LIVE

आज का मौसम, 14 May 2025 IMD Weather Forecast: भारत में बदलते मौसम का दौर जारी; IMD ने जारी की बिहार वेदर अपडेट

आज का मौसम 14 May 2025, IMD Weather Forecast Today, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Aaj Ka Mausam Vibhag Ka Samachar, Mausam Ki Jankari Heat Wave (Loo): IMD के अनुसार, अगले चार दिनों तक दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसी तरह, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में भी मौसम का यही मिजाज रहेगा, जिससे लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी का दौर शुरू होने और तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।

आज का मौसम, 14 May 2025 IMD Weather Forecast: भारत में बदलते मौसम का दौर जारी; IMD ने जारी की बिहार वेदर अपडेट

आज का मौसम, 14 May 2025 IMD Weather Forecast: भारत में बदलते मौसम का दौर जारी; IMD ने जारी की बिहार वेदर अपडेट

आज का मौसम 14 May 2025, IMD Weather Forecast Today Temperature, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Mausam Vibhag Ka Samachar on Heat Wave (Loo): भारत में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। दक्षिण-पश्चिमी राज्यों में मानसून की पहली झलक नजर आने लगी है, जिसका प्रभाव उत्तर भारत के यूपी, बिहार, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में भी पड़ सकता है। 13 से 17 मई के बीच मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा, कभी धूप तो कभी बादलों की आवाजाही रहेगी। इस दौरान गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे गर्मी में कमी आएगी और लोगों को राहत मिलेगी। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में 16 मई तक तेज बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं, पश्चिम और दक्षिणी राज्यों में प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज हो रही हैं। गुजरात और सौराष्ट्र में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो रही है। IMD का कहना है कि 15 मई से इन राज्यों में मौसमी बदलाव के चलते लू में कमी आएगी। अगले 36 घंटों के भीतर दक्षिण अंडमान में मानसून प्रवेश कर सकता है। 1 जून से पहले ही इसके केरल पहुंचने की संभावना है, जो 2009 के बाद पहली बार होगा जब मानसून समय से पहले आएगा। ये बदलाव खेती और जल संसाधनों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

May 14, 2025 | 08:31 PM IST

गाजियाबाद का तापमान

गाजियाबाद में मंगलवार को हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना था। लेकिन आज, बुधवार को दिन की शुरुआत गर्मी के साथ हुई है। शहर का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बढ़ते तापमान के साथ .यहां गर्मी भी बढ़ती जा रही है।
May 14, 2025 | 07:40 PM IST

फरीदाबाद में 41 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान

फरीदाबाद में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। आगामी दिनों की बात करें तो आना वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने के आसार कम नजर आ रहे हैं।
May 14, 2025 | 05:59 PM IST

40 डिग्री सेल्सियस पहुंचा दिल्ली का तापमान

मंगलवार को तेज झमाझम बारिश के बाद दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस बीच आज भी शहर में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।
May 14, 2025 | 03:05 PM IST

मौसम विभाग ने इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट किया जारी

May 14, 2025 | 03:03 PM IST

राजस्थान में कल से शुरू होगा गर्मा का नया दौर

मौसम विभाग ने राजस्थान के कई इलाकों में गुरुवार को भीषण गर्मी का नया दौर शुरू होने का अनुमान जताया है। साथ ही आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोत्तरी की भी संभावना व्यक्त की है।मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, आगामी दिनों में जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है।
May 14, 2025 | 01:55 PM IST

दिल्ली में आज सुबह 23.3 डिग्री रहा पारा

दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 58 प्रतिशत दर्ज किया गया। आईएमडी ने दिन में तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया और दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।
May 14, 2025 | 12:22 PM IST

बिहार में जारी मौसम की चेतावनी

May 14, 2025 | 11:42 AM IST

राजस्थान में दर्ज मौसम अपडेट

May 14, 2025 | 11:10 AM IST

24 घंटों में बिहार के जिलों का न्यूनतम तापमान और परिवर्तन

May 14, 2025 | 11:08 AM IST

देश में कब आएगा मानसून

IMD के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून के 13 मई के आसपास दक्षिणी अंडमान सागर, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीप समूह की ओर बढ़ने की उच्च संभावना है। IMD भारत में मानसून के आगमन की घोषणा तब करता है जब यह केरल पहुंचता है, जहां इसकी सामान्य आगमन तिथि 1 जून होती है।
May 14, 2025 | 10:10 AM IST

नोएडा का तापमान

नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
May 14, 2025 | 10:11 AM IST

यूपी में 16 मई से बरसात

उत्तर प्रदेश में इन दिनों बादलों की मौजूदगी के कारण उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। जब तक शुष्क गर्मी का दौर शुरू नहीं होता, तब तक उमस और चिपचिपी गर्मी से राहत मिलना मुश्किल होगा। हालांकि, 16 मई को तराई क्षेत्रों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने की संभावना है, जो तापमान में थोड़ी गिरावट ला सकती है।
May 14, 2025 | 08:41 AM IST

बिहार के 33 जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने बिहार के 33 जिलों के लिए बरसात का येलो अलर्ट जारी किया है।
May 14, 2025 | 08:02 AM IST

केरल में 27 मई तक मॉनसून

केरल में इस साल मॉनसून 27 मई तक पहुंच सकता है। सामान्यतः दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून एक जून तक केरल में प्रवेश करता है और 8 जुलाई तक पूरे देश में फैल जाता है। इसके लगभग ढाई महीने बाद, 17 सितंबर के आसपास, यह उत्तर-पश्चिम भारत से लौटना शुरू करता है और अक्टूबर के मध्य तक पूरी तरह समाप्त हो जाता है।
May 14, 2025 | 07:43 AM IST

उत्तराखंड गर्मी से बेहाल

उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में भीषण धूप से उमस भरी गर्मी बढ़ गई है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं, पर्वतीय इलाकों में रुक-रुक कर हल्की बारिश जारी है, जिससे वहां का मौसम सुहावना बना हुआ है। पहाड़ों में मौसम के मिजाज में बदलाव साफ देखा जा सकता है।
May 14, 2025 | 07:04 AM IST

हरियाणा का मौसम

हरियाणा में इन दिनों मौसम के कई रूप देखने को मिल रहे हैं, कभी तेज गर्मी तो कभी बारिश से राहत। हालांकि, आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना है, जिससे गर्मी और अधिक महसूस होगी।
May 14, 2025 | 06:44 AM IST

आपके शहर का तापमान

- दिल्ली: न्यूनतम 26°C, अधिकतम 39°C
- मुंबई: न्यूनतम 28°C, अधिकतम 33°C
- जयपुर: न्यूनतम 29°C, अधिकतम 38°C
- भोपाल: न्यूनतम 26°C, अधिकतम 37°C
- लखनऊ: न्यूनतम 29°C, अधिकतम 40°C
- पटना: न्यूनतम 28°C, अधिकतम 38°C
- देहरादून: न्यूनतम 19°C, अधिकतम 34°C
- शिमला: न्यूनतम 12°C, अधिकतम 26°C
- कश्मीर: न्यूनतम 6°C, अधिकतम 17°C
May 14, 2025 | 06:43 AM IST

राजस्थान में बरसात का अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते पिछले चौबीस घंटों में राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में आंधी और वर्षा देखने को मिली। IMD जयपुर के अनुसार, इस दौरान सीकर जिले में धूल भरी आंधी चली, जबकि राज्य के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
May 14, 2025 | 06:43 AM IST

बिहार में मौसम का हाल

बिहार के कई जिलों में लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। हालांकि, इस बीच IMD ने कुछ जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है। आने वाले दिनों में तापमान में थोड़ी गिरावट होने की संभावना जताई है।
May 14, 2025 | 06:43 AM IST

यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश में गर्मी का असर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 14 मई को हीट वेव चलने की संभावना जताई है। अनुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, हालांकि न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बांदा जिले में दर्ज किया गया, जबकि मेरठ में सबसे कम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा।
May 14, 2025 | 06:42 AM IST

दिल्ली में आज का मौसम

मंगलवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत से 2.3 डिग्री अधिक है। कल की खुशनुमा बरसात के बाद IMD ने बुधवार के दिन में तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई है। आज राजधानी में अधिकतम तापमान लगभग 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited