भोपाल

इंदौर के थिनर गोदाम में भीषण आग का कहर; दीप बने हादसे की वजह, 2 महिला मजदूर जिंदा जलीं

इंदौर के राऊ क्षेत्र में शनिवार रात एक थिनर गोदाम में भीषण आग लगने से दो महिला मजदूरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा देवउठनी एकादशी पर दीपक जलाने के दौरान हुआ। दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Women Workers Died due to Massive Fire in Thinner Warehouse (Symbolic Photo: Canva)

थिनर गोदाम में लगी भीषण आग से महिला मजदूरों की मौत (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

Indore Fire: इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में शनिवार रात थिनर के एक गोदाम में लगी भीषण आग में दो महिला मजदूरों की जलकर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब देवउठनी एकादशी के अवसर पर गोदाम परिसर में दीपक जलाए जा रहे थे।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक शर्मा ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि दोनों महिलाएं बाहर नहीं निकल सकीं। मौके से दो शव बरामद किए गए हैं, जिनकी पहचान ज्योति और रामकली नामक मजदूरों के रूप में हुई है। दोनों की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि गोदाम में प्लास्टिक उद्योग में उपयोग होने वाला थिनर बड़ी मात्रा में रखा गया था, जिसके कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। फिलहाल आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है और घटना के कारणों की विस्तृत जांच जारी है।

(इनपुट - भाषा)

लेटेस्ट न्यूज

 Nilesh Dwivedi
Nilesh Dwivedi Author

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अप... और देखें

End of Article