शहर

Bihar Weather: नए साल की धूप के बीच बिहार में ठंड का कहर, कोहरे और कोल्ड डे का बड़ा अलर्ट

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 2-January-2026 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: नए साल 2026 की शुरुआत बिहार के लिए ठंड और कोहरे की चुनौती लेकर आई। साल के पहले ही दिन सुबह से ही राज्य के कई हिस्से घने कोहरे और कड़ाके की ठंड की चपेट में रहे। हालांकि दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से कुछ इलाकों में राहत महसूस की गई, लेकिन मौसम विभाग की चेतावनी साफ है कि यह राहत अस्थायी है और आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है। आइए जानते हैं मौसम का हाल।

bihar weather.

शीतलहर के चपेट में रहेगी पूरी जनवरी

Photo : Times Now Digital

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 2-January-2026: 2026 के पहले दिन बिहार में सुबह की शुरुआत घने कोहरे और तेज ठंड के साथ हुई। कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम रही, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। हालांकि जैसे-जैसे दिन चढ़ा, बादल छंटे और धूप निकलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। इस राहत का असर यह रहा कि पटना सहित कई शहरों में लोग घूमने-फिरने के लिए बाहर निकले।

उत्तर बिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तर बिहार के कई जिलों में आज भी हालात गंभीर बने हुए हैं। पश्चिम चंपारण, सीवान, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल और अररिया समेत कुल 19 जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। कुछ जिलों में दृश्यता बेहद कम दर्ज की गई, जिससे सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक उत्तर बिहार में हालात ज्यादा नहीं सुधरेंगे। 4 जनवरी तक कुछ जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है, जबकि लगातार घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दक्षिण बिहार में 5 जनवरी तक मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

कई जिलों में कोल्ड डे की स्थिति

गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधेपुरा और पूर्णिया में कोल्ड डे बने रहने का पूर्वानुमान है। ठंडी हवाओं और धूप की कमी के कारण दिन के तापमान में खास बढ़ोतरी नहीं हो पा रही है, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया है।

दक्षिण बिहार को फिलहाल राहत

दक्षिण बिहार के लिए राहत की खबर है। पटना, गया, भागलपुर और बक्सर समेत सभी दक्षिणी जिलों में फिलहाल कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। इन इलाकों में दिन के समय धूप निकलने की संभावना है, हालांकि सुबह के समय हल्का कोहरा कहीं-कहीं देखने को मिल सकता है।

जनवरी रहेगा शीतलहर का महीना

मासिक पूर्वानुमान के अनुसार जनवरी में बिहार के पश्चिमी हिस्सों, पश्चिम चंपारण, सीवान, बक्सर, कैमूर और रोहतास में शीतलहर की घटनाएं सामान्य से अधिक हो सकती हैं। राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 9 से 12 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की आशंका है, जबकि दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रह सकता है। बारिश की संभावना न के बराबर जताई गई है।

भीषण ठंड जारी रहने की चेतावनी

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने साफ किया है कि जनवरी 2026 में भी ठंड का प्रकोप जारी रह सकता है। सामान्य से कम बारिश, ठंडी रातें और शीतलहर का खतरा खासकर पश्चिमी बिहार में बना रहेगा। साफ आसमान और शुष्क हवाओं के कारण रात के समय तापमान तेजी से गिरने की संभावना है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

 Nishant Tiwari
Nishant Tiwari author

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृ... और देखें

End of Article