महंगाई का असर
Inflation Calculator: साल दर साल महंगाई बढ़ रही है। इसका असर घर खर्च से लेकर बच्चों की पढ़ाई और इलाज पर हो रहा है। महंगाई बढ़ने से सभी आय वर्ग के लोगों पर बोझ बढ़ता है। आज हम आपको महंगाई के असर से भविष्य में बढ़ने वाले खर्च का एक कैलकुलेशन बता रहे हैं। हम उदाहरण के तौर पर 25,000 रुपये मंथली खर्च को ले रहे हैं। आप अपने खर्च के अनुसार, बढ़ने वाले खर्च को कैलकुलेट कर सकते हैं। इसके लिए आप इन्फ्लेशन कैलकुलेटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो आइ जानते हैं कि 20 हजार अभी है मंथली खर्च तो 6% सालाना महंगाई बढ़ने पर 5 साल बाद यह बढ़कर कितनी हो जाएगी।
भारत में औसत महंगाई दर (inflation rate) 5–6% सालाना मानी जाती है। अगर हम 6% सालाना महंगाई को मान लेते हैं तो आइए जानते हैं कि 5 साल में आपका घर खर्च कितना बढ़ जाएगा।
यानी आज अगर आपके घर का खर्च ₹20,000 है तो वह 2030 में बढ़कर ₹26000 के पार निकल गजाएगा।
फाइनेंशियल प्लानर का कहना है कि अगर आप महंगाई से मुकाबला करना चाहते हैं तो आपके पास अपनी इनकम बढ़ाने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है। इसलिए समय के साथ अपनी इनकम बढ़ाने पर जोर दें। आप नौकरीपेशा हैं तो सैलरी के साथ पार्ट टाइम इकनम जेनरेट करने पर काम करें। अगर बिजनेस करते हैं तो अपनी आय को कैसे और बढ़ा सकते हैं, उस दिशा में काम करें। आपकी आय बढ़ जाएगी तो ही महंगाई का बोझ कम होगा।