खरगोन में यात्रियों से भरी बस पलटी
Khargone Bus Accident: खरगोन जिले में मलतार जा रही एक निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में 30 से अधिक ग्रामीण यात्री सवार थे। हादसे में अधिकांश यात्रियों को हल्की चोटें आईं, जबकि छह गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल भेजा गया, जिन्हें हाथ, पैर और सिर में चोटें आई हैं।
जानकारी के मुताबिक, सभी घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। घटना राजूर और नंदगांव बगुद के बीच नहर के पास हुई, जहां बस ने संतुलन खो दिया। हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया। ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। यह घटना मेनगांव थाना क्षेत्र की है।