Delhi Fire: दिल्ली मेट्रो क्वार्टर में आग का कहर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
- Edited by: Nishant Tiwari
- Updated Jan 6, 2026, 10:45 AM IST
मंगलवार तड़के दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में DMRC के स्टाफ आवास में भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है।
आदर्श नगर इलाके में तड़के लगी थी आग (सांकेतिक चित्र: iStock)
DMRC Quarter Fire: दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में स्थित दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के स्टाफ क्वार्टर में देर रात आग लगने की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। आग इतनी भीषण थी कि परिवार को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया। घटना के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।
तड़के लगी थी आग
दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, उन्हें तड़के करीब 2:39 बजे स्टाफ क्वार्टर में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही छह दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया गया, लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी।
तीन की मौत
मृतकों की पहचान अजय (42), उनकी पत्नी नीलम (38) और उनकी 10 वर्षीय बेटी जाह्नवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई हैं। दिल्ली पुलिस ने जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी या इसके पीछे कोई अन्य कारण था। DMRC प्रशासन की ओर से भी घटना को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।