जयपुर

Rajasthan Ka Mausam 03-Nov-2025: राजस्थान में बदली मौसम की चाल, चक्रवात मोंथा का दिखेगा असर, कई जिलों में होगी झमाझम बारिश

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 03-Nov-2025 जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, सीकर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: राजस्थान में मौसम की चाल बदलने लगी है। यहां एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसके चलते राज्य के करीब 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के साथ यहां हल्की हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में कमी आएगी।

rajasthan weather.

राजस्थान में मौसम का हाल

Rajasthan Ka Mausam 03-Nov-2025: राजस्थान में मौसम ने करवट ले ली है। बीते दिनों हुई झमाझम बारिश के बाद अब राजस्थान में मौसम शुष्क बना हुआ है। बारिश का दौर थमने के बाद कम हुआ राज्य का तापमान अब बढ़ गया है। मौसम विभाग की मानें तो बारिश रुकने के बाद यहां अधिकतम तापमान में 7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। लेकिन इस बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसके चलते एक बार फिर राजस्थान में बारिश का दौर शुरू हो सकता है। राजस्थान के विभिन्न जिलों में एक बार फिर बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज राजस्थान में मौसम का हाल।

राजस्थान में बदली मौसम की चाल

राजस्थान में मौसम के मिजाज बदले हुए हैं। यहां मौसम साफ बना हुआ है। सुबह और शाम के दौरान ठंड हो रही है और दिन के समय तेज धूप खिली हुई है, जिसके चलते दिन के समय सर्दी का अहसास कम हो रहा है। एक्टिव हो रहा नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम विभाग ने 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां हल्की हवाओं के साथ बारिश होगी, जिससे तापमान में और कमी आएगी। बारिश से ठंड और बढ़ेगी। दिन के मौसम में भी आगामी दिनों में बदलाव होगा और धूप का असर कम होने लगेगा। मौसम की बदलती चाल में आगामी दिनों में शीतलहर भी चलने की आशंका है।

ये भी पढ़ें - Delhi-NCR Ka Mausam 03-Nov-2025: दिल्ली में सर्द हवाओं से बढ़ेगी ठंड, जैकेट और स्वेटर वाली सर्दी की होगी शुरुआत, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जयपुर, कोट, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर और जोधपुर संभाग में शामिल जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में हल्की हवाओं के साथ बारिश होगी। बारिश से यहां तापमान में और कमी आएगी, जिससे ठंड और बढ़ेगी। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए जल्द ही यहां कड़ाके की सर्दी की शुरुआत होगी।

लेटेस्ट न्यूज

varsha kushwaha
varsha kushwaha Author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग... और देखें

End of Article