शहर

भारत का सबसे ठंडा शहर, माइनस 45 डिग्री तक लुढ़कता है पारा; मई में भी पड़ती है बर्फ

भारत के सबसे ठंड शहर में सर्दियों में माइनस 45 तक तापमान पहुंच जाता है। यहां पर मई में भी बर्फबारी देखने को मिल जाती है। यह हिल स्टेशन हाई ऑल्टीट्यूड ट्रैकिंग रूट करने वाले लोगों की पसंदीदा जगह है। आइए जानते हैं कि भारत में सबसे अधिक ठंड कहां पड़ती है?

drass - incredibleindia

द्रास (incredibleindia)

Coldest City in India: पहाड़ी इलाके बर्फ की चादर से ढक जाते हैं। जिसका नजारा मनमोहक होता है, सर्दी इतनी तेज होती है कि सांसें भी धुंध बनकर हवा में तैरने लगती हैं। सर्दियों के मौसम में देश में कहीं हल्की तो कहीं हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे अधिक ठंड कहां पर पड़ती है। अगर आपको लगता है कि यह जगह जम्मू-कश्मीर या हिमाचल में होगी, तो आप गलत हैं। हालांकि यहां के भी कई शहरों में जमा देने वाली सर्दी पड़ती है। आइए जानते हैं कि भारत का सबसे ठंडा शहर कौन-सा है?

भारत का सबसे ठंडा शहर कौन सा है?

भारत का सबसे ठंडा शहर द्रास को माना जाता है। यह केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में स्थित है। द्रास को लद्दाख का गेटवे भी कहा जाता है। यहां की मुख्य स्थानीय भाषा शीना है। जिसमें इस जगह को हिमाबाब्स, हेमबाब्स और हुमास भी कहा जाता है। हेमबाब्स का शाब्दिक अर्थ बर्फ की धरती होता है।

द्रास में कितना रहता है तापमान

द्रास में सर्दियों के मौसम में भारी बर्फबारी देखने को मिलती है। यहां का न्यूनतम तापमान जीरो से 45 डिग्री नीचे पहुंच जाता है। सर्दी में द्रास का औसत पारा -20 डिग्री तक रहता है। यहां सबसे अधिक बर्फबारी नवंबर से फरवरी के बीच देखने को मिलती है। यहां 550 मिमी तक बर्फ पड़ती है। बर्फ से ढ़कने के बाद यहां की पहाड़ियां बहुत खूबसूरत नजर आती हैं।

दुनिया का दूसरा सबसे ठंडा शहर कौन सा है?

द्रास को इंसानों की आबादी वाला दुनिया की दूसरा सबसे ठंडा क्षेत्र माना जाता है। यह जोजिला पास (Zoji La Pass) और कारगिल (Kargil) के बीच श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर स्थित है। द्रास, कारगिल युद्ध के बाद एक टूरिस्ट प्लेस के तौर पर विकसित हुआ। यहां से टाइगर हिल और टोलोलिंग जैसी युद्धकालीन चोटियों का खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है। यह हाई ऑल्टीट्यूड ट्रैकिंग रूट पंसद करने वालों के लिए फेमस टूरिस्ट प्लेस है।

द्रास- हिल स्टेशन

द्रास एक छोटा शहर और हिल स्टेशन है। द्रास जिले का हेडक्वार्टर भी द्रास नगर में पड़ता है। यह समुद्र तल से 10,800 फीट यानी 3300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। द्रास से सोनमर्ग की दूरी 63 किमी, श्रीनगर की 140 किमी और कारगिल की दूरी 58 किमी है। द्रास में ना के बराबर बारिश होती है। यहां पर बर्फबारी नवंबर से मई के बीच में देखने को मिलती है। जून से सितंबर के दौरान यहां गर्मी का मौसम रहता है। लेकिन यहां गर्मियों में भी मौसम सुहावना रहता है।

ये भी हैं भारत के सबसे ठंडे शहर

भारत के सबसे ठंडे शहरों में से एक तवांग शहर भी है, जो अरुणाचल प्रदेश में पड़ता है। यहां पर गर्मियों के मौसम में तापमान कम ही रहता है। इसके अलावा उत्तराखंड का मुनस्यारी और हिमाचल का क्लपा भी सबसे ठंडे शहरों में से एक है। पहलगाम, गुरुग्राम, कुपवाड़ा और श्रीनगर भी देश के सबसे ठंडे शहरों में आते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से। - Updated

लेटेस्ट न्यूज

Pooja Kumari
Pooja Kumari Author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article