Bhojpuri Song Doli Me Ja Tari Jaan Release: भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह का नया गाना 'डोली में जा ताड़ी जान' रिलीज हो गया है। इस गाने में उनके साथ अनिशा पांडेय भी नजर आ रही हैं। वीडियो के शुरुआत में गुंजन सिंह की गर्लफ्रेंड बनी अनिशा पांडेय किसी और से शादी कर रही होती हैं, जिसे देखकर गुंजन सिंह काफी परेशान हो जाते हैं। वहीं वीडियो के अंत में अनिशा पांडेय विदाई के समय जहर खाकर अपनी जान दे देती हैं। भोजपुरी गानों के शौकीन दर्शक इस गाने को सुनकर भावुक हो उठेंगे। बता दें इस गाने के बोल अखिलेश कश्यप ने लिखें हैं जबकि गाने को म्यूजिक रौशन सिंह ने दिया है। खबर लिखते वक्त तक इस गाने को 44,710 व्यूज मिल चुके हैं।