फरीदाबाद

Faridabad: दो महीने से लापता बहू की 10 फीट नीचे दफन थी लाश, ससुराल पक्ष ही हत्या का आरोपी

फरीदाबाद के पल्ला इलाके से जमीन के 10 फीट नीचे एक गड्ढे से एक महिला का शव बरामद किया गया है। महिला दो महीने से लापता चल रही थी। पुलिस ने ससुराल पक्ष के चारों सदस्यों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मृतका के परिवार वालों को पहले से इसका अंदेशा था और वो इसको लेकर कई बार पुलिस थाने जा चुके थे।

faridabad dead body found

गली में ही गड्ढा खोदकर दफना दी थी लाश

Faridabad News: फरीदाबाद के पल्ला इलाके में पुलिस ने जेसीबी की मदद से 10 फीट का गड्ढा खोदकर एक महिला की लाश बरामद की है। आरोप है कि महिला के ससुराल वालों ने महिला की हत्या कर उसके शव को गली में ही दबा दिया था। फिलहाल पुलिस ने शव को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है और ससुराल पक्ष के चारों सदस्यों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

क्या है पूरा मामला

तनु उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद की रहने वाली थी और करीब 2 साल पहले उसकी फरीदाबाद के रोशन नगर में रहने वाले अरुण से शादी हुई थी। तनु के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही तनु के ससुराल वाले उसे तंग करते थे और लगातार गहनों और पैसे की डिमांड करते थे। इसी के चलते शादी के 1 साल बाद तक वह अपने मायके में रही। इसके बाद तनु को जैसे तैसे ससुराल भेजा गया तब भी वह उसे टॉर्चर करते थे तनु से फोन पर बात तक नहीं करते थे। तनु की बहन प्रीति ने आरोप लगाया कि करीब 2 महीने पहले तनु के ससुराल वालों ने कहा कि तनु घर से कहीं भाग गई है तब उन्हें शक हुआ। जिसके बाद उन्होंने नवीन नगर चौकी में पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद वह लगातार पुलिस से गुहार लगाते रहे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई अब बीती रात को पुलिस ने उन्हें सूचना देकर कहा कि आप लोग जल्दी फरीदाबाद आ जाओ। जिसके बाद बॉडी निकाली गई।

पड़ोसियों को भी हुआ था शक

जिस जगह तनु की डेडबॉडी को दबाया गया वहां के पड़ोसी भी अब खुलकर बोल रहे हैं। उन्होंने बताया कि करीब दो महीने पहले मृतका के ससुर ने गली में गढ्ढा यह कहते हुए खुदवाया था कि घर का वेस्ट पानी जाने के लिए कोई जगह नहीं है। इसके तीन दिन बाद उन्होंने कहना शुरू कर दिया कि उनकी बहु तनु घर से भाग गई है, जिसके बाद पड़ोसियों को भी उन पर शक हुआ । उन्होंने बताया कि अब पुलिस ने सुबह 8 बजे उसी गड्ढे से शव बरामद किया है।

पुलिस कर रही जांच

इस मामले ने डीसीपी सेंट्रल ऊषा कुंडू ने बताया कि उन्हें एक सप्ताह पहले शिकायत की गई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गड्ढे से शव को बरामद किया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। फरीदाबाद (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

 Nishant Tiwari
Nishant Tiwari Author

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृ... और देखें

End of Article