नई दिल्ली: सोने के भाव में आज तेजी रही। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 170 रुपए तेज हो गया। वहीं चांदी का भाव 910 रुपए तेज हो गया। गुरुवार को सोने और चांदी के भाव में अंतरराष्ट्रीय कारणों से तेजी आ गई।
सोने का भाव आज 170 रुपए तेज होकर 35670 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी का भाव 910 रुपए तेज होकर 41000 रुपए प्रति किलो हो गया। इंटरनेशनल मार्केट में सोने का भाव 1421 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है। वहीं चांदी का भाव तेजी के साथ 16 डॉलर के पार पहुंच गया।
ट्रस्टलाइन शेयर्स में कमोडिटी के प्रमुख राजीव कपूर के मुताबिक सोने, चांदी का बाजार अब एक दायरे में चलेगा। उनके मुताबिक सोना अब 200 से 300 रुपए की रैंज में ट्रेड करता रहेगा वहीं चांदी का भाव 500 से 700 रुपए की रैंज में ट्रेड करेगा।
कपूर ने कहा कि बाजार में अधिक तेजी आ गई है इस कारण भी करेक्शन की उम्मीद है। उनके मुताबिक अभी बिकवाली नहीं करना चाहिए। हालांकि उन्होंने बाजार से दूर रहने की सलाह दी।
राजीव कपूर ने कहा कि बाजार की नजर अब फेडरल रिजर्व की बैठक पर है। उनके मुताबिक सोना अगर 35200 रुपए पर MCX पर बंद होगा तो ये 36000 रुपए का लेवल छू लेगा। वहीं नीचे में 34700 रुपए से 34800 रुपए का सपोर्ट है। उन्होंने कहा कि सोने का भो 34600 रुपए नीचे में मेजर सपोर्ट है। अगर ये टूटा तो सोना नीचे में 34200 रुपए तक जा सकता है।
इंडिया निवेश में डायरेक्टर और कमोडिटी के प्रमुख मनोज कुमार जैन के मुताबिक सोने और चांदी के भाव में अधिक तेजी आ चुकी है। इसलिए ट्रेडर्स को नई खरीद के लिए थोड़ा इंतजार करना चाहिए। जैन के मुताबिक सोने में तेजी के संकेत है पर खरीदारी भाव में गिरावट आने पर ही करना चाहिए।
दिल्ली सर्राफा बाजार में , 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश : 170-170 रुपए की तेजी के साथ 35,670 रुपए और 35,500 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 27,400 रुपए पर स्थिर।
साप्ताहिक आधार पर डिलिवरी वाली चांदी 1,009 रुपए तेज होकर 40,406 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी सिक्का लिवाल एवं बिकवाल क्रमश : 81,000 रुपए और 82,000 रुपए प्रति सैकड़ा के स्तर पर स्थिर रहा। सोने के भाव पर अमेरिका और ईरान के तनाव का असर पड़ रहा है। वहीं अमेरिक और चीन की धीमी वार्ता भी सोने में तेजी का कारण बन रही है।
Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।