भोपाल

'मोदी के नेतृत्व का कमाल': MP CM मोहन यादव ने NDA की बढ़त पर जताई खुशी, बोले 'खिसियानी बिल्ली की तरह खंभा नोच रही कांग्रेस'

बिहार विधानसभा चुनाव के मतगणना के रुझानों में एनडीए की बढ़त पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खुशी जाहिर की और इसे 'पीएम मोदी के नेतृत्व का कमाल' बताया और कहा कि यह उन्हीं की मजबूत नेतृत्व का प्रमाण है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा।

Mohan Yadav

एमपी सीएम मोहन यादव ने NDA की बढ़त पर जताई खुशी

आज बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आने वाले हैं और वोटों की मतगणना अभी जारी है। पूरे देश की नजरें इस चुनाव के रिजल्ट पर टिकी हुई हैं। इस बीच, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि शुरुआती रुझान यह साफ दर्शाते हैं कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) एक बार फिर बिहार में सरकार बना रहा है, और यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व का प्रमाण है।

बिहार रुझानों पर एमपी सीएम बोले 'यह पीएम मोदी का कमाल है'

इंदौर में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में सत्तारूढ़ एनडीए को जो बढ़त मिल रही है, उससे वह बेहद खुश हैं। उन्होंने आगे कहा, "बिहार चुनाव के नतीजे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की शक्ति को स्पष्ट रूप से बता रहे हैं।" सीएम ने हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद बिहार में भी एनडीए की संभावित जीत को 'मोदी के नेतृत्व का कमाल' बताया। सीएम यादव ने यह भी दावा किया कि चुनाव प्रचार के दौरान ही उन्हें यह अंदाजा हो गया था कि सियासी माहौल एनडीए के पक्ष में है, जिसका फायदा मतगणना के रुझानों में दिख दे रहा है। पीएम मोदी के मजबूत नेतृत्व के बारे में बात करते हुए सीएम यादव ने कांग्रेस पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि परिणाम देखकर कांग्रेस हमेशा की तरह "खिसियानी बिल्ली की तरह खंभा नोच रही है।"

सीएम यादव ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

सीएम मोहन यादव ने इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब बिहार में विधानसभा चुनाव चल रहे थे, तब कांग्रेस के राजकुमार (राहुल गांधी) मध्य प्रदेश में छुट्टी मना रहे थे। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, "शादी के लिए बैंड-बाजा, घोड़ी वाला और बाराती सब तैयार थे, लेकिन दूल्हा ही भाग गया। वह बिहार का चुनाव छोड़कर मध्य प्रदेश क्यों आए?" सीएम ने कहा है कि इसलिए कांग्रेस को चुनाव परिणाम पर कुछ भी बोलने का कोई अधिकार नहीं है। बता दें कि राहुल गांधी 9 नवंबर को कांग्रेस के जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर (Training Camp) को संबोधित करने पचमढ़ी पहुंचे थे, जहां उन्होंने जंगल सफारी का भी आनंद लिया था।

लेटेस्ट न्यूज

varsha kushwaha
varsha kushwaha Author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग... और देखें

End of Article