शहर

Delhi NCR Weather: दिल्ली NCR में बढ़ेगी सिहरन; वीकेंड पर होगा ठंड का वार, बदलेगा मौसम का मिजाज

Delhi NCR Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 18 December 2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है, जिसको लेकर मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। आने वाले वीकेंड में सर्द हवाओं और कोहरे के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में राजधानी और आसपास के इलाकों में तापमान और मौसम की स्थिति पर नजर रखना जरूरी हो गया है।

Image

दिल्ली NCR का मौसम

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Delhi NCR Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 18 December 2025: दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी किया है। आने वाले वीकेंड की दो तारीखों (21 और 22 दिसंबर) पर ठंड का असर ज्यादा देखने को मिलेगा, जिसको लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इन दिनों के लिए पहले से ही अलर्ट जारी कर दिया गया है। बीते 24 घंटों के मौसम की बात करें तो क्षेत्र में लगभग 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। साथ ही, कोहरे और स्मॉग से भी लोग बेहाल हैं।

हालांकि तापमान में अभी तक कोई बड़ी गिरावट दर्ज नहीं की गई है, लेकिन गुरुवार से अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना जताई गई है। विशेष रूप से दिल्ली और गाजियाबाद में गुरुवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री कम रह सकता है। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान की बात करें तो पूरे दिल्ली-एनसीआर में यह 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यह पूरा पूर्वानुमान जारी किया है।

दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में मौसम के मिजाज में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। आज, आसमान में आंशिक बादल छाए रहने के आसार हैं और सुबह के समय कई इलाकों में हल्की धुंध, जबकि कुछ जगहों पर घनी धुंध छाई रह सकती है। राजधानी में दिन का तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान लगाया गया है। अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से करीब 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकते हैं। सुबह के समय जमीन के पास चलने वाली हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा से लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। दोपहर के समय हवाओं की गति बढ़कर करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि शाम और रात के दौरान पश्चिमी दिशा से चलने वाली हवाएं कमजोर पड़ते हुए 10 किलोमीटर प्रति घंटे से कम गति की रहने की संभावना है।

दिल्ली एनसीआर में तापमान का हाल

दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में तापमान में मामूली अंतर देखने को मिला। राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। नोएडा में दिन का तापमान 23 डिग्री और रात का तापमान 11 डिग्री के आसपास रहा। गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं गुरुग्राम और ग्रेटर नोएडा में तापमान करीब 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 11 डिग्री सेल्सियस रहा।

दिल्ली में कल का मौसम

दिल्ली में कल मौसम आंशिक रूप से बादलों वाला रहने का अनुमान है। सुबह के वक्त हल्का से मध्यम स्तर का कोहरा देखने को मिल सकता है। राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से करीब 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकते हैं। सुबह के समय पश्चिमी दिशा से करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है। दोपहर में भी हवा की दिशा पश्चिमी ही रहेगी और गति लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक बनी रह सकती है। वहीं शाम और रात के दौरान हवाओं की रफ्तार घटकर 10 किलोमीटर प्रति घंटे से कम हो जाने की संभावना जताई गई है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदी author

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अप... और देखें

End of Article