दिल्ली

Delhi Pollution: दिल्ली में दम घोंट रही हवा, लगातार चौथे दिन AQI 400 पार; पराली बढ़ा सकती है मुसीबत

Delhi Air Pollution (दिल्ली में वायु प्रदूषण): दिल्ली-एनसीआर की आबोहवा जहरीली बनी हुई है। शहर स्मॉग की चादर में लिपटा हुआ है। पिछले चार दिनों से दिल्ली में 400 के पार एक्यूआई दर्ज किया जा रहा है। आज भी हालत में ज्यादा सुधार देखने को नहीं मिल रहा है।

delhi pollution

दिल्ली में प्रदूषण का हाल (फाइल फोटो | PTI)

Delhi Air Pollution: दिल्ली में लगातार चौथे दिन वायु गुणवत्ता गंभीर स्तर पर बनी हुई है। आज भी राजधानी में जहरीली हवा से राहत नहीं मिली है। सुबह 6 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 401 दर्ज किया गया। इस दौरान 27 निगरानी स्टेशनों में 400 पार एक्यूआई रहा। दिल्ली की हवा में घुला प्रदूषण का जहर लोगों की सेहत पर बहुत बुरा प्रभाव डाल रहा है। दिनभर आसमान में स्मॉग की परत छाई हुई है। जिसके चलते आसमान भी नीले की बजाय धुंधला नजर आ रहा है। प्रदूषण में फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं है, बल्कि अब पराली के धुएं से हवा की गुणवत्ता में और गिरावट देखने को मिल सकती है। डिसीजन सपोर्ट सिस्टम के अनुसार आगामी तीन दिन में दिल्ली के प्रदूषण में 17 फीसदी पराली की हिस्सेदारी रहने का अनुमान है।

NCR के शहरों में भी बेहद खराब हवा

दिल्ली में आज सुबह वजीरपुर में सबसे अधिक एक्यूआई 451 रहा। इसके अलावा बवाना में 444, मुंडका में 439 और चांदनी चौक में 448 एक्यूआई दर्ज किया गया। एनसीआर क्षेत्र के शहरों में हवा जहरीली बनी हुई है। नोएडा में आज सुबह 381 और ग्रेटर नोएडा में 380 एक्यूआई रहा। इसके अलावा गाजियाबाद में 360, गुरुग्राम में 290 और फरीदाबाद में 256 एक्यूआई दर्ज हुआ। प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए राजधानी में पहले से ही ग्रैप-3 के प्रतिबंध लागू है। इसके तहत एनसीआर में निर्माण गतिविधियां रोक दी गई हैं। साथ ही पुराने बीएस-3 पेट्रोल व बीएस-4 डीजल चौपहिया वाहनों को दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर में चलने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

निगरानी स्टेशनAQI
अलीपुर402
आईटीओ434
सिरी फोर्ट422
मंदिर मार्ग401
आर केपुरम421
पंजाबी बाग 417
दिल्ली यूनिवर्सिटी नॉर्थ कैंपस404
CRRI मथुरा रोड411
JLN स्टेडियम411
नेहरू नगर435
द्वारका सेक्टर-8415
पटपड़गंज417
डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज
अशोक विहार425
सोनिया विहार 423
जहांगीरपुरी427
रोहिणी435
विवेक विहार432
नजफगढ़402
नरेला411
ओखला फेज-2
वजीरपुर451
बवाना444
पूसा415
मुंडका439
चांदनी चौक448

Editदिल्ली में मंगलवार को कितना रहा AQI

दिल्ली में मंगलवार को भी एक्यूआई 400 के ऊपर ही दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शाम 4 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 404 दर्ज किया गया। यह बुधवार के 418 की तुलना में थोड़ा बेहतर है, लेकिन इससे स्वास्थ्य पर अभी भी गहरा प्रभाव पड़ रहा है। गंभीर स्तर पर हवा की गुणवत्ता होने से यह स्वस्थ व्यक्तियों में भी गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकता है। प्रदूषण के कारण लोगों को खांसी, सर्दी-जुकान, नाक और गले में खराश, आंखों में जलन, सिर दर्द, सांस लेने में दिक्कत जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली के 39 निगरानी स्टेशनों में से 28 में 'गंभीर' वायु गुणवत्ता दर्ज की गई। इस दौरान वजीरपुर (458), चांदनी चौक (453) और बवाना (452) में सबसे अधिक एक्यूआई रहा। वहीं हरियाणा के बहादुरगढ़ (466) और रोहतक (430) में दिल्ली से भी बदतर वायु गुणवत्ता दर्ज की गई।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

Pooja Kumari
Pooja Kumari Author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article