Bihar Weather: कोहरे की चादर में लिपटा बिहार, आने वाले दिनों में और लुढ़केगा पारा; जानें क्या कहता है IMD का पूर्वानुमान
- Authored by: Nishant Tiwari
- Updated Dec 14, 2025, 08:03 AM IST
Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 14-December-2025 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में पछुआ हवाओं के असर से अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कोहरे से विजिबिलिटी भी घटी है, जिससे यातायात और रेल-हवाई सेवाएं प्रभावित हुईं। आइए जानते हैं बिहार के मौसम का हाल।
बिहार में ठंड और कोहरे की दोहरी मार
Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 14-December-2025: बिहार में पछुआ हवाओं के प्रभाव के कारण अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा। दिन में धूप निकलने के बावजूद ठंड का असर महसूस किया जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
न्यूनतम तापमान में गिरावट
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार बीते 24 घंटों में राज्य के करीब 10 जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पटना का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि किशनगंज 7.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा जिला रहा। वहीं डेहरी, मधेपुरा और फारबिसगंज को छोड़कर अन्य जिलों में अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है।
कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें
हालांकि दिन और रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन घने कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। गयाजी में दृश्यता घटकर मात्र 200 मीटर रह गई, जिससे सड़क यातायात जोखिम भरा हो गया। कोहरे का असर रेल और हवाई सेवाओं पर भी साफ नजर आ रहा है और कई ट्रेनों व उड़ानों में देरी की स्थिति बनी हुई है।
आगे और बिगड़ सकता है हाल
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे का असर और बढ़ सकता है। तापमान में गिरावट के साथ दृश्यता 50 मीटर तक पहुंचने की आशंका जताई गई है। इससे पहले भी इस मौसम में पटना में 50 मीटर की न्यूनतम विजिबिलिटी दर्ज की जा चुकी है।
इन जिलों में रहेगा घना कोहरा
बिहार मौसम सेवा केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों तक पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, गोपालगंज, सारण, सीवान, भोजपुर, रोहतास, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पटना, गया, नालंदा, भागलपुर सहित कई जिलों में रात और सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
तापमान और आगे की ठंड
पूर्वानुमान के अनुसार कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जबकि अन्य हिस्सों में यह 10 से 13 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। दिन के समय तापमान 23 से 28 डिग्री के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 17 दिसंबर के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा और 22 दिसंबर के बाद बिहार में कड़ाके की ठंड, शीतलहर और कोल्ड डे जैसी स्थिति बन सकती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।