शहर

कल का मौसम 01 May 2025 : 5 दिन मौसम रहेगा तूफानी, आंधी के साथ गिरेगा झमाझम पानी; मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

Kal Ka Mausam, 01 May 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: अगले कुछ दिन तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। उत्तर भारत में पड़ रही गर्मी से राहत के आसार नजर आ रहे हैं। खासकर, यूपी, बिहार, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान और हरियाणा-पंजाब में 3 मई तक बढ़ते तापमान पर ब्रेक लगेगा। इस दौरान बादल छाए रहने और आंधी गरज चमक के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। आईएमडी के मुताबिक, इस दरम्यान ओलावृष्टि के साथ आकाशीय बिजली गिरने के संकेत हैं। उधर, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के राज्यों में भी मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

Kal ka Mausam 01 May 2025.

कल का मौसम

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन तक मौसमी गतिविधियां होने की बात कही है। खासकर, उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी से कुछ राहत के संकेत हैं। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान 1 मई को दिल्ली-एनसीआर, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और हरियाणा-पंजाब में बादलों की आवाजाही का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान धूल भरी आंधी के साथ बारिश और बिजली कड़कने की उम्मीद है। लिहाजा, तापमान सामान्य रहने और गर्मी से मामूली राहत मिल सकती है। स्काईमेट के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कल यानी 01 मई को पूर्वोत्तर भारत के ओडिशा, पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम में गरज चमक के साथ आंधी और बारिश मौसम सुहावना कर सकती है, तो वहीं दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु और लक्ष्यद्वीप समेत कई हिस्सों में मध्यम बारिश की संभावना है। ये मौसमी गतिविधियां प्री मानसून के असर से देखी जाएंगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और लू से कुछ दिन के लिए मामूली राहत मिलेगी।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली27 °C37 °C
मुंबई27 °C33 °C
भोपाल25 °C40 °C
लखनऊ26 °C36 °C
जयपुर29 °C39 °C
पटना25 °C33 °C
देहरादून21 °C31 °C
शिमला13 °C25 °C
कश्मीर8 °C19 °C

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश को अगले 5 दिन तक गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने 4 मई तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में धूल भारी आंधी, आकाशीय बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम में बदलवा से अधिकतम तापमान पर खासा असर देखा जाएगा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत महसूस होगी। इतना ही नहीं तेज हवाओं के साथ वज्रपात की संभावना है। जिन जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है उनमें वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, मऊ, बलिया, अयोध्या, बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, रामपुर, बरेली, गोंडा, अयोध्या, प्रयागराज, आजमगढ़ और सोनभद्र समेत करीब 30 जिले शामिल हैं।

राजस्थान में बारिश का अलर्ट

राजस्थान में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के कई हिस्सों में आज से मौसम बदलने की संभावना है। इस दौरान तेज अंधड़ व हल्की बारिश की संभावना है। इसके असर से तापमान में कमी आने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से एक मई को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर व जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में दोपहर बाद तीव्र मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

1 मई को राजस्थान का मौसम

मौसम विभाग ने बताया कि 2 और 3 मई को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, भरतपुर व जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में गरज और बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाला तेज अंधड़ आ सकता है। ज्य में आंधी व बारिश की गतिविधियां चार से सात मई को भी जारी रहेंगी। राज्य में दो मई से तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट होने व भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

दिल्ली में कल का मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक है। हालांकि, मौसम विभाग ने दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। अगर बारिश होती है तो लोगों को भीषण गर्मी से खासी राहत की उम्मीद है। मई की शुरुआत में हल्की बारिश संभव है, लेकिन गर्मी फिर से लौट सकती है। दिल्ली में अगले सप्ताह तक प्री मानसून के असर से मौसम तूफानी रहेगा। इस दौरान बारिश के साथ गरज चमक, धूल भरी आंधी, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की बात कही है।

दिल्ली में प्रदूषण का खतरा

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार ऊपर नीचे हो रहा है। दिल्ली में आज एक्यूआई 193 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच को संतोषजनक, 101 से 200 के बीच को मध्यम, 201 से 300 के बीच को खराब, 301 से 400 के बीच को बहुत खराब और 401 से 500 के बीच को गंभीर माना जाता है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम

बिहार में गर्मी के बीच राहत की खबर है। राज्य के 13 जिलों में मौसम बदलने के संकेत हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 5 दिन तक कई हिस्सों में बादलों के छाए रहने के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बारिश का संभावना है। इस दौरान पटना, पूर्णिया, नालंदा, बेगूसराय, कटिहार, किशनगंज, सुपौल, अररिया, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, जमुई, नालंदा और लखीसराय में हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी है। पूर्वी हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

कब आएगा प्री मॉनसून?

मध्य भारत के कुछ भागों में मई में प्री मॉनसून के संकेत मिल रहे हैं। इनमें कर्नाटक, बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, एमपी का पूर्वी भाग, तेलंगाना और पूर्वी भारत में प्री मॉनसून एक्टिव हो सकता है। आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि इस साल जून से सितंबर तक चलने वाले चार महीने के मानसून सीजन में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। प्री मानसून के दौरान आंधी-तूफान का खतरा बढ़ जाता है। तूफानों के साथ 500 किलोमीटर तक बादल यात्रा कर सकते हैं। इस दौरान आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि की घटनाएं हो सकती हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर केरल में मानसून की शुरुआत आमतौर पर 1 जून के आसपास होती है। तब तक रुक रुक कर बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

सनबर्न क्या होता है?

गर्मियों के मौसम में सनबर्न का अलर्ट रहता है। सनबर्न त्वचा के लिहाज से काफी हानिकारक होती है। चिकित्सा की भाषा में इसे डर्माटाइटिस सोलारिस कहा जाता है। सनबर्न सूरज की यूवी किरणों के ज्यादा संपर्क में आने से होती है। इससे स्किन पर इरिटेशन होने लगती है, जिससे त्वचा में छाले, सूजन और लाल दाग पड़ने लगते हैं और दर्द होने लगता है। कुल मिलाकर स्किन झुलस जाती है, जिससे उसका कलर डार्क हो जाता है।

हीटवेव क्या है?

भीषण गर्मियों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया जाता है। हीटवेट तब होती है जब किसी खास जगह पर तीन दिन तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान असामान्य रूप से गर्म होता है। इसे उस क्षेत्र की स्थानीय जलवायु और पिछले मौसम के संबंध में माना जाता है। इस दौरान तापमान सामान्य औसत से अधिक पहुंच जाता है तो उसे हीटवेव कहा जाता है। खासकर, मार्च से जून के दौरान और कुछ दुर्लभ मामलों में जुलाई के महीने में ये स्थिति बनती है। हीटेवव के दौरान लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत होती है। आमतौर पर शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक होने पर पानी की कमी बुखार, उल्टी, दस्त, थकान, कमजोरी इत्यादि लक्षण दिखाई देते हैं।

हॉट डे क्या होता है?

हॉट डे की स्थिति तब होती है, जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहता है और न्यूनतम तापमान सामान्य औसत से 5 डिग्री सेल्सियस के बराबर या उससे भी अधिक होता है। इस दौरान अधिक सतर्क रहने की जरूरत होती है। आमतौर पर अप्रैल से जून के बीच ये स्थिति देखी जाती है। मौसम विभाग ऐसा तापमान देख हॉट डे घोषित कर देता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से। - Updated

लेटेस्ट न्यूज

Pushpendra Kumar
Pushpendra Kumar Author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद ... और देखें

End of Article