TCS vs Infosys vs HCL Tech: 2.4 लाख करोड़ डॉलर के AI इन्फ्रा की रेस में कौन बनेगा विजेता?
30% CAGR से बढ़कर 2032 तक लगभग 2.4 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच सकता है। इस AI इन्फ्रा की मल्टी ईयर ग्रोथ स्टोरी में भारत की IT कंपनियां अपनी रणनीति को नए सिरे से तैयार कर रही हैं। TCS, इन्फोसिस और HCL अलग-अलग तरीके से इस ग्रोथ का फायदा उठाने की तैयारी में जुटी हैं। क्योंकि, यह कंपनियों के लिए अब सिर्फ एक्सपेरिमेंट का टॉपिक नहीं, बल्कि फ्यूचर सर्वाइवल का सवाल है।
- Authored by: यतींद्र लवानिया
- Updated Jan 22, 2026, 04:55 PM IST
- वैश्विक AI खर्च 2025 में 372 अरब डॉलर से बढ़कर 2032 तक 2.4 ट्रिलियन डॉलर पहुंचने का अनुमान है, जिससे भारतीय IT कंपनियों के लिए लंबा ग्रोथ रनवे बनता है।
- TCS फुल-स्टैक AI मॉडल पर दांव लगा रहा है और उसकी AI सेवाओं की सालाना रन-रेट 1.8 अरब डॉलर (करीब 16,200 करोड़ रुपये) तक पहुंच चुकी है।
- Infosys का फोकस AI एजेंट्स के जरिए उत्पादकता बढ़ाने पर है, कंपनी के पास 500 से ज्यादा AI एजेंट्स हैं और वह बड़े ग्राहकों के साथ AI प्रोजेक्ट्स तेज कर रही है।
- HCL Tech इंफ्रास्ट्रक्चर-फर्स्ट कमाई मॉडल के जरिए AI को सबसे तेजी से भुनाने की कोशिश में है, जहां AI Force और AI फैक्ट्री प्रोग्राम्स अहम भूमिका निभा रहे हैं।
- वैल्युएशन में साफ फर्क दिखता है—TCS के रिटर्न रेशियो सबसे मजबूत हैं, Infosys मार्जिन दबाव की बात कर रहा है, जबकि HCL प्रीमियम वैल्युएशन पर ट्रेड कर रहा है।
Global AI spending 2025 के 372 अरब डॉलर से बढ़कर 2032 तक 2.4 लाख करोड़ डॉलर पहुंचने का अनुमान है। इस रेस में भारत की दिग्गज IT कंपनियां भी शामिल हैं। TCS जहां अपना फुल स्टॅक AI इकोसिस्टम बना रहा है, वहीं इन्फोसिस एजेंट लेड प्रोडक्टिविटी पर फोकस कर रहा है। जबकि, HCL इन्फ्रा फर्स्ट मॉनेटाइजेशन और AI फैक्ट्रीज के जरिए सबसे तेज एक्जीक्यूशन दिखा रहा है। इस तरह TCS, Infosys और HCL तीनों AI वेव को पकड़ने के लिए अलग-अलग रास्ते चुन रहे हैं और यहीं से असली मुकाबला शुरू होता है।
AI एडॉप्शन का दौर अब पायलट प्रोजेक्ट्स से आगे निकल चुका है। अब क्लाइंट्स की मांग नतीजों की है। इसके अलावा प्रॉडक्टिविटी लिंक्ड प्राइसिंग पर टिक गई है। इसका मतलब है कि AI डील्स सिर्फ सॉफ्टवेयर तक सीमित नहीं, बल्कि डाटा प्लेटफॉर्म, कंप्यूटिंग मॉडर्नाइजेशन, AI फैक्ट्रीज और डाटा सेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर के नजरिये से हो रही हैं। इसी शिफ्ट के बीच भारती IT दिग्गज खुद को AI सर्विस वेंडर से आगे बढ़ाकर AI ट्रांसफॉर्मेशन पार्टनर की तरह पोजिशन कर रहे हैं।
TCS का ने कहां लगाया दांव?
TCS ने AI को अपनी लॉन्ट टर्म ग्रोथ स्टैटेजी का कोर बनाया है। कंपनी खुद को दुनिया के सबसे बड़े AI आधारित टेक सर्विस प्लेटफॉर्म के तौर पर तैयार करना चाहती है। इस दिशा में TCS ने एक फाइव पिलस AI स्टैक पर काम शुरू किया है। इसमें इन्फ्रा, इंटेलिजेंस तक पूरे AI वैल्यू चेन को कवर किया जा रहा है। Q3FY26 तक TCS का AI सर्विस बिजनेस करीब 1.8 अरब डॉलर यानी करीब ₹16,200 करोड़ तक पहुंच चुका है। कंपनी का कहना है कि AI पोर्टफोलिया 17.3% QoQ की रफ्तार से बढ़ रहा है, जिसमें AI-ड्रिवन ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम्स और उन्हें डिलीवर करने के लिए जरूरी डाटा रिसोर्स बड़ा हिस्सा हैं।
कैसा होगा TCS का AI मॉडल?
TCS ने “Human+AI Services Autonomy Model” को अपनी सर्विस लाइन्स से जोड़ा है। यह ऑटोनॉमी के 5 लेवल डिफाइन करता है, जहां शुरुआती लेवल पर AI सिर्फ टूल्स हैं। जबकि, सबसे ऊपरी लेवल पर एजेंटिक एंटरप्राइज का वर्जन मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह फ्रेमवर्क क्लाइंट आउटकम को आसानी से मेजरेबल बनाता है।
डाटा सेंटर पर खर्च
TCS की AI स्ट्रैटेजी में इन्फ्रा की लेयर पर सबसे आगे नजर आती है। कंपनी ने TPG के साथ 1 अरब डॉलर की इक्विटी पार्टनरशिप का ऐलान किया है। इसका मकसद AI डाटा सेंटर इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाना है। हालांकि, इस प्लान को पूरा एंकर कस्टमर की तरफ किया जाएगा। इसके ढांचे को बनाने में करीब 18 महीने लग सकते हैं और रेवेन्यू जेनरेशन भी पूरी तरह बनने के बाद शुरू होने की उम्मीद है। यह निवेश TCS को लॉन्ग टर्म AI इकोसिस्टम में उतरने का मौका देता है।
क्या है Infosys की रणनीति?
Infosys ने AI race में अपना फोकस एजेंड आधारित प्रोडक्टिविटी और मॉडर्न इकोनॉमिक्स पर रखा है। कंपनी का दावा है कि उसके पास 500 से ज्यादा AI एजेंट्स हैं और वह टॉप 200 क्लाइंट्स में से 90% से ज्यादा के साथ AI प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। Infosys ने कॉग्निशन के साथ साझेदारी भी की है, जो सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट फॉकस्ड एआई एजेंट्स बनाता है। इन्फोसिस इन एजेंट्स को क्लाइंट एन्वायरमेंट में डिप्लॉय और ऑपरेट कराने में मदद कर रहा है। इसका मतलब यह है कि Infosys AI को सिर्फ टेक अपग्रेड की तरह नहीं ले रही, बल्कि डिलीवरी एफिशिएंसी और कॉस्ट इकोनॉमिक्स को इंप्रूव करने के हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहा है।
क्या हो रहा असर?
Infosys के मुताबिक AI एजेंट्स और डोमेन एक्सपर्टीज के कॉम्बो ने उन प्रोजेक्ट्स को आर्थिक रूप से तर्कसंगत बना दिया है, जो पहले प्रॉफिटेबल नहीं थे। कंपनी का कहना है कि वह फाउंडेशन मॉडल्स, एजेंट्स और कोडिंग कैपेबिलिटीज वाले छोटे पार्टनर्स के साथ भी मल्टीपल पार्टनरशिप डेवलप कर सकती है, ताकि AI स्टैक में स्पीड और फ्लेक्जिबिलिटी बढ़ाई जा सके।
ब्रिटेन से मिला बड़ा काम
Infosys ने ब्रिटेन के नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) के साथ 1.6 अरब डॉलर यानी करीब ₹14,000 करोड़ की डील की है। इसक मकसद AI के जरिए ऑपरेशन को स्ट्रीमलाइन करना और पेशेंट केयर को सुधारना है। इसके अलावा फाइनेंशियल सर्विसेज क्लाइंट्स में AI एडॉप्शन बढ़ने की बात कही गई है।
मार्जिन पैराडॉक्स में रेवेन्यू
Infosys के लिए फिलहाल सबसे बड़ा तनाव मार्जिन्स का है। कंपनी AI आधारित सर्विसेज में प्राइसिंग को लेकर चुनौतियों का सामना कर रही है। हालांकि, कंपनी का मानना है कि उसका AI एडॉप्शन लॉन्ग टर्म में एफिशिएंसी और कंपटीटिवनेस बढ़ा सकता है। लेकिन, शॉर्ट टर्म में प्राइसिंग प्रेशर बना रह सकता है।
HCL Tech का कैसा है मॉडल?
HCL Tech ने AI को एंगेजमेंट डिलीवरी के कोर में शामिल किया है। कंपनी का एप्रोच बाकी कंपनियों से ज्यादा इन्फ्रा हैवी दिखता है। कंपनी का कहना है कि उसका Advanced AI सेगमेंट 20% बढ़कर 14.6 करोड़ डॉलर तक पहुंच गया है, जिसमें एजेंटिक फिजिकल AI और AI फैक्टरी प्रोग्राम की मजबूत भूमिका रही। Q3FY26 में HCL Tech ने $3.2 अरब डॉलर का रेवेन्यू रिपोर्ट किया है। कंपनी का फोकस यह दिखाता है कि वह AI को सिर्फ सर्विस अपॉर्च्युनिटी नहीं, बल्कि इन्फ्रा साइकल और इंजीनियरिंग लेड मॉनेटाइजेसन के लिए इस्तेमाल करना चाहती है।
क्या हुआ असर?
HCL का AI फोर्स प्लेटफॉर्म 60 प्रायोरिटी अकाउंट्स में डिप्लाॅय किया गया है। कंपनी इसे एजेंटिक डिफरेंशिएटर की तरह पेश कर रही है। HCL ने 38,000 से ज्यादा कर्मचारियों को GenAI और 600 से ज्यादा कर्मचारियों को रिस्पॉन्सिबल AI पर ट्रेन करने की बात कही है। इसके साथ ही कंपनी ने Dell, HPE, Cisco, Nvidia, AWS, Azure और GCP जैसे बड़े पार्टनर्स के साथ OEM-अलान्ड जॉइंट ऑफरिंग पेश की हैं। HCL का दावा है कि वह टॉप 10 ग्लोबल टेक कंपनियों में से दो के लिए ग्लोबल AI फैक्टरीज तैयार कर रही रही है, जिसमें AI डाटा सेंटर्स का पूरा काम शामिल है।
अब तक मिले 4 बड़े ऑर्डर
HCL Tech के मुताबिक उसे दिसंबर क्वार्टर में 4 सबसे बड़ी डील्स AI Force 2.0 की वजह से ही मिली हैं। इनमें 47.3 करोड़ डॉलर का 5 साल का कॉन्ट्रैक्ट भी शामिल हे। यह प्रोजेक्ट एप्लिकेशन और डाटा लैंडस्केप मॉडर्नाइजेशन पर आधारित है। इसके अलावा HCL की सॉफ्टवेयर डिविजन Actian, Jaspersoft और WBI जैसी कंपनियों को खरीदकर एंट टू एंड इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म तैयार कर रही है।
वैल्यूएशन में डायवर्जेंस
AI एक्जिक्यूशन के हिसाब से वैल्यूश्एशन में साफ अंतर दिखता है। TCS की ग्रोथ पिछले कुछ सालों में धीमी रही है, लेकिन रिटर्न रेश्यो सबसे मजबूत हैं। Infosys और TCS के वैल्यूएशन हिस्टोरिक मीडियन और इंडस्ट्री के मुकाबले कम दिखते हैं। वहीं, HCL Tech प्रीमियम वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहा है, जो नियर टर्म और infra- ड्रिवन AI पोजिशनिंग पर मार्केट कॉन्फिडेंस को दिखाता है। Peer comparison के मुताबिक TCS का P/E 22.7, Infosys का 23.7 और HCL Tech का 26.8 है, जबकि इंडस्ट्री पीई 25.7 के आसपास है।
क्या निकलता है नतीजा?
AI अब भारत की बड़ी IT कंपनियों के लिए ग्रोथ का इंजन है, लेकिन तीनों का रास्ता अलग है। ऐसे में AI इंफ्रास्ट्रक्चर रेस में कौन जीतेगा का जवाब एक लाइन में नहीं है, लेकिन मॉनेटाइजेशन की रफ्तार में HCL Tech आगे, इकोसिटस्म की गहराई में में TCS मजबूत है और प्रॉडक्टिविटी बेस्ड ट्रांसफॉर्मेशन में Infosys सबसे अलग दांव खेलता नजर आता है।
डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
