भोपाल

Bhopal : घर में मशीन से छापता था नकली नोट, ऐसे उड़ा रहा था ऐश; पुलिस ने फिर...

आरोपी के पास से 30 लाख से ज्यादा के नकली नोट छापने का रॉ मटेरियल मिला। पुलिस के मुताबिक, 10वीं पास आरोपी ने नकली नोट छापने के लिए जर्मन राइटर्स की कई किताबें पढ़ीं।​

fake currency Recover in Bhopal

भोपाल में घर में मशीन से छापता था रुपये

मध्य प्रदेश के भोपाल में एक युवक ने अपने घर पर ही नकली नोट छापने की मशीन लगाकर बड़ा खेल किया। जानकारी के मुताबिक, पिछले1 साल में 6 लाख से ज्यादा के नोट छापकर बाजार में खपा चुका है। सुराग लगने के बाद पुलिस ने आरोपी विवेक यादव के पास से 2 लाख से ज्यादा के 500-500 के नकली नोट बरामद किए हैं।

मामला पिपलानी थाना क्षेत्र है। वह करोंद इलाके में रहकर बड़ा खेल खेल रहा था। पुलिस का आरोप है कि आरोपी धीरे-धीरे रुपये बाजार में खर्च कर रहा था। जानकारी के मुताबिक, उसने घर पर ही नोट छापने का पूरा मैकेनिज्म इंस्टॉल कर रखा था। फिलहाल, आरोपी के पास से 30 लाख से ज्यादा के नकली नोट छापने का रॉ मटेरियल मिला। पुलिस के मुताबिक, 10वीं पास आरोपी ने नकली नोट छापने के लिए जर्मन राइटर्स की कई किताबें पढ़ीं।

शातिर यूपी का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस को स्थानीय दुकानदारों से सूचना मिली थी, जहां से उसने ऑनलाइन नोट बनाने का सामान खरीदा था।

लेटेस्ट न्यूज

Pushpendra Kumar
Pushpendra Kumar Author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद ... और देखें

End of Article