्टम से बरसात का दौर चल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि 7 अक्टूबर से देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का दौर चलेगा।

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा उत्तर भारत का मौसम

IMD के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में अगले कुछ दिनों में अत्यधिक वर्षा की संभावना है। हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में ओले गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि 8 अक्टूबर से इन राज्यों में न्यूनतम तापमान 4–5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे मौसम अचानक ठंडा और नम महसूस होगा। उधर, बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘शक्ति’ भी उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है। इसका असर पूर्वी भारत से लेकर दिल्ली और पंजाब तक देखने को मिलेगा।

चक्रवात ‘शक्ति’ कमजोर फिर भी पड़ेगा असर

बंगाल की खाड़ी में बना यह शक्तिशाली चक्रवात अब पश्चिम की ओर बढ़ते हुए अब कमजोर होना शुरू हो गया है। इसका प्रभाव पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर तक दिख सकता है। बंगाल में पहले से ही कई जगहों पर लगातार बारिश हो रही है और जलभराव के हालात बन चुके हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह तूफान कई राज्यों में बारिश की तीव्रता को बढ़ा सकता है।

दिल्ली-एनसीआर में फिर बरसेंगे बादल

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से दिन में तेज धूप और रात में हल्की ठंड महसूस की जा रही थी, आज की बारिश के बाद ठंडक का एहसास होने लगा है। कल के मौसम की बात करें तो 7 अक्टूबर को मौसम कमोबेश ऐसा ही रहने वाला है। IMD के अनुसार, दिल्ली और आसपास के शहरों, जिनमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और नोएडा शामिल हैं, यहां घने बादल छाने और कई जगहों पर मध्यम से तेज बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। तेज हवाएं चलने के कारण तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की जाएगी और हल्की ठंड का एहसास जारी रहेगा।

उत्तर प्रदेश और बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा। सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बरेली और आगरा जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है और भारी वर्षा की संभावना है।

बिहार में भी अगले 2–3 दिनों तक बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला बना रहेगा। विशेष रूप से उत्तर-पूर्वी बिहार में बारिश अधिक तीव्र हो सकती है। कृषि विभाग ने किसानों को खेतों से अतिरिक्त पानी निकालने और फसलों की सुरक्षा के लिए सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में 7 अक्टूबर को चमोली, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल और अल्मोड़ा जिलों में मूसलाधार बारिश की आशंका जताई गई है। तेज हवाओं और लगातार वर्षा के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और सड़क बंद होने जैसी घटनाओं की संभावना बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से गैरजरूरी यात्रा टालने और सतर्क रहने की अपील की है।

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भी कल होगी बारिश

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले पांच दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। वहीं, दक्षिण भारत में तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में 10 अक्टूबर तक भारी बारिश की चेतावनी है। तटीय राज्यों में तेज हवाएं और समुद्र में ऊंची लहरों के कारण मछुआरों को गहरे समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम का हाल

IMD ने राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में 7 अक्टूबर से तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। राजस्थान में मानसून की वापसी की प्रक्रिया के बावजूद पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर बारिश का दौर लौट सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

 Nishant Tiwari
Nishant Tiwari Author

निशांत तिवारी टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में सिटी डेस्क से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में शुरुआती पड़ाव पर हैं, लेकिन समाजशास्त्रीय दृष्टिकोण ... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Cities Newsletter!