Faridabad: अरावली की जानलेवा झीलों में न नहाने को लेकर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
अरावली क्षेत्र की सिरोही झील, बडखल झील और डेथ वैली में नहाने के दौरान होने वाली मौतों को ध्यान में रखते हुए फरीदाबाद पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। पालन न करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। झीलों पर CCTV और स्थानीय पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। इसके साथ सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

फरीदाबाद की डेथ वैली झील (फाइल फोटो)
Faridabad News: अरावली पहाड़ी क्षेत्र में आने वाली झीलों में नहाने को लेकर फरीदाबाद पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। गर्मी बढ़ने के साथ इन झीलों में नहाने का सिलसिला बढ़ जाता है। पुलिस के अनुसार बीते दिनों इन झीलों में नहाने के दौरान डूबने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। यहां नहाने और स्टंट करने वाले लोगों को रोकने के लिए पर स्थानीय पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। डूबते व्यक्ति की सहायता के लिए पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।
कई लोगों की हो चुकी है मौत
जहां मौसम का पारा बढ़ता है, दिल्ली-गुरुग्राम के लोगों की भीड़ अरावली के झीलों में नहाने के लिए पहुंच जाती है। पुलिस उपायुक्त NIT कुलदीप सिंह ने इन झीलों में नहाने वाले लोगों को सावधान किया है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक देखने सूरजकुंड पहाड़ी क्षेत्र में बनी सिरोही झील, बड़खल झील और डेथ वैली झील में नहाने के दौरान पानी में डूबने से कई युवाओं की मौत हो चुकी है। झीलों का पानी साफ व ठंडा होने की वजह से स्थानीय लोग भी पानी में उतर जाते हैं।
लगी है पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी
झील की सतह चिकनी होने के वजह से वाले झील के नहाने वाला फिसलकर गहरे पानी में चला जाता है और डूब जाता है। झीलों में डूबने से मृत्यु के कई हादसे हो चुके हैं। ऐसे में निगरानी रखने के लिए पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है, जिनको चकमा देते हुए कई लोग पानी में उतरने की कोशिश करते हैं। जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।
पुलिस ने जारी की एजवाइजरी
पुलिस की एडवाइजरी में इन झीलो में न नहाने से मना किया गया है क्योंकि गहराई, कीचड़, फिसलन या तेज धारा जानलेवा हो सकती हैं। बच्चों और किशोरों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। झीलों की निगरानी के लिए CCTV और पुलिस पेट्रोलिंग का व्यवस्था की गई है। यदि कोई व्यक्ति चेतावनी के बावजूद जल स्रोतों में उतरता है, तो उसपर वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है। बैनर और बोर्ड पर लिखी चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी है।
पुलिस ने सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। डूबते हुए व्यक्ति की तुरंत सहायता के लिए पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, प्रबंधक थाना धौज 9582200157 या प्रबंधक थाना सुरजकुंड 9582200127 से संपर्क किया जा सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। फरीदाबाद (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
खबरों की दुनिया में लगभग 19 साल हो गए। साल 2005-2006 में माखनलाल चतुर्वेदी युनिवर्सिटी से PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। कई अखबार...और देखें

Delhi: राजेंद्र नगर में कोचिंग सेंटर में लगी आग, होटल में धधकी आग

Jaipur: शहर से दूर था परिवार, चोरों ने साफ कर दिया सूना मकान; लाखों का सामान गायब

Hyderabad Fire Incidence: चारमीनार के पास अचानक धधकने लगी बिल्डिंग...बेहोश पड़े थे बच्चे-महिलाएं, 17 की मौत; चारों ओर अफरा-तफरी

महाराष्ट्र में आदमखोर बाघों ने मचाया तांडव, 2 लोगों को बनाया निवाला

कल का मौसम 19 May 2025 : 5 दिन मौसम रहेगा सुहाना, झमाझम बरसेंगे बादल; कश्मीर से कन्याकुमारी तक बारिश का अलर्ट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited