प्यार के नाम पर दगा, शादी के 15 दिन बाद पत्नी को छोड़ा, महिला पुलिसकर्मी के साथ लिए सात फेरे, देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी से बेवफाई करते हुए उसे शादी के मात्र 15 दिन के अंदर ही छोड़ दिया और एक महिला पुलिसकर्मी से शादी कर उसके साथ फरार हो गया। पति से मिले धोखे के बाद पत्नी अब न्याय के लिए पुलिस के पास गुहार लगा रही है। पुलिस फरार हुए महिला के पति और महिला हैड कांस्टेबिल की तलाश कर रही है।

Hapur Love Story Case

Hapur Love Story Case

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक पति द्वारा अपनी पत्नी को धोखा देने का मामला सामने आया है। शादी के 15 दिन बाद ही पति ने एक महिला पुलिसकर्मी से विवाह कर उसके साथ फरार होने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी नेहा की शादी 16 फरवरी को क्षेत्र के ही गांव गजालपुर निवासी नवीन से हुई थी। नेहा नई-नवेली दुल्हन बनकर नवीन के पास जरूर आ गई थी, लेकिन नवीन का दिल नेहा से नहीं लगा।

नेहा कुछ समझ पाती, उसे पता चला कि नवीन हापुड़ में ही तैनात एक महिला पुलिस हेड कांस्टेबिल के लवअफेयर में उलझा हुआ है। नेहा का आरोप है कि नवीन ने शादी के मात्र 15 दिन बाद ही उसे बिना तलाक दिए महिला कांस्टेबिल निर्मला से शादी कर ली। नेहा ने जब इस बात का विरोध किया, तो वो उसे महिला हेड कांस्टेबिल के साकेत कालौनी स्थित मकान पर ले गया, जहां उसने नेहा से निर्मला के पैर भी पकड़वाए। नवीन ने नेहा को गांव में रखने और हेड कांस्टेबिल निर्मला को मेरठ में रखने का दवाब भी बनाया।

शादी के बाद की बेवफाई

नेहा, हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर की निवासी, की शादी 16 फरवरी को गांव गजालपुर के नवीन के साथ हुई थी। हालांकि, शादी के तुरंत बाद नेहा को पता चला कि उसका पति नवीन एक महिला पुलिस हेड कांस्टेबल निर्मला के साथ अफेयर में है। नेहा ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ ही दिनों बाद, बिना तलाक लिए, नवीन ने निर्मला से शादी कर ली। जब नेहा ने इसका विरोध किया, तो नवीन उसे निर्मला के साकेत कॉलोनी स्थित मकान ले गया और निर्मला के पैर छूने का दबाव बनाया। नेहा ने पुलिस थाने में दी शिकायत में कहा है कि 16 अप्रैल को उसने साकेत कालौनी स्थित मकान में दोनों को रंगे हाथ पकड़ा था। जिसके बाद से नवीन और महिला हैड कांस्टेबिल निर्मला दोनों फरार हैं।

ये भी पढ़ें - Faridabad: शादी से दो दिन पहले होने वाली बहु ने रचा खौफनाक षड्यंत्र, प्रेमी संग मिलकर तुड़वाए दूल्हे के हाथ-पैर

आरोपियों की तलाश जारी

नेहा ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके मुताबिक, 16 अप्रैल को उसने साकेत कॉलोनी के मकान में नवीन और निर्मला को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था। घटना के बाद से दोनों फरार हैं। दिलचस्प बात ये है कि निर्मला खुद एक वन स्टॉप सेंटर में तैनात थीं, जहां पति-पत्नी के बीच विवाद सुलझाने का काम होता था। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है और उनके फोन को सर्विलांस पर लगाकर उनकी लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

    Nilesh Dwivedi author

    ऐतिहासिक महत्वों, धार्मिक स्थलों, वनजीवों और प्राकृतिक सुंदरता के ल‍िए प्रसिद्ध महाराजगंज जिले का निवासी हूं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो मैंने भारत की ...और देखें

    End of Article

    © 2025 Bennett, Coleman & Company Limited