गाजियाबाद

दिल्ली–लखनऊ हाईवे पर रूट डायवर्जन लागू, 5 नवंबर तक भारी वाहनों की आवाजाही बंद; इन रास्तों का करें इस्तेमाल

गंगा मेला और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने दिल्ली–लखनऊ नेशनल हाईवे ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। 5 नवंबर तक हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। हापुड़, अमरोहा और मुरादाबाद प्रशासन ने संयुक्त रूप से यह रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है।

Representative Image: Traffic

दिल्ली–लखनऊ हाईवे पर 5 नवंबर तक भारी वाहनों पर रोक (istock)

Ghaziabad News: गंगा मेला और कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। जिसके तहत दिल्ली–लखनऊ हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध आज से शुरू होकर 5 नवंबर की रात तक प्रभावी रहेगा। अमरोहा, हापुड़ और मुरादाबाद प्रशासन ने संयुक्त बैठक के बाद रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। जिससे भीड़ के बीच यातायात सुचारू रूप से जारी रहे। आज सुबह से ही हाईवे पर भारी वाहनों पर रोक लगा दी गई है।

वैकल्पिक मार्गों से जा रहे भारी वाहन

हर साल कार्तिक पूर्णिमा और दीपदान के अवसर पर बृजघाट और तिगरी घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में हाईवे पर हापुड़ से लेकर मुरादाबाद तक लंबा जाम लग जाता है। ऐसे में भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात को सुचारू रखने के लिए हापुड़, अमरोहा और मुरादाबाद प्रशासन ने संयुक्त बैठक की। जिसमें उन्होंने रूट डायवर्जन प्लान को अंतिम रूप दिया। यह डायवर्जन प्लान 5 नवंबर की रात तक लागू रहेगा। इस दौरान मुरादाबाद पुलिस प्रशासन से भी लगातार संपर्क रखा गया है ताकि समन्वय में कोई कमी न रहे। टीएसआई अनुज मलिक ने बताया कि सोमवार सुबह से ही भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है। प्रशासन ने अपील की है कि लोगों से अपील की है कि वे वाहन चालक और स्थानीय लोग भीड़भाड़ वाले रास्ते से जाने से बचें।

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर वैकल्पिक मार्ग

  • दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाले वाहन चालकों को हापुड़ से डायवर्ट कर बुलंदशहर, बबराला, बहजोई होकर मुरादाबाद की ओर भेजा जाएगा।
  • मेरठ से मुरादाबाद जाने वाले वाहन चालकों को मवाना मार्ग, मीरापुर बैराज से होकर बिजनौर, नहटौर होते हुए मुरादाबाद की ओर भेजा जाएगा।
  • मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों को कांठ रोड से होते हुए नूरपुर, धामपुर और मेरठ मोदीनगर से होते हुए गाजियाबाद भेजा जाएगा।
  • गजरौला से दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों को चांदपुर, बिजनौर, मेरठ, मोदीनगर से होते हुए भेजा जाएगा।
  • अमरोहा से दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों को नूरपुर से होते हुए बिजनौर, मेरठ, गाजियाबाद होकर दिल्ली भेजा जाएगा।
  • हसनपुर से दिल्ली जाने वाले चालकों को बहजोई, बबराला, बुलंदशहर, नोएडा से दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज

Pooja Kumari
Pooja Kumari Author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article