गाजियाबाद

लिफ्ट में बंद तीन जिंदगी! मेरठ में नवजात पोते के साथ 40 मिनट तक फंसे दंपति; Video में देखें कैसे बची जान

​Meerut Apartment Lift Stuck: मेरठ में एक अपार्टमेंट कॉलोनी की लिफ्ट खराब होने से एक दंपत्ति और नवजात करीब 40 मिनट तक अंदर फंसे रहे। अपार्टमेंट के लोगों ने भी उन्हें निकालने की असफल कोशिश की। जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें लोगों की मदद से लिफ्ट से बाहर निकाला।

Lift stuck

लिफ्ट में फंसा परिवार

Meerut Apartment Lift Stuck: मेरठ में एक अपार्टमेंट कॉलोनी में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अपार्टमेंट की लिफ्ट खराब होने से एक दंपति अपने 20 दिन के बच्चे के साथ अंदर फंस गए। ये लोग करीब 40 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे। कॉलोनी के अन्य लोगों ने उन्हें निकालने की कोशिश की। लेकिन वे सफल नहीं हुए। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे और दंपति को लिफ्ट से बाहर निकाला।अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दूसरी और तीसरी मंजिल के बीच अटकी लिफ्ट

दरअसल यह मामला मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के रुड़की रोड स्थित हरि अपार्टमेंट का है। जहां शनिवार सुबह अपार्टमेंट की पांचवी मंजिल पर रहने वाले डॉ. एसपी सिंह, अपनी पत्नी सुंदरी देवी और 20 दिन के पोते के साथ लिफ्ट में फंस गए। बताया जा रहा है कि वे सुबह अपनी पत्नी और पोते के साथ टहलने के लिए निकलने थे। ये लोग लिफ्ट से ग्राउंड फ्लोर पर आ रहे थे। इसी दौरान दूसरी और तीसरी मंजिल के बीच अचानक लिफ्ट अटक गई।

ये भी पढ़ें - UP के बस्ती जिले में दर्दनाक हादसा, घर में आग लगने से मां और दो बच्चों की मौत

अपार्टमेंट में अक्सर खराब रहती है लिफ्ट

डॉक्टर सिंह ने फोन कर कॉलोनी के अन्य लोगों को इस घटना की जानकारी दी। जिसके बाद कुछ लोग वहां पहुंचे और उन्होंने लिफ्ट खोलकर उन्हें निकालने का प्रयास किया। जब वे लोग सफल नहीं हो पाए तो उन्होंने 112 नंबर पर सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से किसी तरह लिफ्ट से दंपति और नवजात को बाहर निकाल। फिलहाल नवजात सहित सभी लोगों की तबीयत ठीक है। लेकिन इस घटना के बाद अपार्टमेंट के लोगों में भारी रोष देखने को मिला है। लोगों का आरोप है कि यहां पर लिफ्ट अक्सर खराब रहती है। इससे पहले भी कई बार लोग लिफ्ट में फंस चुके हैं। उन्होंने प्रशासन और सोसाइटी प्रबंधन से लिफ्ट की नियमित जांच और मरम्मत की मांग की है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। गाजियाबाद (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

Pooja Kumari
Pooja Kumari Author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article