LIVE

जम्मू-कश्मीर में शीतलहर का दौर जारी, दिल्ली-यूपी में बढ़ा तापमान, जानें आज मौसम का हाल

जम्मू-कश्मीर में शीतलहर का दौर जारी, दिल्ली-यूपी में बढ़ा तापमान, जानें आज मौसम का हाल

City Weather Live

दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, हरियाणा समेत उत्तर भारत के अन्य राज्यों में सर्दियों अब विदाई की ओर आगे बढ़ रही है। यहां दिन के समय खिली धूप में लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। हालांकि अभी सुबह और शाम में ठंडक महसूस की जा रही है। लेकिन दोपहर की तेज धूप में लोगों के पसीने छूट रहे हैं। फरवरी के महीने में जब ठंड होनी चाहिए, तब उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में तापमान बढ़ रहा है और लोगों को मार्च वाली गर्मी महसूस होने लगी है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। बताया जा रहा है कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से 19 फरवरी के बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव हो सकता है। आइए अब आपको बताएं आज कैसा रहेगा मौसम का हाल -

Feb 16, 2025 | 06:02 PM IST

कल नए पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार कल यानी 17 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। जिसके प्रभाव से कई राज्यों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश की संभावना है। वहीं राजस्थान में भी कल बारिश के आसार जताए गए हैं। इसके अलावा नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में भी इस हफ्ते बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है।
Feb 16, 2025 | 04:15 PM IST

प्रयागराज में अगले 4 दिन मौसम का हाल

Feb 16, 2025 | 01:55 PM IST

पहाड़ी क्षेत्रों में आज सुबह दर्ज किया गया तापमान

Feb 16, 2025 | 12:47 PM IST

छत्तीसगढ़ में 35 डिग्री पहुंचा तापमान



छत्तीसगढ़ में आसमान साफ बना हुआ है। लेकिन यहां अधिकतम तापमान 35.29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो 20.12 डिग्री दर्ज रहने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में भी छत्तीसगढ़ का मौसम इसी प्रकार से बना रहेगा और तापमान बढ़ सकता है।
Feb 16, 2025 | 11:39 AM IST

राजस्थान में बारिश कब होगी

मौसम विभाग की मानें तो राजस्थान में हो रही गर्मी से राहत देने के लिए जल्द ही बारिश होगी। रिपोर्ट के अनुसार, 17 से 20 फरवरी के बीच प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।
Feb 16, 2025 | 10:11 AM IST

दिल्ली में इस दिन होगी बारिश

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में जल्द बारिश की दस्तक होने वाली है। यहां 19 फरवरी की रात और 20 फरवरी की सुबह बारिश होने की संभावना है। बारिश से शहर के तापमान में कमी आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
Feb 16, 2025 | 08:46 AM IST

यूपी में इस दिन होगी बारिश की दस्तक

यूपी में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। बढ़ रही गर्मी से लोगों को राहत दिलाने के लिए यूपी में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो यूपी में 20 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण बारिश होने के आसार है। बारिश प्रदेश के तापमान में कमी आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
Feb 16, 2025 | 07:31 AM IST

बिहार में मौसम का हाल



बिहार में ठंड विदाई की दिशा में आगे बढ़ रही है। यहां तापमान में हो रही वृद्धि और दोपहर के समय खिली तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया है।
Feb 16, 2025 | 07:31 AM IST

जम्मू-कश्मीर में मौसम कैसा रहेगा



जम्मू-कश्मीर में ठंड का दौर जारी है। यहां शीतलहर चलने से ठंडक का एहसास हो रहा है, लेकिन कठिन सर्दियो का दौर जा चुका है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर के मौसम में कोई खास बदलाव आने की संभावना नहीं है।


Feb 16, 2025 | 07:31 AM IST

राजस्थान में मौसम



राजस्थान में मौसम शुष्क बना हुआ है। बदलते मौसम और खिली धूप के कारण तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की बढ़त का अनुमान लगाया गया है।


Feb 16, 2025 | 07:31 AM IST

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल



उत्तर प्रदेश में तापमान बढ़ रहा है। यहां कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। यहां पूर्वी और पश्चिमी यूपी दोनों में ही मौसम शुष्क बना हुआ है। सुबह के समय कहीं-कहीं छिछला कोहरा है। लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।


Feb 16, 2025 | 07:30 AM IST

दिल्ली का मौसम



दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा। तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। इस बीच आने वाले दिनों में बारिश होने का भी अनुमान लगाया गया है।


© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited