गाजियाबाद

छुआरों पर भिड़े बाराती-घराती; जमकर चलीं कुर्सियां और डंडे, देखें Viral Video

हापुड़ गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव पौपाई में छुआरे को लेकर बाराती और घराती में विवाद हो गया। इस विवाद में 6 लोग घायल हो गए। विवाद इतना बढ़ गया था कि पुलिस तक बुलानी पड़ गई।

छुआरों पर भिड़े बाराती-घराती; जमकर चलीं कुर्सियां और डंडे, देखें Viral Video

छुआरों पर भिड़े बाराती-घराती; जमकर चलीं कुर्सियां और डंडे, देखें Viral Video

Hapur News: हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र से छुआरे को लेकर विवाद की खबर सामने आई है। यहां शादी के दौरान छुआरे की पोटली लूटने को लेकर घराती और बराती को आपस में भिड़ते हुए देखा गया है। छुआरे को लेकर दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया है कि इसमें 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को देख दोनों पक्ष के लोग बचने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बता दें कि शादी में छुआरे को लेकर हुई मारामारी पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है। इस घटना की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

छुआरे को लेकर फेंकी गई कुर्सियां

जानकारी के अनुसार, गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव पोपाई में जमशेद नामक व्यक्ति की दो बेटियों में से एक की बारात दौताई और दूसरी की बारात मेरठ से आई थी। इस दौरान दूल्हा-दुल्हन के निकाह कबूलते ही छुआरे की पोटली बांटनी शुरू की गई। पोटली को लूटने के चक्कर में घराती और बराती में छीना-झपटी का माहौल बन गया और देखते ही देखते ये घटना एक विवाद में बदल गई। छुआरों को लेकर शादी का मंडप युद्ध का मैदान बन गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकनी शुरू की और लाठी डंडे भी चले। बताया जा रहा है कि इस विवाद के दौरान 6 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दोनों पक्षों ने लगाए एक दूसरे पर जमकर इल्जाम

इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पूछताछ के दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर इल्जाम लगाते हुए जानलेवा हमला करने की शिकायत की। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

varsha kushwaha
varsha kushwaha author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article