दिल्ली

Delhi-NCR Ka Mausam: दिल्ली में कोहरे से मिली थोड़ी राहत, शीतलहर चलने से ठंड में कुड़कुडाएंगे लोग

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 02-Jan-2026: दिल्ली में नए साल के दूसरे दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई है। आज शहर में बहुत हल्का कोहरा देखने को मिला है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं, लेकिन बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। दिन के समय हल्की धूप खिली रहेगी।

Delhi Weather Today

दिल्ली का मौसम

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 02-Jan-2026: नए साल की शुरुआत हो गई है और दिल्ली में सर्दी का सितम अभी भी जारी है। हालांकि आज सुबह की शुरुआत शहर में कोहरे के साथ नहीं हुई है। बीते दिनों शहर में सुबह और रात में छाए कोहरे से लोगों को 2 जनवरी को राहत मिली है। बता दें कि मौसम विभाग ने नए साल के पहले दिन (1 जनवरी) दिल्ली में बारिश की संभावना जताई थी। लेकिन बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी। इसके अलावा दोपहर 12 के बाद शहर में धूप खिली हुई जरूर नजर आई, जिससे लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल?

दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई थी। बीते दिनों से कोहरे के कारण होने वाली परेशानी से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने विभाग की मानें तो आज शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। दिन के समय हल्की धूप खिली रह सकती है, लेकिन सर्द हवाओं के कारण उसकी गुनगुनाहट भी कम महसूस होगी। इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि भीषण ठंड के बीच आज शहर के तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी आ सकती है।

दिल्ली का एक्यूआई कितना है?

बीते दिनों की तुलना में राजधानी के एक्यूआई में कमी दर्ज की गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, आज दिल्ली का एक्यूआई 294 रिकॉर्ड किया गया, जो 300 से नीचे आ गया है। शहर में सबसे अधिक एक्यूआई आनंद विहार में 343 और IGI एयरपोर्ट पर सबसे कम 211 दर्ज किया गया। बता दें कि प्रदूषण और कोहरे के कारण आईजीआई एयरपोर्ट पर दृश्यता प्रभावित रही, जिसके चलते कई उड़ानों में देरी हो रही है।

गाजियाबाद और नोएडा में कैसा रहेगा मौसम?

आईएमडी ने दिल्ली से सेट गाजियाबाद और नोएडा में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। शहर में सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई। वहीं कई इलाकों में अन्य दिनों की तुलना में कोहरा कम नजर आया। तापमान की बात करें दोनों शहरों में न्यूनतम तापमान 9 और अधिकतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन शहर में कड़ाके की ठंड के बीच प्रदूषण में कमी देखने को मिली है। हालांकि अभी भी शहर की स्थिति उतनी बेहतर नहीं है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में एक्यूआई और गिरेगा। सीपीसीबी की रिपोर्ट के अनुसार, आज गाजियाबाद का एक्यूआई 296, नोएडा 291 और ग्रेटर नोएडा में 287 दर्ज किया गया है।

गुरुग्राम और फरीदाबाद में मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग की मानें तो आज गुरुग्राम और फरीदाबाद दोनों में ही अत्यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तापमान की बात करें तो शहर का न्यूनतम तापमान 9 और अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दोपहर के समय हल्की धूप खिली रह सकती है, लेकिन इससे ठंड से राहत नहीं मिलेगी। भीषण ठंड के बीच आज गुरुग्राम और फरीदाबाद में प्रदूषण में मामूली कमी दर्ज की गई है। सापीसीबी की रिपोर्ट के अनुसार आज फरीदाबाद का एक्यूआई 219 और गुरुग्राम का एक्यूआई 226 रिकॉर्ड किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

varsha kushwaha
varsha kushwaha author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग... और देखें

End of Article