फरीदाबाद

फरीदाबाद में बनेगा ई-बस डिपो, जमीन का मुद्दा सुलझा; शहर में चलने वाली 500 बसें यहां होंगी चार्ज

फरीदाबाद के सेक्टर 61 में जल्द ही ई-बस डिपो बनने जा रहा है। इस काम के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डिवेलपमेंट अथॉरिटी को दस एकड़ जमीन दी है। इस अत्याधुनिक बस स्टेशन पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन से लेकर बसों के मरम्मत की व्यवस्था भी रहेगी।

faridabad hightech bus depot

फरीदाबाद के हाईटेक बस डिपो का काम हुआ शुरू (सांकेतिक तस्वीर)

Faridabad News: फरीदाबाद शहर में यातायात की बात करें तो मुख्य रूप से यहां यात्री ऑटो से सफर करते हैं। फिलहाल सिटी बस सर्विस के नाम पर करीब 50 बसें चल रही हैं, जिनकी पहुंच मुख्य सड़कों तक सीमित है। कॉलेनियों तक इसकी पहुंच नहीं है, जिससे सबसे ज्यादा असर ग्रेटर फरीदाबाद में रहने वाले लोगो पर पड़ता है।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डिवेलपमेंट अथॉरिटी (FMDA) ने ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र में सिटी बस सेवा के तहत चरणबद्ध तरीके से बसों की संख्या को बढ़ाने का निर्णय लिया है। इन सारी बसों को खड़ा करने के लिए एक अत्याधुनिक बस डिपो बनाया जाएगा।

फरीदाबाद में बनेगा आधुनिक स्टेशन

फरीदाबाद में अत्याधुनिक बस स्टेशन बनने का रास्ता साफ हो गया है। सेक्टर-61 में इलेक्ट्रिक बसों के लिए अत्याधुनिक बस डिपो बनने वाला है। इसके लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने FMDA को दस एकड़ जमीन ट्रांसफर कर दिया है।

इसका निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा।

ये रहेंगी सुविधाएं

इस बस डिपो पर कई तरह की सुविधाएं रहेंगी। यहां एक साथ 500 बस खड़ी की जा सकेगी। बसों में किसी प्रकार की खराबी को वहीं ठीक किया जा सकेगा। यहां ई-चार्जिंग स्टेशन और बिजली के लिए सबस्टेशन की सुविधा भी रहेगी। बस डिपो, इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेंशन, बिजली आपूर्ति के लिए सबस्टेशन के लिए जारी टेंडर खोल दिया गया है। जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।

सुधरेगा शहर का यातायात

FMDA के अधिकारियों ने बताया कि यह बस डिपो न केवल शहर की यातायात प्रणाली को बेहतर बनाएगा, बल्कि यह सिटी बस सेवा के लिए एक मॉडल के रूप में कार्य करेगा। इस डिपो को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यहां एक साथ 500 इलेक्ट्रिक बसों को खड़ा किया जा सकेगा।

फिलहाल सिटी बसों का संचालन बल्लभगढ़ बस डिपो से किया जा रहा है। सबकी मरम्मत का कार्य भी यहीं होता है। यहां कर्मचारियों का अभाव है। सिटी बसों के आने से बसों की संख्या भी बढ़ गई है, जिससे बसों की पूरी तरह से मरम्मत नहीं की जा सकती है। नए स्टेशन से यह समस्या दूर होगी।

लेटेस्ट न्यूज

Digpal Singh
Digpal Singh Author

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी... और देखें

End of Article