LIVE

क्या आज बारिश होगी? जानें आज शाम का मौसम कैसा रहेगा आपके शहर में

देश के कई हिस्सों में मानसून की जोरदार एंट्री हो चुकी है, लेकिन दिल्ली-एनसीआर अब भी उस पहली बारिश की बाट जोह रहा है। सोमवार को आई हल्की फुहारों ने राजधानीवासियों को थोड़ी राहत जरूर दी है। गुजरात, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में मूसलधार बारिश ने जन-जीवन को खासा प्रभावित किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज कई जगहों पर भारी बारिश की उम्मीद है। ऐसे में यहां देखिए आज के मौसम की ताजा अपडेट्स।

Nilesh DwivediUpdated Jun 24, 2025, 18:53 IST
क्या आज बारिश होगी? जानें आज शाम का मौसम कैसा रहेगा आपके शहर में

क्या आज बारिश होगी? जानें आज शाम का मौसम कैसा रहेगा आपके शहर में

देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है, जबकि दिल्ली-एनसीआर अभी भी इसकी प्रतीक्षा कर रहा है। हालांकि, सोमवार को राजधानी में हुई हल्की बारिश ने लोगों को पिछले कुछ दिनों से जारी उमस और गर्मी से कुछ राहत जरूर पहुंचाई। इससे पहले भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बारिश, तेज हवाएं और गरज के साथ बारिश की संभावना जताते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया था।

पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में मानसून सक्रिय हो चुका है। गुजरात में भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है, वहीं महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के विभिन्न हिस्सों में भी मानसूनी बारिश हो रही है।मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में 25 जून से कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ वर्षा गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना है। इसके अलावा, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के कई क्षेत्रों में अगले सात दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बरसात जारी रहने का अनुमान है। वहीं, पश्चिमी मध्य प्रदेश में आज, 24 जून 2025 को कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा की आशंका जताई गई है।

JUN 24, 2025 18:51 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान के इन इलाकों में चेतावनी

JUN 24, 2025 17:20 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम

IMD लखनऊ केंद्र के मुताबिक, 25 जून को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। यूपी के बचे हुए हिस्सों में भी अगले 24 घंटे में मानसून छा जाएगा। 25 जून से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के आसार हैं। बांदा, चित्रकूट, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, आगरा, फिरोजाबाद, अमरोहा, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी एवं आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है।
JUN 24, 2025 15:44 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान में यह है मौसम का हाल

JUN 24, 2025 13:16 IST

नोएडा में उसम वाली गर्मी

नोएडा में गर्मी का प्रकोप जारी है। यहां उमस वाली गर्मी से लोग परेशान होने लगे हैं। नोएडावासी बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे हैं। लखनऊ आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, 48 घंटों में नोएडा समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश का दौर शुरू होगा।
JUN 24, 2025 12:38 IST

दिल्ली में कब आएगा मानसून

दिल्ली में मौसम विभाग ने 23 से 25 जून के बीच मानसून आने का पूर्वानुमान लगाया था। शहर में आगामी 24 से 48 घंटों में झमाझम बारिश के साथ मानसून की दस्तक होने की संभावना जताई जा रही है।
JUN 24, 2025 10:58 IST

भारी बारिश के कारण सूरत में जलभराव

JUN 24, 2025 10:33 IST

आज का मौसम, 24 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: राजस्थान वेदर अलर्ट

राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में आज भी मानसून की भारी बारिश का अलर्ट। राजधानी जयपुर समेत 28 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। टोंक, सवाई माधोपुर, करौली बूंदी और बारा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट। जयपुर, जोधपुर और अजमेर समेत 23 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है। सबसे खराब हालात राज्य के बारां जिले में है। यहां पुलिस स्टेशन से लेकर रास्ते तक पानी में डूब गए हैं। राजस्थान में जून महीने में सामान्य से 33 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है।
JUN 24, 2025 09:48 IST

आज का मौसम, 24 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: राजस्थान के बारां में लगातार बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

JUN 24, 2025 09:46 IST

आज का मौसम, 24 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: पंजाब की इन जगहों पर जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने आज अमृतसर, बठिंडा,फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, फाजिल्का और गुरदासपुर में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं जालंधर, कपूरथला, लुधियाना और मानसा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
JUN 24, 2025 08:14 IST

आज का मौसम, 24 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: कल रात मुंबई शहर के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई

JUN 24, 2025 08:13 IST

आज का मौसम, 24 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: गुजरात के डांग के वघई में लगातार बारिश के बाद गिरीधोध झरना में उफान

JUN 24, 2025 07:38 IST

आज का मौसम, 24 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: राजस्थान में येलो अलर्ट

JUN 24, 2025 07:12 IST

आज का मौसम, 24 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: उत्तराखंड का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में अगले 5 दिनों तक मौसम के बदलाव की उम्मीद नहीं है। आज बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा हरिद्वार, उधम सिंह नगर, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ में भी बारिश की संभावना है।
JUN 24, 2025 06:38 IST

आज का मौसम, 24 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: गुजरात में मौसम का हाल

गुजरात में बीते 24 घंटों के दौरान मानसून ने जोरदार दस्तक दी, जिससे राज्य के 159 तालुकों में हल्की से लेकर भारी बारिश दर्ज की गई। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में भी बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। विशेष रूप से 24 जून को सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के 16 जिलों में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।
JUN 24, 2025 06:37 IST

आज का मौसम, 24 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: शहरों का तापमान

दिल्ली: अधिकतम तापमान 35°C, न्यूनतम तापमान 26°C
मुंबई: अधिकतम तापमान 31°C, न्यूनतम तापमान 26°C
लखनऊ: अधिकतम तापमान 35°C, न्यूनतम तापमान 28°C
पटना: अधिकतम तापमान 33°C, न्यूनतम तापमान 28°C
जयपुर: अधिकतम तापमान 34°C, न्यूनतम तापमान 26°C
कोलकाता: अधिकतम तापमान 31°C, न्यूनतम तापमान 25°C
चेन्नई: अधिकतम तापमान 36°C, न्यूनतम तापमान 28°C
हैदराबाद: अधिकतम तापमान 34°C, न्यूनतम तापमान 24°C
अहमदाबाद: अधिकतम तापमान 31°C, न्यूनतम तापमान 25°C
चंडीगढ़: अधिकतम तापमान 34°C, न्यूनतम तापमान 28°C
JUN 24, 2025 05:49 IST

आज का मौसम, 24 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: हिमाचल प्रदेश में अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर मानसून दस्तक दे चुका है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके साथ ही अगले चार दिनों के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।
JUN 24, 2025 05:49 IST

आज का मौसम, 24 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: राजस्थान का वेदर

राजस्थान में भी मानसूनी गतिविधियां तेज़ हो रही हैं। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, 24 जून को पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश हो सकती है।
JUN 24, 2025 05:50 IST

आज का मौसम, 24 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: बिहार में मौसम का मिजाज

राज्य के पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं तेज हवाएं (30–40 किमी प्रति घंटा), गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की आशंका है। खासकर पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी और सुपौल जैसे जिलों में बहुत भारी वर्षा का पूर्वानुमान है।
JUN 24, 2025 05:50 IST

आज का मौसम, 24 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: यूपी में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में 24 जून को कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके मद्देनज़र राज्य में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अधिकांश क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात की आशंका है। यह बारिश जहां भीषण गर्मी से राहत दे सकती है, वहीं निचले इलाकों में जलभराव और बिजली गिरने जैसी घटनाओं की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
JUN 24, 2025 05:50 IST

आज का मौसम, 24 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: दिल्ली का मौसम

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और अगले 24 घंटों में यह दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों तक पहुंच सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, मानसून आज राजधानी दिल्ली में दस्तक दे सकता है। फिलहाल दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।