शहर

बहराइच : अवैध मदरसों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, कई सील; क्या बोले योगी के मंत्री?

उत्तर प्रदेश के बहराइच में अवैध रूप से संचालित मदरसों के खिलाफ प्रशासन की तरफ से कड़ी कार्रवाई जारी है। प्रशासन ने मोतीपुर तहसील क्षेत्र के दरोगा पुरवा गांव स्थित अवैध दारुल उलूम अजीजिया नोमान मदरसे समेत कईयों को सील कर दिया।

Campaign against illegal madrasas in Bahraich

बहराइच में अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई

बहराइच : उत्तर प्रदेश में अवैध रूप से संचालित मदरसों के खिलाफ सरकार ने अभियान चलाया है। खासकर, भारत-नेपाल सीमा पर स्थित अवैध मदरसों के खिलाफ बुधवार को दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी है। प्रशासन ने मोतीपुर तहसील क्षेत्र के दरोगा पुरवा गांव में अवैध रूप से बने दारुल उलूम अजीजिया नोमान मदरसे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सील कर दिया गया। मदरसे की जांच कर रहे जिला मदरसा अधिकारी संजय मिश्रा ने बताया कि नेपाल सीमा से तकरीबन 15 किलोमीटर के दायरे में जितने भी अवैध रूप से संचालित मदरसे हैं, सभी की सघनता से जांच की जाएगी, जिनके पास भी वैध दस्तावेज नहीं होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए सील करने की कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारी ने बताया कि दो दिवसीय कार्रवाई के दौरान तकरीबन 12 से अधिक मदरसों की जांच की गई, जिसमें से 5 सील किये गए। प्रशासनिक कार्रवाई से मदरसा संचालकों में हलचल देखी जा रही है। इस मामले में अब उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का बयान आया है। उन्होंने अवैध मदरसों के खिलाफ की गई कार्रवाई को सही ठहराया है।

क्या बोले योगी के मंत्री?

उधर, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए अवैध मदरसों पर हो रही कार्रवाई को सही ठहराया। उन्होंने कहा जो अवैध मदरसे चलते हैं, उसमें अवैध काम होते हैं। अवैध और वैध क्या होता है, वैध उसे कहते हैं जो भारत के संविधान के अनुसार चलता है और समाज भी मान्यता देता है। वहीं, अवैध उसे कहते हैं, जिसे समाज और कानून मान्यता नहीं देता है। अवैध जगहों पर असंवैधानिक काम और अवैध गतिविधियां संचालित होती हैं, जिसका परिणाम पहलगाम जैसा आतंकी हमला हुआ। अक्सर पता चलता है कि ऐसे बहुत संस्थान हैं, जहां पर आरक्षण दिए जाते हैं, उन्हें पोषण और फंडिंग दी जाती है।

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के साथ युद्ध की आशंका बढ़ने के बीच एक तरफ परमाणु हथियार की धमकी और दूसरी तरफ बातचीत से रास्ता निकालने की सिफारिश पर संजय निषाद ने कहा कि पाकिस्तान में रहने वाले भी हमारे ही लोग हैं और दुर्भाग्य है कि कुछ लोगों ने धर्म के आधार पर बंटवारा कर दिया। मैं चाहता हूं कि इसका जल्द हल निकालना चाहिए। इसका हल युद्ध नहीं बल्कि बुद्ध है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से। - Updated

लेटेस्ट न्यूज

Pushpendra Kumar
Pushpendra Kumar Author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद ... और देखें

End of Article