Pramod Premi Yadav New Song: भोजपुरी गायक प्रमोद प्रेमी यादव का नया गाना वायरल, देखें वीडियो

भोजपुरी
Updated Jun 10, 2020 | 14:21 IST

Pramod Premi Yadav New Song: भोजपुरी गायक प्रमोद पेमी यादव का नया गाना 'ए पिया हाथवा चलईल' इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है। फैन्स उनके इस गाने को खूब देख रहे हैं।

Pramod Premi Yadav New Song: प्रमोद प्रेमी यादव जाने माने भोजपुरी गायकों में से एक हैं। लोग इनके सभी गानों को खूब पसंद करते हैं। अपने कई बेहतरीन गानों से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले प्रमोद प्रेमी यादव हाल ही एक नया गाना लाए हैं। इनके नये गाने का टाइटल है- ए पिया हाथवा चलईल। गाने में प्रमोद प्रेमी यादव की पत्नी उनसे खफा रहती हैं और कहती हैं कि उन्होंने उनके साथ चीट करके उन्हें ये कैसी सजा दी है। इस पर प्रमोद प्रेमी यादव उनपर हाथ उठाते हैं, जिस कारण उनकी पत्नी और भी दुखी हो जाती हैं। आपको बता दें कि इस गाने के बोल आलम दिलसाद ने लिखे हैं। गाने का संगीत आर्या शर्मा का है तो वहीं गाने को डायरेक्ट राजेश गुप्ता ने किया है।

अगली खबर