LIVE

दिल्ली-एनसीआर में कम हुई हवाओं रफ्तार, यूपी में इस दिन से बारिश होने के आसार, जानें मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर में कम हुई हवाओं रफ्तार, यूपी में इस दिन से बारिश होने के आसार, जानें मौसम का हाल

City Weather Live

दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, हरियाणा समेत उत्तर भारत के अन्य राज्यों में सर्दियों अब विदाई की ओर आगे बढ़ रही है। दोपहर के समय खिली धूप से तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। बदलते इस मौसम में दोपहर में गर्मी सा एहसास और सुबह-रात के समय हल्की ठंडक महसूस हो रही है। मानों फरवरी नहीं मार्च का महीना हो। फरवरी के महीने में मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी पड़ने लगी है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। बताया जा रहा है कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से 19 फरवरी के बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव हो सकता है। आइए अब आपको बताएं आज कैसा रहेगा मौसम का हाल -

Feb 15, 2025 | 05:48 PM IST

उत्तर पश्चिम भारत के मैदानों और मध्य भारत में बढ़ेगा तापमान

उत्तर पश्चिम भारत के मैदानों और मध्य भारत में 15 से 18 फरवरी के दौरान तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 5 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है।
Feb 15, 2025 | 04:59 PM IST

इन जगहों पर आज सुबह कम रही विजिबिलिटी

Feb 15, 2025 | 03:21 PM IST

राजस्थान में तापमान बढ़ोत्तरी से सर्दी का असर कम

राजस्थान के अधिकतर शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि के साथ सर्दी का असर कम हो गया है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में शुक्रवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में (35.6 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान करौली में (8.8 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया।
Feb 15, 2025 | 01:26 PM IST

गाजियाबाद में कब होगी बारिश

गाजियाबाद में आज मौसम साफ बना हुआ है। तेज हवा चल रही हैं और शहर में धूप खिली हुई है। लेकिन इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि 20 फरवरी को गाजियाबाद में बारिश हो सकती है। बारिश से शहर के तापमान में कुछ कमी आने की संभावना भी जताई जा रही है।
Feb 15, 2025 | 12:38 PM IST

उत्तर भारत में इस दिन से बारिश के आसार

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली, हरियाणा, यूपी, राजस्थान, बिहार, पंजाब समेत कई राज्यों में 17 फरवरी के बाद बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में 19 से 20 फरवरी तक बारिश होगी। वहीं यूपी में 19 फरवरी को हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
Feb 15, 2025 | 10:01 AM IST

मुंबई का मौसम



मुंबई में मौसम साफ बना हुआ है। यहां न्यूनतम तापमान 24.99 डिग्री और अधिकतम तापमान 28.52 रहने की उम्मीद है। सुबह के समय आर्द्रता 40 प्रतिशत दर्ज की गई थी।
Feb 15, 2025 | 09:21 AM IST

जम्मू-कश्मीर में शीतलहर का कहर जारी

Feb 15, 2025 | 07:04 AM IST

प्रयागराज का मौसम



उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला चल रहा है। यहां हर दिन करोड़ों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। इस दौरान प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। आने वाले दिनों में यहां तापमान के और बढ़ने का अनुमान है।
Feb 15, 2025 | 05:33 AM IST

यूपी में इस दिन हो सकती है बारिश



मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में यूपी में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि 19 फरवरी को यूपी के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।
Feb 15, 2025 | 05:33 AM IST

बिहार में मौसम का हाल



बिहार में मौसम तेजी से बदल रहा है। यहां चल रही पछुआ हवाओं के चलने से मौसम शुष्क बना हुआ है। यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 से 27 के बीच रह सकता है। आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना है।


Feb 15, 2025 | 05:33 AM IST

यूपी में आज का मौसम



मौसम विभाग की मानें तो यूपी में बीते दिनों की तरह ही आज भी 20 से 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इससे तापमान में बढ़त होगी। दिन से समय खिली धूप में लोगों को गर्मी का एहसास होगा। बता दें कि इस दौरान प्रदेश का न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम 30 डिग्री तक पहुंच गया है।


Feb 15, 2025 | 05:33 AM IST

राजस्थान में बढ़ा तापमान



दिन-प्रतिदिन राजस्थान के कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ते हुए देखा जा रहा है। तेज धूप खिलने से मौसम बदलने लगा है। यहां 2 से पांच डिग्री तक की बढ़त देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि आने वाले 3 से 4 दिन राजस्थान के अधिकतर इलाकों में तापमान में 2 से 3 डिग्री में वृद्धि होगी।


Feb 15, 2025 | 05:33 AM IST

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल



मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में बीते दो दिनों से चल रही हवाएं अब कम होने लगेगी। जो पहले 20 से 30 किमी प्रति घंटा थी, अब उनकी रफ्तार कम होकर 10 से 15 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है। इस दौरान शहर का न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री तक रह सकता है।


© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited