विंटर वेकेशन
Year-end travel planning: 2025 खत्म होने में और नया साल आने में 29 दिन शेष बचे हैं। यूं कहें तो साल की विदाई की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। नए साल के पर बहुत सारे लोग अपने परिवार के साथ विंटर वेकेशन पर जाते हैं। बच्चों की स्कूल में छुट्टियां होने के कारण घूमना आसाान भी होता है। अगर आप भी छुट्टियों की प्लानिंग करना अपने परिवार और दोस्तों के साथ जश्न मनाने की योजना बना रहे हैं तो कुछ बातों का ख्याल रखकर आप कम खर्च में ज्यादा मजा ले सकते हैं। आइए जानते हैं किस तरह आप प्लानिंग कर कम बजट में ज्यादा मजा उठा सकते हैं।
छुट्टियों की प्लानिंग में पहला कदम एक सही बजट बनाना शामिल है। सबसे पहले यह तय करें कि आप कितना खर्च कर सकते हैं। इसके बाद डेस्टिनेशन, होटल, टिकट आदि का चयन करें। छुट्टियों की प्लानिंग में इन खर्चों पर खास ध्यान दें।
ट्रैवल का खर्च: इसमें आने-जाने का खर्च, रहने की जगह और जरूरत पड़ने पर कार का किराया शामिल होता है।
रोज का खर्च: अंदाजा लगाएं कि आपको अपनी ट्रिप के दौरान खाने, एक्टिविटीज और दूसरे खर्चों के लिए कितने पैसे चाहिए होंगे। रहने-सहने के खर्च का अंदाजा लगाने के लिए डेस्टिनेशन के बारे में रिसर्च करें।
इमरजेंसी फंड: अपने बजट का एक हिस्सा हेल्थ इमरजेंसी फंड के लिए रखें।
शॉपिंग: शॉपिंग और घूमने-फिरने की एक्टिविटीज के लिए प्लान बनाएं।
कीमतों की तुलना करें: जहां आपको घूमने जाना है, उस डेस्टिनेशन के बारे में रिसर्च शुरू करें। कम खर्च के लिए डील्स, डिस्काउंट और ट्रैवल पैकेज देखें। टिकट, रहने की जगह और दूसरी एक्टिविटीज के लिए कीमतों की तुलना करें। पहले से बुकिंग करने से काफी बचत हो सकती है।
ट्रैवल की तारीखों को लेकर फ्लेक्सिबिल रहें: ट्रैवल की तारीखों में फ्लेक्सिबिलिटी से काफी पैसे बच सकते हैं। हफ्ते के बीच में जाने और लौटने के बारे में सोचें, क्योंकि वे वीकेंड ट्रैवल से सस्ते होते हैं। अगर आपके पास ऐसे क्रेडिट कार्ड हैं जो ट्रैवल रिवॉर्ड या माइल्स देते हैं, तो उनका समझदारी से इस्तेमाल करें। जमा हुए पॉइंट्स आपके ट्रैवल के खर्च को काफी कम कर सकते हैं। बस यह पक्का कर लें कि ज्यादा ब्याज से बचने के लिए आप अपने क्रेडिट कार्ड का बैलेंस जल्दी चुका दें।
बहुत सारे लोग वेकेशन के लिए अक्सर आखिरी मिनट में प्लान करते हैं। आप ऐसा करने से बचें। आखिरी मिनट में प्लान करने पर खर्च बहुत ज्यादा होता है। अगर आप आखिरी मिनट प्लान नहीं करते हैं तो आप अच्छे से होटल की लोकेशन, खाना, ट्रांसपोर्टेशन और रेगुलर खर्चों जैसी चीजों को अच्छी तरह से रिसर्च कर सकते हैं। इससे आप खर्च का अंदाजा लगा सकते हैं। यह आपको बजट कंट्रोल करने और बचत कराने में मदद करेगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिजनेस (Business News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।