बिजनेस

Tata Motors पैसेंजर व्हीकल के शेयर में आज 6% की बड़ी गिरावट, जबकि मुनाफा 2110% बढ़ा, जानें फिर क्यों टूटा रहा स्टॉक?

Tata Motors Passenger Vehicles share price: मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) के शेयरों में गिरावट की मुख्य वजह जगुआर लैंड रोवर का कमजोर प्रदर्शन है। Jefferies का मानना है कि जगुआर लैंड रोवर पर साइबर अटैक का असर Q3 तक जारी रहेगा और सामान्य स्थिति Q4 से आएगी।

टाटा मोटर्स PV शेयर

टाटा मोटर्स PV शेयर

Tata Motors Passenger Vehicles share price: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल के शेयर में आज लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट है। शुक्रवार के बाद सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर 6% टूटकर 363 रुपये के लो पर पहुंच गया। हालांकि, बाद में थोड़ा संभला और 10 बजे 4.62% की गिरावट के साथ 373 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। आपको बता दें कि टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) के शेयर सोमवार, 17 नवंबर को शुरुआती कारोबार में 7% से ज्यादा गिर गया है। वहीं, कंपनी के शुद्ध लाभ में साल-दर-साल (YoY) 2,110% की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके बावजूद शेयर में क्यों गिरावट है? अगर आप भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं तो आइए बातते हैं।

इस कारण शेयर लुढ़क रहा है?

मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) के शेयरों में गिरावट की मुख्य वजह जगुआर लैंड रोवर का कमजोर प्रदर्शन है। TMPV ने वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही के कमजोर नतीजों की घोषणा की। इसकी वजह जगुआर लैंड रोवर के मुनाफे में भारी गिरावट है। जगुआर लैंड रोवर पर साइबर हमले के कारण उम्मीद से ज्यादा असर पड़ने के चलते कंपनी ने पूरे साल के मार्जिन गाइडेंस में भारी कटौती की है। इसके चलते शेयरों में गिरावट जारी है।

ब्रोकरेज व्यू क्या है?

Jefferies: Underperform | टारगेट प्राइस ₹300

Jefferies का मानना है कि जगुआर लैंड रोवर पर साइबर अटैक का असर Q3 तक जारी रहेगा और सामान्य स्थिति Q4 से आएगी। ब्रोकरेज ने JLR के सामने कई स्ट्रक्चरल चुनौतियां गिनाईं हैं, जिनमें कड़ी प्रतिस्पर्धा, चीन का कंजम्प्शन टैक्स, भारी डिस्काउंटिंग, BEV ट्रांजिशन का दबाव और पुराने मॉडल लाइनअप। इसके अनुसार भारत की PV (पैसेंजर व्हीकल) सेगमेंट की मजबूती भी JLR की कमजोरी की भरपाई नहीं कर पा रही है।

Goldman Sachs: Neutral | टारगेट प्राइस ₹365

Goldman Sachs ने Q2 के कमजोर प्रदर्शन की वजह JLR के अपेक्षा से अधिक बड़े व्यवधान को बताया है। ब्रोकरेज ने कहा कि JLR का EBITDA अनुमान से कम रहा और अब कंपनी Q3 में 30,000 यूनिट के प्रोडक्शन लॉस की उम्मीद कर रही है, जो Q2 के 20,000 यूनिट से ज्यादा है।

CLSA: Outperform | टारगेट प्राइस ₹450

CLSA ने भी JLR की मार्जिन गिरावट पर जोर दिया, जिसमें EBIT मार्जिन -8.6% रहा जबकि -2% की उम्मीद थी। यह गिरावट सितंबर में पूर्ण प्रोडक्शन लॉस की वजह से आई। फर्म ने बताया कि अक्टूबर में उत्पादन 17,000 यूनिट रहा। भारत की PV बिजनेस में 5.8% EBITDA मार्जिन देखा गया। CLSA भारत के कारोबार को लेकर पॉजिटिव है, खासकर छोटे और मिड-SUVs के लिए GST कटौती के संभावित लाभों को देखते हुए, हालांकि उसने FY26 के लिए JLR के कम EBIT गाइडेंस (0–2%) को लेकर चिंता जताई है।

लेटेस्ट न्यूज

आलोक कुमार
आलोक कुमार Author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभ... और देखें

End of Article