Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में बदली मौसम की चाल, तेज हवाओं से लुढ़का तापमान, कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम की चाल बदली हुई है। बीते दिनों गर्मी के एहसास के बाद फिर एक बार ठंड का सिलसिला शुरू हो गया है। शहर में तेज हवाएं चलने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

Delhi Weather Today.

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: बीते दिनों से दिल्ली के मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी शहर में तेज हवाएं चल रही हैं तो वहीं तेज धूप की वजह से ठंड का एहसास नहीं हो रहा है। बदलते इस मौसम में खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। बुधवार को शहर के तापमान में 2 डिग्री की कमी आई थी। गुरुवार को चली तेज हवाओं के कारण शहर के न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमान में कमी दर्ज की गई। अब शुक्रवार यानी 7 फरवरी 2024 को भी तेज हवाएं चलेंगी, जिससे कारण तापमान में गिरावट आ सकती है। दिल्ली के साथ एनसीआर क्षेत्रों में भी मौसम ऐसा ही बना हुआ है। कभी ठंड हो रही है तो कभी गर्मी का एहसास हो रहा है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा मौसम का हाल -

दिल्ली में आज मौसम का हाल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का कोहरा छाया रहेगा। दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी और ठंड बढ़ेगी। दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो जाएगा। अच्छी धूप खिली रहेगी, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। मौसम विभाग की मानें तो आज दिल्ली में 20 से 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान शहर का न्यूनतम तापमान 8 और अधिकतम तापमान 24 रह सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदला मौसम

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों से आगे निकल गया है। यही कारण है कि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई, जिसके कारण मैदानी इलाकों के मौसम पर भी प्रभाव देखने को मिला। राजधानी दिल्ली में उत्तर-पश्चिमी सर्द हवाओं की रफ्तार तेज होने से तापमान में कमी आई है। रात के समय यहां तापमान में गिरावट देखी जा रही है।

एनसीआर में मौसम का हाल

दिल्ली से सटे गुरुग्राम और फरीदाबाद में मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, मध्यम कोहरा छाया रहेगा। इस दौरान दोनों शहरों का न्यूनतम तापमान क्रमशः 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है। वहीं गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद का न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 10 और 24 डिग्री तक रह सकता है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, इन दिनों शहरों में तेज सर्फेज हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में गिरावट हो सकती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। दिल्ली (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

varsha kushwaha author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं। नवबंर 2023 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं। वह इंफ्रा, डे...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited